Uttarakhand Char Dham Snowfall | Rajasthan Hailstorm

Actionpunjab
7 Min Read


भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। ओले गिरने से पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया।

मध्य प्रदेश में 2 दिन से ओले-बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उधर बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया। प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की संभावना है। 10 जिलों में तेज बारिश के साथ ही 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी है। वहीं चारों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में चार दिन से बर्फबारी जारी है। बद्रीनाथ में दो फीट तक बर्फ जम गई।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हो रही है। बद्रीनाथ में दो फीट तक बर्फ जम चुकी है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हो रही है। बद्रीनाथ में दो फीट तक बर्फ जम चुकी है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क पर बर्फ जम गई। मशीनों से उसे हटाया गया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क पर बर्फ जम गई। मशीनों से उसे हटाया गया।

तमिलनाडु के मदुरै में तेज बारिश हुई। सड़क पर पानी भर गया।

तमिलनाडु के मदुरै में तेज बारिश हुई। सड़क पर पानी भर गया।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। यह विजुअल लोधी रोड को है।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। यह विजुअल लोधी रोड को है।

राजस्थान में श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया।

राजस्थान में श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया।

यूपी के मथुरा में आंधी के चलते मकान की छत ढह गई।

यूपी के मथुरा में आंधी के चलते मकान की छत ढह गई।

उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में चार दिन से बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को भी यहां बर्फ गिरी।

उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में चार दिन से बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को भी यहां बर्फ गिरी।

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 21-22 मार्च- मौसम विभाग ने यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। राजस्थान के कुछ जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश की आशंका है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी का अलर्ट है। नॉर्थ-ईस्ट में भी तेज बारिश की आशंका है।

अब राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने से ठंडक

राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, गुरुवार को राजस्थान में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया। बाड़मेर, अलवर में गुरुवार को 10mm से ज्यादा पानी बरसा। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश में ओले-बारिश, आज 34 जिलों में अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में तेज आंधी चलेगी

मध्य प्रदेश में 2 दिन से ओले-बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं ओले गिरे तो कहीं बारिश हुई। भोपाल में देर रात करीब एक बजे, फिर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे तेज पानी गिरा। मौसम विभाग ने ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार के बेगूसराय में कोहरा, 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में 38 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। 10 जिलों में तेज बारिश के साथ ही 60kmph की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बारिश के चलते पटना में आज 3 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इधर, बेगूसराय में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश के मथुरा में तेज बारिश, राज्य के 33 जिलों में बादल छाए रहेंगे

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह मथुरा में तेज बारिश हुई। प्रदेश के 33 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक यानी 22 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा। गुरुवार को बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुलंदशहर और आगरा में धूल भरी आंधी चली। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा के 19 जिलों में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं, 3 जिलों में सुबह से बारिश

हरियाणा के तीन जिलों सोनीपत, महेंद्रगढ़ और पानीपत में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मार्च के महीने में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल में रुक-रुककर बारिश-बर्फबारी, तापमान 12°C तक नीचे गिरा

हिमाचल प्रदेश में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। राज्य में इससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड फिर से लौट आई है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड के 4 जिलों में बर्फबारी; 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी है। चारों धाम सफेद चादर से ढके हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *