Rewari Police Fines Fortuner ₹25,500 for Illegal Siren; Scorpio Seized with Red-Blue Light

Actionpunjab
2 Min Read


रेवाड़ी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कार की जांच करती ट्रैफिक पुलिस। - Dainik Bhaskar

कार की जांच करती ट्रैफिक पुलिस।

रेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर और एक Scorpio गाड़ी का चालान काटा। फॉर्च्यूनर कार चालक सायरन लगाकर सरकुलर रोड पर जा रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़कर 25500 रुपए का चालान काटा। रेलवे रोड की तरफ जा रहे Scorpio कार लाल-नीली बत्ती के साथ मिली। पुलिस ने दोनों का चालान काटा। शहर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी बलवंत सिंह ने अपनी टीम के साथ दोनों कार चालकों के चालान किए।

मसानी का रहने वाला है मनीष

सरकुलर रोड रोड पर एक फॉर्च्यूनर कार चालक सायरन बजाते हुए जा रहा था। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और कार को रोका। जांच करने पर कार चालक ने अपनी पहचान मसाीन नवासी मनीष कुमार के रूप में बताई। ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक का 25500 रुपए का चालान काट दिया।

अलग-अलग कार में मिली लाल-नीली बत्ती और सायरन।

अलग-अलग कार में मिली लाल-नीली बत्ती और सायरन।

कार में रखी थी लाल-नीली बत्ती

ट्रैफिक पुलिस को रेलवे रोड पर एक लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को रोका और तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर लाल-नीली बत्ती मिली। कार चालक ने अपनी पहचान यादव नगर निवासी राहुल के रूप में बताई। लाल-नीली बत्ती मिलने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार का चालान काट दिया।

पुलिस द्वारा सायरन के साथ पकड़ी गई गाड़ी।

पुलिस द्वारा सायरन के साथ पकड़ी गई गाड़ी।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

शहर ट्रैफिक इंजार्च बलवंत सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाता है। वाहन चालक सड़क से चलते समय नियमों का पालन करें।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *