CJP Jantar Mantar Protest LIVE Video Update; Cockroach Janta Party Students Police – Sonam Wangchuk Abhijeet Dipke

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • CJP Jantar Mantar Protest LIVE Video Update; Cockroach Janta Party Students Police Sonam Wangchuk Abhijeet Dipke | Delhi Bhopal Jaipur Mumbai

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोनम वांगचुक ने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में अनशन तोड़ा। - Dainik Bhaskar

सोनम वांगचुक ने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में अनशन तोड़ा।

पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे मेदांता पहुंचे। उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से मुलाकात से पहले गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की थी। वांगचुक के अनशन का आज 27वां दिन था। 21 जुलाई को उन्हें सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने X पर लिखा- कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है।

वांगचुक ने 28 जून को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नीट पेपर लीक के मामलों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। मेदांता अस्पताल में भर्ती होने से पहले वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।

अनशन खत्म करने की 4 तस्वीरें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *