- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (26 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

26 मार्च, बृहस्पतिवार को मिथुन राशि वालों को निवेश और प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा मिल सकता है। कर्क राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। कामकाज में उनका प्रभाव बना रहेगा। सिंह राशि वालों को अनुभवी लोगों के कॉन्टैक्ट से करियर में फायदा मिल सकता है।
कन्या राशि वालों को कामकाज की चुनौतियों से राहत मिलेगी। तुला राशि वालों को भविष्य से जुड़े कोशिशों में सफलता मिल सकती है। मकर राशि वालों को मेहनत का फायदा मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है। बाकी राशियों पर भी दिन का असर मिला-जुला रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- दिन का अधिकतर समय फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा और आपको मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। अपने मन मुताबिक कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कई व्यावहारिक जानकारियां सीखने को मिलेंगी। नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें, एकाग्रता के अभाव में बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आने से परेशानियां बढ़ेंगी। संयम और धैर्य से काम ले। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना उलझे। वाहन से संबंधित कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है।
व्यवसाय- किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए भी इंतजार करें, क्योंकि व्यावसायिक कार्यों के लिए स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। यह समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को समझने तथा संपर्क सूत्रों को बढ़ाने में व्यतीत करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयमित व्यवहार रखें। लव- घर में कोई बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी होने से सभी परिजन खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी तरह की गलतफहमियां ना उत्पन्न होने दे। स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
वृष – पॉजिटिव- खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। अगर नई संपत्ति अथवा वाहन खरीदने की प्लानिंग चल रही है तो आज उससे संबंधित कार्यवाही आगे बढ़ सकती हैं। घर में रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। मनोनुकूल कार्यों में अधिक खर्चा होने से मन में चिंता नहीं रहेगी। नेगेटिव- अपना मनोबल मजबूत रखें। क्योंकि भावना प्रधान होने की वजह से जरा सी भी नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती है। इस समय आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों के उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे, परंतु स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय के प्रति बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कहीं से पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। इस समय ज्यादातर गतिविधियां फोन द्वारा ही क्रियान्वित होंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में काम को लेकर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा। लव- इस समय विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही गलतफहमियां ना उत्पन्न होने दे। हालांकि घर का वातावरण मधुर तथा अनुशासित रहेगा। स्वास्थ्य- कुछ समय योगा और व्यायाम में भी अवश्य व्यतीत करें। ज्यादा गरिष्ठ और बादी वाली चीजों के सेवन से भी परहेज रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- इस समय कोई भी रिस्क लेना आपको फायदा देगा। निवेश अथवा प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य करने जा रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। निश्चित ही आपको उचित सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। नेगेटिव- इस बात का विशेष ध्यान रखें, कि किसी की बात में आकर जल्दबाजी में कोई भी अहम निर्णय न लें। इस समय फाइनेंस अथवा रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन के मामलों में विशेष रुप से सावधान रहने की जरूरत है। संतान का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय से संबंधित निर्धारित यात्राओं को टालना ही उचित है। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें तथा अनुभवी व्यक्ति का मार्ग दर्शन अवश्य ले। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने मे दिक्कत रहेगी। परंतु उच्चाधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में किसी छोटी सी बात पर कलह हो सकती है। नकारात्मकता हावी न होने दे। व्यर्थ प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- गर्म-सर्द होने की वजह से खांसी-जुखाम तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपना उचित इलाज अवश्य ले। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
कर्क – पॉजिटिव- आज दिन आपको व्यवस्थित और ऊर्जावान रखेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी तथा किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर शांत चित्त बने रहें। कुछ समय प्रकृति के साथ व मेडिटेशन में समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कार्य में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। लेकिन कहीं भी निवेश बहुत ही सावधानी से करें। मीडिया से जुड़े लोगों को अपने काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। ऑफिशियल गतिविधियों में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। लव- घर और व्यवसाय दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- आज कुछ अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का अवसर मिलेगा। समय अनुकूल है। सिर्फ अवसरवादी होकर अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। हालांकि आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। सायंकाल के बाद परिवारजनों के साथ डिनर आदि में मनोरंजक समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में अपना योगदान जरूर रखें। किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता से काम करने की आवश्यकता है। युवा लोग मित्रता निभाने के चक्कर में अपने खुद के काम अधूरे छोड़ेंगे। इस वजह से अपना नुकसान भी करेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में दूरदराज की पार्टियों से संपर्क स्थापित होंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलेगा। परंतु समय अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी कुछ विचार-विमर्श होगा। ऑफिस में सहयोगियों से उचित सहायता मिलेगी। लव- घर की व्यवस्था उचित और अनुशासित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखने से स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होने से सुकून मिलेगा। अपने आदर्शों और मान-सम्मान के प्रति सजग रहेंगे। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती हैं। नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है। सुख-सुविधा संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियों से राहत पाने के लिए की गई मेहनत सफल रहेगी और आप तनाव मुक्त होकर अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी स्थिति उत्तम रहेगी। परंतु कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। वर्किंग महिलाओं को अपने काम में विशेष सफलता मिलेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव रहेंगे, जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में खान-पान के प्रति बहुत ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। जोड़ो तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
तुला – पॉजिटिव- युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर जो प्रयास कर रहे थे, अब उनमें सफलता मिलने का समय आ गया है। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। तनाव मुक्त होने के लिए कुछ समय किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर व्यतीत करें। नेगेटिव- इस समय कोई भी जोखिम ना उठाएं तथा गुस्से और आवेश पर भी काबू रखें। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है। अपने हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। वरना टैक्स संबंधी कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। लव- पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिलने वाली है। राजनीति की दिशा में रुझान रखने वाले लोगों को उत्तम सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्थान संबंधी कोई योजना भी कार्य रूप में परिणित होगी। नेगेटिव- कोई जरूरी काम नहीं बन पा रहा है, तो परेशान होने के बजाय उचित समय का इंतजार करें। इस समय किसी भी लम्बी यात्रा का प्लान ना बनाएं। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। व्यवस्था बेहतर करने के लिए कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगो को टारगेट पूरा ना होने की वजह से उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं। लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। कुछ समय योगा और व्यायाम में भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
धनु – पॉजिटिव- आज आपकी कोई ऐसी समस्या हल हो सकती है, जिसके लिए आप पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे थे। अगर किसी नजदीकी संबंधी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ की मध्यस्थता से शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा और दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां भी रहेगी। नकारात्मक परिस्थितियों को बहुत ही सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। बच्चे मौज मस्ती में समय न व्यतीत करके पढ़ाई के साथ-साथ अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भी ध्यान दें।
व्यवसाय- भरपूर मेहनत के बावजूद लाभ के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। कार्यों में कुछ रुकावटें और बाधाएं आ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। शेयर बाजार तथा तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी अवश्य बरते। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लव- जीवन साथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- खानपान के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। पेट से संबंधित कुछ समस्याएं रह सकती हैं। भाग्यशाली रंग- पीला , भाग्यशाली अंक- 5
मकर – पॉजिटिव- संबंधों को बेहतरीन बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज कोई भी सावधानीपूर्वक लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होने वाला है। युवा वर्ग अपने काम के नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नेगेटिव- किसी खास मित्र के साथ वैचारिक मतभेद की वजह से दूरियां आएंगी। अपनी उपलब्धियों को दूसरों के सामने जाहिर ना करें। आपके विरोधी जलन की भावना से नुकसान पहुंचा सकते हैं। युवा अपने करियर के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के भरपूर परिणाम मिलेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। व्यावसायिक उद्देश्य को लेकर अगर कोई यात्रा का प्लान है, तो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। लव- पति-पत्नी के संबंधों में अनबन रहेगी। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य- पेट खराब रहने से शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। तरल पदार्थों का सेवन करें तथा उचित इलाज भी ले। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- आज घर की सुख-सुविधाओं के ऊपर अत्यधिक खर्च रहेगा, लेकिन परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्चे नगण्य साबित होंगे। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को भी छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। नेगेटिव- इगो और अति आत्मविश्वास जैसी आदतों से दूर रहें। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। चचेरे भाई-बहनों से अपने संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में रिस्क लेना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कई तरह के कार्यों में भाग-दौड़ रहेगी तथा समय अनुसार काम भी पूरे हो जाएंगे। अगर किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए प्रयास चल रहे हैं, तो आज उससे संबंधित भी कोई कार्य हल हो जाएगा। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। लव- व्यस्तता के बावजूद संबंधियों तथा मित्रों के साथ गेट-टुगेदर रहेगा और इससे संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- संतुलित खानपान और दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा कोई भी रिस्क आज ना लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
मीन – पॉजिटिव- आज दिन भर सामाजिक या पारिवारिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी तथा कुछ विशेष मुद्दों पर सकारात्मक वार्तालाप ही होगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। युवाओं का काम के प्रति पूर्ण समर्पण उनके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है। नेगेटिव- कहीं भी पैसा उधार ना दे और ना ही कहीं निवेश करें, अन्यथा नुकसान जैसी स्थिति आ सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना होने दे, वरना वाद-विवाद की स्थिति से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। विद्यार्थी अपने किसी सब्जेक्ट को लेकर तनाव में आ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए ठोस प्लानिंग करने की जरूरत है। अभी नई योजनाएं बनाने के लिए समय पक्ष में नहीं है। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी इसलिए उचित समय का इंतजार करें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव- पति-पत्नी के सामंजस्य से आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से कमजोरी और आलस बनी रहेगी। आराम ले तथा संतुलित खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
