Andhra Pradesh Bus-Lorry Fire Accident

Actionpunjab
4 Min Read


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
डंपर से टक्कर के बाद बस पूरी तरह से जल गई। पैंसजर्स को बस से बाहर निकलने का समय भी नहीं मिला। - Dainik Bhaskar

डंपर से टक्कर के बाद बस पूरी तरह से जल गई। पैंसजर्स को बस से बाहर निकलने का समय भी नहीं मिला।

आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 14 यात्री जिंदा जल गए। वहीं 23 घायल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया।

मरकापुरम के SP वी हर्षवर्धन राजू ने कहा, डंपर ड्राइवर समेत 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया।

हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें…

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग को बुझाया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग को बुझाया।

आग के चलते बस पूरी तरह से राख हो गई।

आग के चलते बस पूरी तरह से राख हो गई।

यह विजुअल घटना के तुरंत बाद का है। बस की आग बुझा दी गई लेकिन डंपर में आग लगी रही थी।

यह विजुअल घटना के तुरंत बाद का है। बस की आग बुझा दी गई लेकिन डंपर में आग लगी रही थी।

बस में आग लगने के बाद डंपर ने भी आग पकड़ ली। ड्राइवर अस्पताल में भर्ती है।

बस में आग लगने के बाद डंपर ने भी आग पकड़ ली। ड्राइवर अस्पताल में भर्ती है।

अधिकारियों ने बताया कि डंपर में गिट्टी लदी हुई थी। बस और डंपर में आमने-सामने टक्कर हुई।

अधिकारियों ने बताया कि डंपर में गिट्टी लदी हुई थी। बस और डंपर में आमने-सामने टक्कर हुई।

बस हादसे से जुड़ी पिछली घटनाएं…

25 दिसंबर 2025: कर्नाटक में स्लीपर बस में आग, 6 जिंदा जले; 30 से ज्यादा यात्री सवार थे

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बस में सवार 6 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 4 महिलाएं, एक बच्चा और लॉरी का ड्राइवर भी शामिल था। रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला।

5 नवंबर 2025: राजस्थान में AC बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले; 15 लोग झुलसे

राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग लगी थी। हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। हादसा शॉर्ट सर्किट से ही हुआ था। बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत: 11 लोगों ने तैरकर जान बचाई

बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार शाम को हुआ। तब सिर्फ 2 लोगों की मौत की खबर आई थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *