उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार यानी आज आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। शिक्षक बनने का सपना संजोए अभ्यर्थी अब आयोग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। इस बा
.

अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रशन विंडो इस प्रकार रहेगा।
अध्यक्ष ने किया पोर्टल का शुभारंभ
शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ० प्रशान्त कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से UPTET-2026 के आवेदन के लिए पोर्टल को ‘Go Live’ किया। इस दौरान आयोग के परीक्षा नियंत्रक, उपसचिव और संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि भी वर्चुअली उपस्थित रहे। अब अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

अध्यक्ष डॉ० प्रशान्त कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से UPTET-2026 के आवेदन हेतु पोर्टल को ‘Go Live’ किया।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। एक महीने तक पोर्टल पर इच्छुक अभ्यर्थी फार्म भर सकते हैं। वहीं फार्म में संशोधन की अंतिम तिथि 1 मई दी गई। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को करेक्ट किया जा सकेगा।
आयोग ने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे। शुल्क भुगतान भी डिजिटल माध्यम से करना होगा। UPTET प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) स्तर के शिक्षक पदों के लिए योग्यता निर्धारित करता है। पिछले वर्ष लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसलिए इस बार भी भीड़ की उम्मीद है।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार, फोटो और शैक्षणिक प्रमाणपत्र तैयार रखें। आयोग ने साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी है।
रिफंड व कैंसिलेशन के नियम

दिशा-निर्देश और रिफंड व कैंसलेशन पॉलिसी जारी कर दी है।
वहीं दूसरी ओर शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आधिकारिक दिशा-निर्देश और रिफंड व कैंसलेशन पॉलिसी जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले फीस भुगतान और आवेदन प्रक्रिया में श्रेणीवार आवेदन शुल्क जमा होगा। जिसमें सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के एक पेपर के लिए 1000 रुपये जो कि पहले 1200 दोनों स्तर के लिए था। अब दोनों पेपर के लिए 2000 रुपये लगेंगे, एससी/एसटी एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1000 रुपये, दिव्यांग को एक पेपर के लिए 300 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। दोनों स्तर के आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है।