- Hindi News
- International
- Iran US Israel War LIVE Situation Photos Update; Donald Trump Hormuz Strait | Benjamin Netanyahu
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 29वां दिन है। पीएम मोदी ने शनिवार को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर ईरान जंग को लेकर बात की।
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि होर्मुज स्ट्रेट जैसे समुद्री रास्ते खुले और सुरक्षित रहने चाहिए और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की।
वहीं, ईरान जंग के बीच तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्री 30 मार्च को पाकिस्तान पहुंचेंगे। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे।
इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है, जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री एक साथ शामिल होंगे।
पाकिस्तान में क्यों हो रही मीटिंग…
पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया।
- पाकिस्तान इस समय किसी एक पक्ष में सीधे शामिल नहीं है, इसलिए उसे न्यूट्रल जगह माना जा रहा है।
- उसके ईरान और सऊदी अरब दोनों से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए बातचीत आसान है।
- तुर्किये और मिस्र जैसे देशों के साथ भी पाकिस्तान के संबंध ठीक हैं।
ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें…

ईरान ने शुक्रवार को इजराइल में ड्रोन हमले किए। ईरानी सेना के मुताबिक, तेल अवीव में अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इजराइल ने ईरान के खोंडाब (अराक) हेवी वाटर न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स पर शुक्रवार रात हमला किया।

ईरान ने शुक्रवार को इजराइल पर दागी गई मिसाइलों पर थैंक यू इंडिया लिखकर आभार जताया। ईरानी सेना के मुताबिक यह संदेश उन देशों के लिए बताया गया जिन्होंने ईरान के प्रति समर्थन दिखाया है।

लेबनान में शुक्रवार को इजराइल ने लोगों से गांव खाली करने को कहा, जिसके बाद सड़कों पर रात गुजारते लोग। गाड़ी को धक्का देकर खेलते बच्चे।
ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प के खिलाफ अमेरिका-यूरोप के 50 शहरों में निकाली गई नो किंग्स रैली
ईरान में चल रहे युद्ध और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पूरे US और यूरोप में हुई ‘नो किंग्स’ रैलियां निकाली गईं। लोगों के हाथों में US के झंडे उल्टे थे, जो ऐतिहासिक रूप से संकट या परेशानी का संकेत माना जाता है।
आयोजकों ने बताया कि सभी 50 राज्यों में 3,100 से ज़्यादा कार्यक्रम जो अक्टूबर के मुकाबले 500 ज़्यादा हैं, रजिस्टर्ड किए गए थे।
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इराकी कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति के आवास पर दुहोक में हमला
इराक की कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार ने शनिवार को इस क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बीच, दुहोक में इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले की पुष्टि की।
प्रधानमंत्री मसरूर बरजानी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस हमले की कड़ी निंदा की गई। इसे “कायरतापूर्ण ड्रोन हमला” बताते हुए, इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
09:34 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
3500 सैनिक लेकर वेस्ट एशिया वॉर जोन में पहुंचा अमेरिकी जहाज त्रिपोली
यूनाइटेड स्टेट्स का जहाज त्रिपोली करीब 3,500 सैनिकों के साथ वॉर जोन में दाखिल हो गया है। त्रिपोली अमेरिका के सबसे बड़े एम्फीबियस असॉल्ट जहाज़ों (AAS) में से एक है। इस तैनाती को जापान में इसके होम बेस से रवाना किया गया था।
एक एयरक्राफ्ट कैरियर जितना बड़ा यह जहाज, दर्जनों हेलीकॉप्टर, MV-22 Osprey विमान और F-35B जॉइंट स्ट्राइक फाइटर जेट ले जा सकता है।
त्रिपोली से पहले US के न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर निमिट्ज और फोर्ड क्लास के एयरक्राफ्ट कैरियर भी वेस्ट एशिया वॉर जोन में पहुंच गए हैं।
09:21 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिमी ईरान के हफ्तेगल में पानी के सोर्स पर इजराइल का हमला
ईरान की फ़ार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, अमेरिका और इजराइल ने पश्चिमी ईरान के खुजेस्तान प्रांत के हफ्तेगल शहर में पानी के एक बड़े सोर्स को निशाना बनाया है। गौरतलब है कि पिछले कई सालों से, ईरान पानी की भारी कमी के संकट का सामना कर रहा है।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अब अमेरिका और इजराइल, ईरान के खिलाफ अपनी लड़ाई में इस संकट का फायदा उठाना चाहते हैं। उनके हमले ऐसे हो सकते हैं जिनसे लाखों-करोड़ों ईरानी साफ पीने के पानी से वंचित हो सकते हैं।
खाड़ी देशों द्वारा संचालित 400 से ज्यादा डिसेलिनेशन प्लांट फारस की खाड़ी के तट पर, ईरान के ठीक दूसरी ओर स्थित हैं। ये प्लांट दुनिया के 40% डिसेलिनेटेड पानी का उत्पादन करते हैं और कई देशों में पीने के पानी का एकमात्र स्रोत हैं।
08:28 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
यमन सेना का बयान- इजराइली हमले बंद होने तक जारी रहेगा ऑपरेशन
यमन की सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि वे अपने धार्मिक, नैतिक और मानवीय कर्तव्यों के तहत फिलिस्तीन के लोगों का समर्थन करते रहेंगे।
हूती विद्रोहियों ने यह भी कहा है कि उन्होंने मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करके इजराइल के खिलाफ दूसरा मिलिट्री ऑपरेशन किया है। यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक इजराइल अपने हमले बंद नहीं कर देता।

07:46 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दावा- होर्मुज से रोज गुजरेंगे 2 पाकिस्तानी जहाज
पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया है कि ईरान सरकार ने पाकिस्तानी झंडे वाले 20 और जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई है। इस स्ट्रेट से रोजाना दो जहाज गुजरेंगे।
07:18 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तुर्किये और इजिप्ट के विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे
ईरान-USA के बीच बढ़ते तनाव के बीच हाई-लेवल बातचीत के लिए तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गए हैं।
उनसे पहले इजिप्ट के विदेश मंत्री के भी पाकिस्तान पहुंचने की खबर सामने आई है। यह एक बड़ा डिप्लोमैटिक कदम है क्योंकि क्षेत्रीय ताकतें संकट का रास्ता तय करने के लिए आगे आ रही हैं।
06:15 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी मीडिया की अमेरिका को चेतावनी, लिखा- नरक में स्वागत है
ईरानी अखबार तेहरान टाइम्स ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। अखबार ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका की सेना ईरान की जमीन पर आई, तो वह ‘ताबूत में ही वापस जाएगी’। इस खबर को अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर ‘नरक में स्वागत है’ हेडलाइन के साथ छापा।
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब खबरें हैं कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प जमीनी कार्रवाई (ग्राउंड ऑपरेशन) करने का ऑप्शन देख रहे हैं, लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि अगर अमेरिका ईरान के पास मौजूद खास परमाणु सामग्री को हासिल करना चाहता है, तो उसे बड़ी संख्या में सैनिक भेजने पड़ सकते हैं, क्योंकि यह सामग्री जमीन के काफी अंदर छिपाई गई है।
ईरान पहले भी कह चुका है कि अगर उस पर जमीनी हमला हुआ, तो वह जोरदार जवाब देगा। अखबार में सैनिकों की तस्वीर भी दिखाई गई है, जिससे यह मैसेज दिया गया है कि ईरान किसी भी हमले के लिए पूरी तरह तैयार है।

06:09 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान और आर्मेनिया के विदेशमंत्री ने फोन पर बात की
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान ने ईरान जंग को लेकर फोन पर बात की। बातचीत के दौरान अरारत मिर्जोयान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जताया।
उन्होंने कहा कि आर्मेनिया की सरकार और जनता इस दुख की घड़ी में ईरान के साथ खड़ी है। इसके अलावा मिर्जोयान ने आम नागरिकों पर हो रहे हमलों को लेकर भी चिंता जताई।
06:02 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी लेबनान पर हुए हमले में 9 हेल्थ वर्कर्स की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि दक्षिणी लेबनान में स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए पांच अलग-अलग हमलों में 9 पैरामेडिक्स (हेल्थ वर्कर्स) की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं।
WHO प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसुस ने कहा कि ये हमले उस समय हुए जब मेडिकल टीमें अलग-अलग गांवों में अपनी ड्यूटी निभा रही थीं। हालांकि WHO ने इन हमलों के लिए किसी को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
WHO के मुताबिक, बार-बार हो रहे इन हमलों का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिख रहा है। दक्षिणी लेबनान में अब तक 4 अस्पताल और 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद हो चुके।
05:27 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल में मिसाइल का मलबा गिरने से 11 लोग घायल
सेंट्रल इजराइल में एक मिसाइल को हवा में ही रोकने के दौरान उसका मलबा गिरने से 11 लोग घायल हो गए और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। यह घटना एश्ताओल इलाके में हुई, जहां इजराइल की इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और घायलों का इलाज किया।
05:04 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
एक्सपर्ट बोले- अमेरिका-इजराइल के मुकाबले ईरान की रणनीति ज्यादा क्लियर
मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट रॉस हैरिसन के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर ईरान की रणनीति अमेरिका और इजराइल के मुकाबले ज्यादा क्लियर है। भले ही अमेरिका और इजराइल के पास ज्यादा सैन्य ताकत है, लेकिन सिर्फ ताकत से युद्ध नहीं जीते जाते।
उन्होंने कहा कि ईरान को अच्छी तरह पता है कि उसे इस युद्ध में आखिर हासिल क्या करना है। देश के अंदर वह अपनी ताकत बचाना चाहता है, जबकि बाहर वह अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ईरान न सिर्फ इजराइल बल्कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाकर अमेरिका को कई मोर्चों पर उलझा रहा है। इससे डोनाल्ड ट्रम्प पर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में अमेरिका का मकसद ईरान की सरकार को कमजोर करना हो सकता था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि अमेरिका के पास कोई साफ राजनीतिक टारगेट नहीं बचा है।
04:56 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- खाड़ी देश अमेरिका को अपनी जमीन इस्तेमाल न करने दें
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि अगर वे विकास और सुरक्षा चाहते हैं तो अमेरिका और इजराइल को अपनी जमीन से ईरान पर हमला करने की इजाजत न दें।
उन्होंने साफ कहा कि ईरान पहले हमला नहीं करता, लेकिन अगर उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाया गया, तो वह जोरदार जवाब देगा।
04:32 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जग वसंत जहाज 47,000 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत पहुंचा
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत को राहत मिली है। 47,000 मीट्रिक टन LPG लेकर जग वसंत जहाज जामनगर के वाडिनार टर्मिनल पर पहुंचा। यह गैस DPA कांडला के टर्मिनल पर उतारी जाएगी। यहां इसे शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर के जरिए उतारा जाएगा।
सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के जहाज भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और भी जहाज आ सकते हैं, ताकि देश में गैस की कमी न हो।
04:08 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन सरकार ने देश में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई
बहरीन सरकार ने देश में ड्रोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह फैसला ईरान को लेकर चल रहे युद्ध और बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच लिया गया है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि अब किसी भी काम के लिए ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं होगी।
मंत्रालय के मुताबिक, यह कदम देश की सुरक्षा और लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए उठाया गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि हालात को देखते हुए यह बैन अगली सूचना तक लागू रहेगा।
सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके ड्रोन को तुरंत गिरा दिया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
03:47 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सेना ने ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया
03:40 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- सऊदी प्रिंस ने सोचा नहीं था कि उन्हें मेरी चापलूसी करनी पड़ेगी
डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को एक प्रोग्राम में कहा है कि खाड़ी के देश ईरान जंग में अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यहां उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) पर तंज किया।
ट्रम्प ने कहा कि MBS को नहीं लगा था कि उन्हें मेरी चापलूसी करनी पड़ेगी… उन्हें लगा था कि यह एक और हारा हुआ अमेरिकी राष्ट्रपति होगा… लेकिन अब उन्हें मेरे साथ अच्छा व्यवहार करना होगा।
हालांकि ट्रम्प ने बाद में MBS की तारीफ भी की और उन्हें बहुत अच्छा इंसान और मजबूत नेता बताया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब को उन पर गर्व होना चाहिए।
03:29 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने दुबई में उसके सैनिकों पर हमले के दावे को खारिज किया
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि दुबई में अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया गया।
अमेरिकी सेना ने कहा कि दुबई में किसी भी अमेरिकी सैनिक पर हमला नहीं हुआ है और ईरान के आरोप पूरी तरह गलत हैं।
अमेरिका ने ईरान पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे दावे भ्रामक हैं और वास्तविक स्थिति को गलत तरीके से पेश करते हैं।
इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने दुबई में उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां 500 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मौजूद थे और उन्हें भारी नुकसान हुआ।
03:18 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को निशाना बनाया
ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। ईरान की प्रेस टीवी के मुताबिक, यह घटना फार्स प्रांत के दक्षिण में हुई।
हालांकि, इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की तरफ से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले ईरान ने 21 मार्च को भी इजराइली F-16 फाइटर जेट को गिराने का दावा किया था।

02:59 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट को लेकर रूस की चेतावनी
रूस की न्यूक्लियर कामों से जुड़ी सरकारी कंपनी रोसएटम का कहना है कि ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक वहां हो रहे हमले अब सीधे तौर पर परमाणु सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी बुशहर के आसपास हमले की जानकारी दी थी। हालांकि रिएक्टर को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी तरह का रेडिएशन फैला।
02:47 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
यमन सरकार का आरोप- हूती लड़ाके देश को युद्ध में घसीट रहे
यमन सरकार ने हूती लड़ाकों पर आरोप लगाया है कि वह देश को बेवजह के युद्धों में घसीट रहा है। यमन सरकार के मुताबिक, हूती लड़ाके ईरान के समर्थन में काम कर रहे हैं, उनका यह कदम देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।
इससे पहले आज सुबह खबर आई थी कि हूती लड़ाकों ने इजराइल पर मिसाइल दागी थी, जिसे बीच में ही रोक दिया गया।
हूती लड़ाके यमन का एक हथियारबंद समूह है। ये देश की सरकार के खिलाफ लड़ रहा है और यमन के कई इलाकों पर इसका कब्जा है। इन्हें ईरान समर्थक माना जाता है।

हूती यमन का एक उग्रवादी गुट है, जिसे ईरान का समर्थक माना जाता है।
02:32 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी अखबार की अमेरिका को चेतावनी, लिखा- नरक में स्वागत है
ईरान से छपने वाले अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने अपने पहले पन्ने पर अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। अखबार ने ‘नरक में स्वागत है’ (वेलकम टू हेल) लिखते हुए कहा है कि अगर अमेरिकी सैनिक ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन के लिए आए तो वे सिर्फ ताबूत में ही वापस जाएंगे।
यह बयान उस समय आया है जब खबरें चल रही हैं कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 और सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि यह कदम किसी बड़े सैन्य ऑपरेशन की तैयारी हो सकता है, हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सैनिक पहले से मौजूद अमेरिकी सेना को और मजबूत करने के लिए भेजे जा सकते हैं। उन्हें ऐसे इलाकों में रखा जा सकता है जहां से ईरान के करीब सैन्य कार्रवाई की जा सके।
इसी बीच ईरान के एक अधिकारी ने भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने जमीन से हमला किया तो हूती लड़ाकों को सक्रिय किया जा सकता है और वे लाल सागर में जहाजों पर फिर से हमले शुरू कर सकते हैं।

02:14 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- 120 क्लस्टर बमों को डिएक्टिव किया
ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने ईरान के दक्षिणी फार्स प्रांत में 120 क्लस्टर बमों को ढूंढकर डिएक्टिव कर दिया है।
IRGC के मुताबिक, ये बम अमेरिका और इजराइल के हमलों के दौरान गिराए गए थे। ये घटनाएं फार्स प्रांत के काफरी गांव और आसपास के इलाकों में हुईं।

02:06 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
वेस्ट बैंक में अवैध बस्तियां बसाने की कोशिशें बढ़ीं, 1 महीने में 9 की मौत
फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक इलाके में पिछले कुछ हफ्तों में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां इजराइल से आकर बसने वालों के हमलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि पिछले एक महीने में करीब 443 हमले हुए हैं। यह जानकारी फिलिस्तीनी अथॉरिटी के एक आयोग के हवाले से दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, लोग गांवों और बस्तियों पर हमले कर रहे हैं। कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं।
पिछले एक महीने में करीब 9 लोगों की मौत हुई, 14 नई अवैध बस्तियां बनाने की कोशिश की गई, 123 तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज की गईं और कई धार्मिक जगहों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
01:38 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल और 37 ड्रोन से हमला किया
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने शनिवार को UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल और 37 ड्रोन से हमला किया। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सभी मिसाइल और ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट कर लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
मंत्रालय ने बताया कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में लगातार सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं। UAE के अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक UAE पर 398 बैलिस्टिक मिसाइल, 15 क्रूज मिसाइल और 1,872 ड्रोन दागे जा चुके हैं।
01:10 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर-यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर साइन किए
कतर और यूक्रेन ने एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कतर के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस समझौते के तहत दोनों देश मिसाइल और ड्रोन हमलों से निपटने के लिए तकनीक और अनुभव शेयर करेंगे।
01:01 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल की ईरान पर 50 फाइटर जेट से एयरस्ट्राइक
इजराइल ने ईरान के अंदर 50 फाइटर जेट्स से हमला किया। इजराइली सेना के मुताबिक शुक्रवार रात ईरान के तीन इलाकों में हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।
सेना ने बताया कि ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए और कई घंटों तक चले। हमलों में अराक और यज्द जैसे अहम इलाके शामिल थे। जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें हथियार बनाने वाली सैन्य इंडस्ट्री और बैलिस्टिक के साथ एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल के पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री शामिल थी।
इसके अलावा अराक में मौजूद हेवी वॉटर प्लांट पर भी हमला किया गया, जिसे इजराइल ने परमाणु हथियारों के लिए प्लूटोनियम तैयार करने में अहम बताया है। वहीं यज्द में उस प्लांट को भी निशाना बनाया गया, जहां यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) के लिए जरूरी विस्फोटक सामग्री तैयार की जाती है।
वहीं, ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर शुक्रवार रात को 6 बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में 15 सैनिक घायल हुए, जिनमें 5 की हालत गंभीर है।
12:57 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने हिजबुल्लाह की रदवान फोर्स के मेंबर को मार दिया
इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह के रदवान फोर्स के एक मेंबर अली हसन शाइब को मार गिराया है।
IDF के मुताबिक, शाइब लंबे समय तक एक पत्रकार के रूप में अल मनार नेटवर्क के लिए काम करता था, लेकिन असल में वह हिजबुल्लाह से जुड़ा हुआ था।
इजराइली सेना का कहना है कि अली हसन शाइब पत्रकार के रूप में छिपकर काम कर रहा था। वह दक्षिण लेबनान में इजराइली सैनिकों की लोकेशन की जानकारी देता था।
रदवान फोर्स, हिजबुल्लाग की सबसे खास और ट्रेंड यूनिट मानी जाती है। उसका काम इजराइल के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन और घुसपैठ करना होता है।
12:50 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की
पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर चर्चा की। पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की।
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि समुद्री रास्ते खुले और सुरक्षित रहने चाहिए और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित नहीं होना चाहिए।
12:29 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इराक ने अपना एयरस्पेस 31 मार्च तक बंद किया
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इराक ने अपने एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। इराकी एविएशन अधिकारियों के अनुसार, देश का एयरस्पेस 31 मार्च तक बंद रहेगा।
अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतिबंध सभी प्रकार की उड़ानों पर लागू होगा। इसमें इराक आने वाली, यहां से जाने वाली और देश के ऊपर से गुजरने वाली सभी फ्लाइट्स शामिल हैं।
12:12 PM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में अब तक 93 हजार से ज्यादा सिविल इलाके क्षतिग्रस्त
ईरान ने दावा किया है कि जारी युद्ध के दौरान हुए हवाई हमलों में 93,000 से अधिक सिविल ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। यह जानकारी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ऑफ ईरान ने शेयर की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित ठिकानों में 71,547 आवासीय घर और 20,779 व्यापारिक ठिकाने शामिल हैं। राजधानी तेहरान में ही 31,562 घर और दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
इसके अलावा, हमलों का असर जरूरी सेवाओं पर भी पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, 295 हेल्थ, इमरजेंसी सेंटर्स और 600 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले 48 इमरजेंसी व्हीकल, 46 एंबुलेंस और 3 रेस्क्यू हेलिकॉप्टर भी डैमेज हुए हैं।

यह तस्वीर गोलेस्तान पैलेस की है, जो तेहरान में स्थित एक ऐतिहासिक इमारत है। अमेरिका और इजराइल ने 3 मार्च को इस जगह पर एयरस्ट्राइक की थी।
11:59 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- दुबई में अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया
ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया है। ईरान की मिलिट्री यूनिट ‘खतम अल-अंबिया ऑफिस’ के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी के मुताबिक, ईरानी सेना ने मिसाइल और ड्रोन से दो जगहों पर हमला किया, जहां 500 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मौजूद थे। उनका दावा है कि इन हमलों में भारी नुकसान हुआ।
ईरानी अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सेना पहले ही अपने ठिकानों से भागकर छिप रही है। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो यह क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों के लिए ‘कब्रिस्तान’ बन सकता है। हालांकि, ईरान के इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

11:48 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की चेतावनी- इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले हुए तो कड़ा जवाब देंगे
ईरानी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक ठिकानों पर हमला हुआ, तो जोरदार जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के अन्य देशों को भी संदेश देते हुए कहा कि अगर वे विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो वे अपने देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान के दुश्मनों को युद्ध के लिए न करने दें।
ईरान का कहना है कि वह सिर्फ अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाता है। लेकिन खाड़ी देशों के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज किया है। उनका कहना है कि हमलों में होटल, एयरपोर्ट और रिहायशी इलाकों जैसे आम नागरिकों के ठिकाने भी प्रभावित हुए हैं।
11:35 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- दुबई में यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम के पास हमला किया
ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने दुबई में एक ठिकाने पर हमला किया, जहां यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद था। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इस ठिकाने का इस्तेमाल अमेरिकी सेना की मदद के लिए किया जा रहा था।
ईरान की इमरजेंसी कमांड की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हमले के समय वहां 21 यूक्रेनी नागरिक मौजूद थे और इस ऑपरेशन में पूरे कैंपस को तबाह कर दिया गया। ईरान की न्यूद एजेंसी फार्स के हवाले से यह भी कहा गया कि इन लोगों के मारे जाने की आशंका है।
हालांकि, इस दावे की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। यह दावा ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की खाड़ी देशों के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने सऊदी अरब के साथ एक सुरक्षा समझौता किया है और UAEके साथ भी रक्षा सहयोग बढ़ाने की घोषणा की है।
11:21 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इराक के मजनून ऑयल फील्ड पर एक ड्रोन गिरा
इराक के दक्षिणी हिस्से में स्थित मजनून ऑयलफील्ड में एक ड्रोन गिर गया, लेकिन वह फटा नहीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इराक के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी तरह का नुकसान हुआ। मजनून ऑयलफील्ड देश के सबसे अहम तेल क्षेत्रों में से एक है।
11:01 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर 1 घंटे बात की
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान से फोन पर 1 घंटे बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत में दोनों नेताओं ने शांति बहाल करने के उपायों पर चर्चा की।
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब इस्लामाबाद में जल्द तुर्किये, मिस्र, सऊदी अरब और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इस दौरान रीजन में बढ़ते तनाव को कम करने और कूटनीतिक समाधान तलाशने पर जोर दिया जाएगा।
शहबाज शरीफ ने बातचीत के दौरान इजराइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की और तेहरान के साथ एकजुटता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान सरकार शांति स्थापित करने के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रही है।
वहीं, मसूद पजश्कियान ने बातचीत के दौरान कहा कि मौजूदा हालात में बातचीत और मध्यस्थता को आगे बढ़ाने के लिए आपसी विश्वास बनाना बेहद जरूरी है।

शहबाज शरीफ और ईरानी राष्ट्रपति की फाइल फोटो।
10:46 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के खिलाफ जंग में UAE शामिल हो सकता है
अमेरिका और इजराइल के साथ UAE भी ईरान के खिलाफ जंग में शामिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले तीन हफ्तों में ईरान ने UAE पर 2200 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हालांकि, UAE की मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने 95% से ज्यादा हमलों को नाकाम कर दिया।
ईरान पहले ही साफ कर चका है किअगर ऐसा हुआ, तो वह UAE के ऊर्जा प्लांट, न्यूक्लियर साइट्स और अन्य अहम ठिकानों पर हमला करेगा।
UAE और ईरान के बीच तनाव नया नहीं है। दोनों देशों के बीच अबू मूसा जैसे आइलैंड्स को लेकर लंबे समय से विवाद है। 1971 से ये आइलैंड ईरान के कब्जे में हैं, जिसे UAE अपना बताता है।
10:33 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने लेबनान के 7 गांव खाली करने को कहा
इजरइली सेना ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से के लोगों को अपना घर छोड़ने का आदेश दिया है। सेना के प्रवक्ता अविचय अद्राई ने कहा कि 7 गांवों के लोग तुरंत वहां से निकलकर जहरानी नदी के उत्तर की ओर चले जाएं।

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले के बाद तबाह गाड़ियां और घर।
10:21 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग के बीच ट्रम्प बोले- अगला नंबर क्यूबा का
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब अगला नंबर क्यूबा का है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को मियामी में एक बिजनेस समिट के दौरान कही।
ट्रम्प ने हालांकि साफ तौर पर यह नहीं बताया कि क्यूबा के खिलाफ उनका अगला कदम क्या होगा, लेकिन उन्होंने इशारा दिया कि जरूरत पड़ी तो सैन्य ताकत का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
ट्रम्प ने कहा कि मैंने अमेरिकी सेना को बहुत मजबूत बनाया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसका इस्तेमाल करना पड़ेगा, लेकिन कभी-कभी ऐसा करना पड़ता है। वैसे क्यूबा का अगला नंबर है।
हालांकि इसके तुरंत बाद ही उन्होंने कहा- ऐसा समझो कि मैंने यह कहा ही नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

15 मार्च को पत्रकारों से क्यूबा के बारे में बात करते हुए ट्रम्प।
10:11 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन ने अब तक ईरान के 550 हमले रोके
बहरीन ने जंग शुरू होने के बाद से अब तक ईरान के 550 से ज्यादा हमले रोके हैं। सेना के मुताबिक, अब तक 174 मिसाइल और 385 ड्रोन गिराए गए हैं।
आज बहरीन में दो बार सायरन बजे, ताकि लोगों को हमले की चेतावनी मिल सके। सरकार ने लोगों से कहा कि वे तुरंत सुरक्षित जगह पर चले जाएं।
कुछ दिन पहले एक हमले में एक जगह आग लग गई थी, लेकिन अब उस पर काबू पा लिया गया है।
10:00 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भारत बोला- ट्रम्प-मोदी की बातचीत में मस्क शामिल नहीं थे
भारत सरकार ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प की बातचीत में इलॉन मस्क भी शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि 24 मार्च को हुई बातचीत सिर्फ पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच ही हुई थी। इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी नहीं थी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत में दोनों नेताओं ने क्षेत्र की स्थिति पर अपने विचार साझा किए और शांति बनाए रखने पर जोर दिया। इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया था कि मस्क भी इस कॉल में शामिल थे।
इस फोन कॉल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत चाहता है कि इलाके में शांति हो और तनाव कम हो। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए सुरक्षित और खुला रहना चाहिए।
09:38 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान युद्ध को लेकर नेतन्याहू-वेंस में तनाव
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच इस हफ्ते फोन पर तनावपूर्ण बातचीत हुई। एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस ने ईरान युद्ध को लेकर नेतन्याहू के आकलन पर सवाल उठाए।
रिपोर्ट के अनुसार, वेंस ने पूछा कि नेतन्याहू ईरान में सत्ता परिवर्तन को इतना आसान क्यों मान रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि नेतन्याहू ने पहले इस युद्ध को जल्दी नतीजे देने वाला बताया था, लेकिन वेंस इस आकलन से सहमत नहीं थे।
बातचीत के बाद एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि इजराइल, वेंस की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। अधिकारी के मुताबिक, ईरान की वेंस के साथ बातचीत की इच्छा दिखाने वाली खबरें भी इसी रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार, वेंस इस समय ईरान के साथ संभावित बातचीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर भी जुड़े हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अगर ईरान वेंस के साथ समझौता नहीं कर पाता, तो कोई समझौता नहीं होगा।”
वेंस लंबे समय से विदेशी युद्धों के विरोधी रहे हैं। ट्रम्प ने भी माना है कि ईरान ऑपरेशन को लेकर दोनों की सोच में कुछ अंतर है। हालांकि वेंस ने सार्वजनिक रूप से ट्रम्प का समर्थन किया है, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया है कि अमेरिका को लंबे समय तक चलने वाले युद्ध से बचना चाहिए।
09:26 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
थाईलैंड ने ईरान से समझौता किया, होर्मुज से तेल टैंकर सुरक्षित गुजरेंगे
थाईलैंड ने ईरान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत उसके तेल टैंकर अब होर्मुज से सुरक्षित गुजर सकेंगे। थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नवीराकुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस समझौते से देश में ईंधन को लेकर बनी चिंता कम होगी।
09:05 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने आज 5 देशों पर हमले किए
मिडिल ईस्ट में जारी जंग को एक महीना हो चुका है, लेकिन खाड़ी देशों में हमले अब भी जारी हैं। आज सुबह तक अलग-अलग देशों से हमलों और इंटरसेप्शन की खबरें सामने आई हैं।
UAE: अबू धाबी और दुबई के बीच स्थित खलीफा इकोनॉमिक जोन के पास इंटरसेप्ट की गई बैलिस्टिक मिसाइल का मलबा गिरने से तीन जगह आग लग गई। इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं।
ओमान: सलालाह पोर्ट को ड्रोन से निशाना बनाया गया। इस हमले में एक विदेशी कर्मचारी घायल हुआ और एक क्रेन को नुकसान पहुंचा।
सऊदी अरब: रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राजधानी रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया।
बहरीन: ईरान की ओर से निशाना बनाए गए एक ठिकाने पर लगी आग को सिविल डिफेंस ने बुझा दिया।
कुवैत: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचा। साथ ही, पिछले 24 घंटों में नेशनल गार्ड ने 6 ड्रोन मार गिराए।
08:52 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के हमले में एक सप्ताह में 29 अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान के हमलों में पिछले एक हफ्ते के दौरान 29 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।
ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर शुक्रवार रात को 6 बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 ड्रोन दागीं। इस हमले में कम से कम 15 सैनिक घायल हुए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हालांकि शुरुआत में अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि करीब 10 सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें 2 गंभीर थे।
इस हफ्ते की शुरुआत में भी इस एयरबेस पर दो बार हमले हुए थे। इनमें से एक हमले में 14 अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे।
प्रिंस सुल्तान एयरबेस सऊदी अरब की राजधानी रियाद से करीब 96 किलोमीटर दूर स्थित है। यह बेस सऊदी वायुसेना के नियंत्रण में है, लेकिन इसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना भी करती है।
08:43 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में एंबुलेंस पर इजराइली हमला, पैरामेडिक की मौत
दक्षिणी लेबनान में सिविल डिफेंस एंबुलेंस पर इजराइली हमले में एक पैरामेडिक की मौत हो गई है। पैरामेडिक घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज देता है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में चार और लोग घायल भी हुए हैं।
08:27 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना के 9 सैनिक घायल
इजराइली सेना ने बताया है कि दक्षिणी लेबनान में दो अलग-अलग हमलों में उसके 9 सैनिक घायल हुए हैं।शुक्रवार को एक एंटी-टैंक मिसाइल हमले में सैनिक घायल हुए। वहीं शनिवार सुबह हुए एक और रॉकेट हमले में 7 सैनिक घायल हो गए हैं। इसमें से एक की हालत गंभीर है।
08:16 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका में टॉमहॉक मिसाइल का स्टॉक खत्म होने की आशंका

ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका ने बड़े पैमाने पर टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इसे अमेरिकी हथियारों के जखीरे का अहम हथियार माना जाता है।
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक चार हफ्तों में 850 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं। अनुमान है कि अमेरिकी नौसेना के पास लगभग 4,000 टॉमहॉक मिसाइलें थीं।
अगर यह सही है तो टॉमहॉक मिसाइलों का करीब एक चौथाई हिस्सा खत्म हो चुका है। रक्षा मंत्रालय के भीतर इसको लेकर चिंता बढ़ गई है। एक टॉमहॉक बनाने में करीब 2 साल लग सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
08:11 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इराक समर्थित समूह ने जॉर्डन के एयरबेस और एयरपोर्ट पर हमले किए
इराक से जुड़े मिलिशिया मीडिया आउटलेट के मुताबिक इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक नाम के समूह ने जॉर्डन में कई सैन्य ठिकानों और एक एयरपोर्ट को निशाना बनाया है।
रिपोर्ट के अनुसार, जिन जगहों पर हमले का दावा किया गया है, उनमें किंग फैसल एयर बेस, किंग अब्दुल्ला एयर बेस, क्वीन आलिया एयरपोर्ट, प्रिंस हसन एयर बेस और मुवाफ्फाक सल्ती एयर बेस शामिल हैं।
हालांकि, इन हमलों से हुए नुकसान या हताहतों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह समूह ईरान समर्थित सशस्त्र संगठनों का एक गठजोड़ माना जाता है।
08:05 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत तेल की कीमत 118 डॉलर प्रति बैरल के पार
कुवैत की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कुवैत के तेल की कीमत बढ़कर 118.93 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। इसमें 8.10 डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बाद से तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

07:51 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज बंद होने से समुद्र में 20,000 नाविक फंसे
होर्मुज के लगभग बंद होने से करीब 20,000 नाविक (सीफेयरर्स) समुद्र में फंस गए हैं।
अल जजीरा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में हजारों जहाज आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं और कई हफ्तों से वहीं रुके हुए हैं।
एक जहाज के कप्तान ने बताया कि हालात तनावपूर्ण हैं, जहाजों पर मौजूद लोग लगातार हमलों के खतरे में जी रहे हैं ।
संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी के अनुसार, ये नाविक अनजाने में युद्ध के शिकार बन गए हैं। जहाजों की आवाजाही रुकने से खाने-पीने, ईंधन और मेडिकल सुविधाओं की भी चिंता बढ़ रही है।
07:38 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली
यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है। यह मौजूदा एक महीने से चल रहे युद्ध के दौरान उनका पहला हमला बताया जा रहा है।
समूह ने कहा कि उसने दक्षिणी वेस्ट बैंक में स्थित इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की।
हूती समूह ने अपने बयान में कहा कि यह हमला लेबनान, ईरान और फिलिस्तीन में बुनियादी ढांचे पर हमलों और नागरिकों की मौत के जवाब में किया गया है।
समूह ने यह भी कहा कि उसका अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उसका मकसद पूरा नहीं हो जाता और रेजिस्टेंस से जुड़े सभी मोर्चों पर हो रहे हमले बंद नहीं हो जाते।
07:34 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन हमला, एक विदेशी कर्मचारी घायल
ओमान के सलालाह पोर्ट को ड्रोन से निशाना बनाया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, हमले में एक विदेशी कर्मचारी घायल हुआ है और एक क्रेन को नुकसान पहुंचा है।

07:28 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत गंभीर या मौत हो चुकी
ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई या तो मर चुके हैं या बेहद गंभीर हालत में हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान के नेतृत्व और रक्षा व्यवस्था को लगभग खत्म कर दिया है।
ट्रम्प के अनुसार, ईरान की वायुसेना, नौसेना और कमांड सिस्टम पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और देश अब सैन्य रूप से कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा, “उनके नेता खत्म हो चुके हैं, उनका सुप्रीम लीडर अब सुप्रीम नहीं रहा।”
उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के पास अब जहाज, विमान और एयर डिफेंस जैसी क्षमताएं लगभग खत्म हो चुकी हैं।
हालांकि, ईरान की ओर से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। कुछ ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि मुजतबा खामेनेई हमले में घायल हुए थे, लेकिन उनकी हालत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में उनके कोमा में होने की बात भी कही गई है।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर ईरान ने कोई साफ जानकारी नहीं दी है।
07:19 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय LPG टैंकर MT जग वसंत गुजरात के वाडिनार टर्मिनल पहुंचा
भारतीय जहाज MT जग वसंत गुजरात के जामनगर स्थित डीपीए कांडला के वाडिनार टर्मिनल पर पहुंच गया है। यह जहाज 47,000 मीट्रिक टन LPG लेकर आया है।

07:10 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के गोलिस्तान में आतंकी सेल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने उत्तरी गोलिस्तान प्रांत में एक आतंकी सेल का पर्दाफाश किया है।
अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर हमला करने की साजिश रचने का आरोप है।
रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने निगरानी और जानकारी के आधार पर इस सेल की पहचान की, जिसे अमेरिका और इजराइल से जुड़ा बताया गया है।
बताया गया है कि संदिग्धों को सुरक्षा बलों पर हमला करने से पहले ही पकड़ लिया गया। गोरगान शहर में उनके ठिकाने पर छापेमारी के दौरान चार कोल्ट राइफल और 43 राउंड गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
07:00 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हूती विद्रोहियों के शामिल होने से संघर्ष और बड़ा बन सकता है
यमन से इजराइल की ओर मिसाइल दागे जाने से मौजूदा संघर्ष और बड़ा बन सकता है। इजराइली सेना ने दावा किया है कि हूती विद्रोहियों ने यमन की ओर से मिसाइल दागी हैं।
हालांकि, अभी तक यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर अन्य देश इस युद्ध में शामिल होते हैं या रेड सी का इस्तेमाल उनके सहयोगी के खिलाफ किया जाता है, तो वे सैन्य हस्तक्षेप कर सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हूती खुलकर इस युद्ध में शामिल होते हैं, तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र में फैल सकता है। हूती पहले भी सऊदी अरब और UAE के तेल ठिकानों और महत्वपूर्ण ढांचों पर हमले कर चुके हैं और समुद्री मार्गों को बाधित करने की क्षमता रखते हैं।

06:50 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान में तुर्किये, मिस्र और सऊदी के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 30 मार्च को तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की एक अहम बैठक होने जा रही है।
पाकिस्तानी सरकारी टीवी (PTV) के मुताबिक इस बैठक में अमेरिका-ईरान युद्ध समेत क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की जाएगी। युद्ध शुरू होने के बाद यह इस तरह की पहली बैठक होगी, जिसमें 4 देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे।
तुर्किये के विदेश मंत्री हाकन फिदान ने बताया कि शुरुआत में इस बैठक के तुर्किये में होने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान में शिफ्ट कर दिया गया।
06:32 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
खाड़ी देशों में ईरान के हमले जारी
ईरान युद्ध के चार हफ्ते बाद भी खाड़ी देशों में हमलों और उन्हें रोकने की घटनाएं लगातार जारी हैं। शनिवार सुबह क्षेत्र में कई जगह ऐसी घटनाएं सामने आईं।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में रोकने के बाद उसका मलबा अबू धाबी के खलीफा इकोनॉमिक जोन के पास गिरा, जिससे दो जगह आग लग गई। इस घटना में पांच भारतीय नागरिक घायल हुए।
सऊदी अरब में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट कर दिया गया। बहरीन में ईरान द्वारा निशाना बनाए गए एक परिसर में लगी आग को सिविल डिफेंस ने बुझा दिया।
वहीं कुवैत में नेशनल गार्ड ने पिछले 24 घंटों में छह ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।
06:24 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सात द्वीप के जरिए ईरान ने होर्मुज पर पकड़ मजबूत कर रखी
मिडिल ईस्ट में अमेरिकी जमीनी सैनिकों की तैनाती के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि उन्हें ईरान के खार्ग द्वीप पर भेजा जा सकता है। यह द्वीप उत्तरी फारस की खाड़ी में स्थित है और ईरान के लगभग 90% तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र है।
हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि खार्ग द्वीप के अलावा भी खाड़ी में मौजूद कई अन्य ईरानी द्वीप अहम हैं। चीन की सन यात-सेन यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, सात प्रमुख द्वीप मिलकर ईरान की “आर्च डिफेंस” सिस्टम बनाते हैं।
इनमें अबू मूसा, ग्रेटर तुंब और लेसर तुंब द्वीप खास तौर पर अहम माने जाते हैं। ये द्वीप होर्मुज के पास स्थित हैं और इनके बीच की दूरी कम होने के कारण बड़े जहाजों और टैंकरों को इनके पास से होकर गुजरना पड़ता है।
इस स्थिति में ये जहाज ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के तेज हमला करने वाले नौकाओं, समुद्री बारूदी सुरंगों या ड्रोन के लिए आसान निशाना बन सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यही वजह है कि ईरान इस इलाके में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और यह क्षेत्र वैश्विक तेल सप्लाई के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ है।
06:14 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट- भारत के जो और जहाज होर्मुज स्ट्रेट क्रास कर रहे
भारत के लिए पेट्रोलियम लेकर जा रहे दो और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे हैं। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के वॉरशिप स्टैंडबाय पर रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद दी जा सके।
रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में ऐसे और जहाज भी इस मार्ग से गुजरने वाले हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।
06:03 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के अपार्टमेंट पर इजराइली हमला, मलबे में दबने से कई लोगों की मौत
ईरान की राजधानी तेहरान में एक अपार्टमेंट अमेरिकी-इजराइली हमले के बाद तबाह तो गया। मलबे में दबने से कई लोगों की मौत हो गई।


05:56 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान से बातचीत को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री ने जानकारी देने से इनकार किया
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही इनडायरेक्ट बातचीत को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जानकारी देने से इनकार किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन बातचीत में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह पारंपरिक कूटनीति का हिस्सा है, जिसमें देश अपनी स्थिति और शर्तों को सार्वजनिक नहीं करते, ताकि बातचीत प्रभावित न हो और समझौते की संभावना बनी रहे।
05:46 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
UN में चीन-रूस ने अमेरिका की आलोचना की
संयुक्त राष्ट्र में ईरान युद्ध को लेकर चीन और रूस ने अमेरिका की आलोचना की है। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि इस संघर्ष से दोनों देशों को राजनीतिक और आर्थिक फायदा मिल रहा है।
हाल ही में बहरीन की ओर से खाड़ी देशों और जॉर्डन के समर्थन से एक प्रस्ताव लाया गया, जिसे अमेरिका ने समर्थन दिया। इस प्रस्ताव में ईरान के हमलों की निंदा की गई, लेकिन अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई का जिक्र नहीं किया गया।
हालांकि, दोनों देशों ने इस प्रस्ताव को वीटो नहीं किया। अमेरिका ने इस पर उन्हें ईरान के साझेदार भी बताया।
एक्सपर्ट के अनुसार, इसकी एक वजह यह हो सकती है कि दोनों देश इस युद्ध से आर्थिक रूप से भी फायदा उठा रहे हैं। रूस को तेल की बढ़ती कीमतों से लाभ मिल रहा है, वहीं चीन पर आरोप है कि वह ईरान को युद्ध में इस्तेमाल होने वाली तकनीक उपलब्ध करा रहा है।
05:36 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के बुशेहर परमाणु प्लांट पर तीसरा हमला
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA ने बताया है कि ईरान ने बुशेहर परमाणु संयंत्र के इलाके में एक और हमले की जानकारी दी है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है।
IAEA के मुताबिक, तेहरान ने कहा है कि इस हमले में चल रहे रिएक्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी तरह का रेडिएशन लीक हुआ है। संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा है।
IAEA प्रमुख राफेल ग्रोसी ने चेतावनी दी है कि अगर किसी हमले में रिएक्टर को नुकसान होता है, तो यह बड़ी परमाणु दुर्घटना का कारण बन सकता है।

05:22 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली सेना ने हूती मिसाइल हवा में मार गिराई
इजराइल की सेना (IDF) ने कहा है कि यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने सफलतापूर्वक रोक लिया।
सेना के अनुसार, यह मिसाइल ईरान समर्थित हूती समूह की ओर से दक्षिणी इजराइल की तरफ दागी गई थी। हमले में किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।
05:15 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह ने लितानी नदी की ओर बढ़ रहे इजराइली सैनिकों पर हमला किया
हिजबुल्लाह संगठन ने दावा किया है कि उसने सीमा पार कर लेबनानी क्षेत्र में आगे बढ़ रहे इजराइली सैनिकों पर कई हमले किए हैं।
समूह के अनुसार, मरजायौन जिले के अल-कंतारा इलाके में तलाब के पास दो इजराइली टैंकों को निशाना बनाया गया।
हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि तैयबेह इलाके के पास लितानी नदी की ओर बढ़ रहे इजराइली सैनिकों पर रॉकेट, तोप और ड्रोन से हमले किए गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने पहले ही चेतावनी दी है कि वे लेबनान के अंदर लितानी नदी तक कब्जा कर सकते हैं।
05:06 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
यमन से इजराइल की ओर मिसाइल दागी गई, हूती विद्रोही शामिल हुए
इजराइल की सेना ने बताया है कि यमन से एक मिसाइल दागी गई है, जिसे उनकी रक्षा प्रणाली ने ट्रैक किया।
सेना के अनुसार, इस मिसाइल को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है और लोगों को खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहली बार है जब मौजूदा युद्ध के दौरान यमन से इजराइल की ओर मिसाइल दागे जाने की पुष्टि हुई है।
माना जा रहा है कि यह हमला यमन के हूती समूह की ओर से हो सकता है, जो ईरान समर्थित माना जाता है। इस घटनाक्रम से संकेत मिलते हैं कि संघर्ष अब और ज्यादा देशों तक फैल सकता है और क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के समर्थक 27 मार्च को यमन के सना में इजराइल और अमेरिका के खिलाफ एक रैली के दौरान नारे लगाते हुए।
04:59 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह ने इजराइली विमान पर मिसाइल दागीं
लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष और तेज हो गया है। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने बेरूत के ऊपर उड़ रहे एक इजराइली लड़ाकू विमान पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में हिजबुल्लाह ने इजराइली सैनिकों के खिलाफ 82 ऑपरेशन करने का दावा किया है, जिनमें सीमा के अंदर और पार दोनों जगह हमले शामिल हैं।

इजराइली लड़ाकू विमान इजराइल-लेबनान सीमा के ऊपर से उड़ान भरता हुआ।
04:57 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की यूनिवर्सिटी पर हवाई हमला
ईरान स्थित ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को अमेरिका-इजराइल के हमलों के दौरान निशाना बनाया गया है।
ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि यह हमला शनिवार तड़के हुए हवाई हमलों के दौरान हुआ।
हालांकि, इस हमले में कितने लोग हताहत हुए या कितना नुकसान हुआ, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

04:54 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
UN ने होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए टास्क फोर्स बनाया
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एक नया टास्क फोर्स बनाया है। इस पहल का नेतृत्व UN के वरिष्ठ लॉजिस्टिक्स अधिकारी जॉर्ज मोरेइरा दा सिल्वा कर रहे हैं।
इस टास्क फोर्स का मुख्य फोकस खाद (फर्टिलाइजर) और उससे जुड़े कच्चे माल ले जाने वाले जहाजों को सुरक्षा देना है।
न्यूयॉर्क में ईरान के UN राजदूत अली बहरेनी ने कहा है कि ईरान ने मानवीय मदद से जुड़े जहाजों के गुजरने में सहयोग करने पर सहमति जताई है।
UN के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, अगर यह पहल सफल होती है तो इससे कूटनीतिक समाधान के लिए भरोसा बढ़ सकता है।
इस टास्क फोर्स में UNCTAD, इंटरनेशनल मैरिटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) और इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) जैसे संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

04:49 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका में 3 हजार जगहों पर आज प्रदर्शन किए जाएंगे
ट्रम्प और ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ नो किंग्स नाम का विरोध आंदोलन फिर से शुरू होने जा रहा है।
आयोजकों के मुताबिक, शनिवार को पूरे अमेरिका में 3,000 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इससे पहले जून और अक्टूबर 2025 में भी इस आंदोलन ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे, जिनमें लाखों लोग शामिल हुए थे।
इस बार के प्रदर्शन को अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है। इसमें ट्रम्प की इमिग्रेशन नीति से लेकर ईरान युद्ध तक कई मुद्दों को लेकर लोग सड़कों पर उतरेंगे।

04:46 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- ईरान जंग कुछ हफ्तों में खत्म हो जाएगा
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा बमबारी अभियान महीनों नहीं, बल्कि कुछ हफ्तों में खत्म हो सकता है।
फ्रांस में G7 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन समय से आगे चल रहा है और इसे कुछ हफ्तों में पूरा कर लिया जाएगा।
रुबियो ने कहा कि इस अभियान को पूरा करने के लिए अमेरिका को जमीनी सेना (ग्राउंड ट्रूप्स) भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि अगले कुछ हफ्तों में ईरान पहले से ज्यादा कमजोर हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि ईरान की ओर से अमेरिका को कुछ संदेश मिले हैं, लेकिन अभी तक अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं आया है।

04:43 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अबू धाबी में मिसाइल मलबे से 5 भारतीय घायल
अबू धाबी के गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस के अनुसार, इंटरसेप्ट की गई बैलिस्टिक मिसाइलों के मलबे गिरने से पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं।
इससे पहले बताया गया था कि शहर के खलीफा इकोनॉमिक जोन में मिसाइल के मलबे गिरने से दो जगह आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिए टीमें काम कर रही थीं।
04:35 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलियाई सरकार फ्यूल खरीद के लिए वित्तीय गारंटी देगी
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण तेल की कीमतें बढ़ने के बीच ऑस्ट्रेलिया ने देश में ईंधन की सप्लाई बनाए रखने के लिए नए नियमों की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बताया कि सरकार निजी कंपनियों के जरिए ईंधन खरीदने के लिए वित्तीय गारंटी देगी। उन्होंने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया नहीं होगी, बल्कि अतिरिक्त ईंधन की खरीद के लिए सरकार जहाजों के जरिए सप्लाई सुनिश्चित करने में मदद करेगी।
ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ईंधन की मांग ज्यादा है, लेकिन मौजूदा सप्लाई पर्याप्त नहीं है। सरकार सप्लाई बढ़ाने पर काम कर रही है।
इससे पहले इसी महीने ऑस्ट्रेलिया ने अपने भंडार से 763 मिलियन लीटर पेट्रोल और डीजल जारी किया था, ताकि किसानों और अन्य जरूरतों के लिए ईंधन की कमी को कम किया जा सके।
04:16 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में हमलों का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर हुआ
संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि लेबनान में इजराइली हमलों के कारण बच्चे लगातार बमबारी और विस्थापन में फंसे हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, देश की करीब 20% आबादी विस्थापित हो चुकी है, जिनमें से कई लोग दूसरी, तीसरी या चौथी बार अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। इनमें 3.67 लाख से ज्यादा स्कूली बच्चे शामिल हैं, जिनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
यूनिसेफ के प्रतिनिधि मारकोलुइगी कोर्सी ने कहा कि लेबनान में लोगों के लिए अब कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है, जहां वे शरण ले सकें। संयुक्त राष्ट्र के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बेरूत में अस्थायी शिविरों के पास भी हमले हुए, जहां विस्थापित लोग बड़ी संख्या में रह रहे थे।
लेबनान में दस लाख से ज्यादा लोगों ने घर छोड़ा है, जिनमें से कई लोग स्कूल में शरण लिए हुए हैं।
04:07 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के पास तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात कर सकता है अमेरिका
अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश को ईरान के पास तैनात किया जा सकता है।
अल जजीरा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, यह पोत अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के क्षेत्र में जाएगा, जिसमें मिडिल ईस्ट शामिल है।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह पोत पहले से क्षेत्र में मौजूद दो अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ जुड़ेगा या उनकी जगह लेगा, जो पिछले कुछ हफ्तों से ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों में शामिल हैं।

03:58 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मोदी और ट्रम्प की बातचीत में मस्क भी मौजूद थे
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में ईरान जंग को लेकर बातचीत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान इलॉन मस्क भी इस फोन कॉल में मौजूद थे।
हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मस्क ने इस बातचीत में कुछ कहा या वे सिर्फ सुन रहे थे। इस बात को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि एक बड़े बिजनेस मैन का ऐसी सरकारी और अंतरराष्ट्रीय बातचीत में क्या काम था।
व्हाइट हाउस ने इस पर सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि ट्रम्प और मोदी के बीच बातचीत अच्छी और फायदेमंद रही।
03:46 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के बुशेहर परमाणु ऊर्जा प्लांट पर हमला
ईरान के बुशेहर परमाणु ऊर्जा प्लांट पर शुक्रवार देर रात एक बार फिर हमला हुआ। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में यह इस प्लांट पर तीसरा हमला है।
संगठन ने अमेरिका और इजराइल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने, किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी पुष्टि की है कि ईरान ने उसे इस हमले की जानकारी दी है।
ईरान का बुशेहर परमाणु ऊर्जा प्लांट पर शुक्रवार देर रात हमला हुआ था।
03:33 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान में अभी भी 3,554 टारगेट बचे हुए हैं, इनपर हमला होगा
ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान में अब भी 3,554 टारगेट बचे हुए हैं, जिन पर अमेरिका हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, “हमारे पास अभी 3,554 लक्ष्य बाकी हैं, यह काम बहुत जल्दी पूरा हो जाएगा।”
ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान पहले जितना मजबूत नहीं रहा और अमेरिकी हमलों से उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हुई है।
03:23 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान के साथ जंग नहीं कॉन्फ्लिक्ट चल रही
ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान में चल रही स्थिति को जंग नहीं बल्कि “मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट” कहते हैं और इसके पीछे एक कानूनी कारण है।
उन्होंने कहा, “लोग इसे युद्ध कहते हैं, मैं इसे मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट कहता हूं, इसके पीछे कानूनी वजह है।”
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प का यह बयान अमेरिका के कानून से जुड़ा है, जिसमें युद्ध शुरू करने के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होती है।
1973 में बने “वार पावर्स रिजॉल्यूशन” के तहत राष्ट्रपति को किसी भी सैन्य कार्रवाई की जानकारी संसद को देनी होती है और 60 दिनों के भीतर या तो सेना को वापस बुलाना होता है या फिर संसद से मंजूरी लेनी होती है। जरूरत पड़ने पर 30 दिन का अतिरिक्त समय भी लिया जा सकता है।
ट्रम्प पहले कह चुके हैं कि ईरान में सैन्य अभियान करीब पांच हफ्तों में खत्म हो सकता है, जो इस 60 दिन की समयसीमा के अंदर आता है।
हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान में चल रहा यह ऑपरेशन बिना कांग्रेस की औपचारिक मंजूरी के अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभियान माना जा रहा है।
03:11 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प’ कहा
ट्रम्प ने मियामी बीच में एक कार्यक्रम के दौरान होर्मुज स्ट्रेट को मजाक में ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प’ कहा।
उन्होंने कहा, ‘उन्हें इसे खोलना होगा, स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प, मेरा मतलब होर्मुज।’ इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘माफ कीजिए, यह एक गलती थी।’
03:04 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर लोग
लेबनान के शुक्रवार को इजराइल ने कई जगहों पर हवाई हमले किए। साथ ही लोगों से गांव खाली करने को कहा, जिसके बाद कई लोगों ने सड़कों पर रात गुजारी।


02:50 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने ईरान के स्टील कारखानों पर हवाई हमला किया
इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के दो बड़े स्टील कारखानों और कुछ परमाणु ठिकानों पर हवाई हमला किया। इन हमलों के बाद ईरान ने कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले खुजेस्तान स्टील प्लांट और मोबारेकेह स्टील प्लांट पर किए गए, जो ईरान के बड़े कारखाने हैं। इससे ईरान की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो सकता है और उसकी स्टील इंडस्ट्री बुरी तरह डैमेज हो सकती है।
यह पहली बार है जब इजराइल ने ऐसे इंडस्ट्रियल ठिकानों को निशाना बनाया है, जो सीधे तौर पर सेना या तेल-गैस से जुड़े नहीं हैं। इस हमले का आदेश इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने दिया था।

02:41 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने इजराइल के मार्केट पर मिसाइल हमला किया
ईरान ने शनिवार सुबह इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर मिसाइल से हमला किया। हमले में कई मिसाइलें दागी गईं।
इनमें से एक मिसाइल तेल अवीव के मार्केट में गिरी, जहां आमतौर पर काफी लोग होते हैं। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
यह हमला उस समय हुआ जब एक दिन पहले इजराइल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए थे। माना जा रहा है कि ईरान ने उसी का जवाब देने के लिए यह हमला किया।
02:30 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी लोग बोले- अमेरिका दबाव बना रहा, पहले हमले फिर बातचीत करता
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में इस समय लोगों और नेताओं को यह मानना है कि अमेरिका उन पर दबाव बना रहा है। अमेरिका पहले हमले करता है और फिर बातचीत के लिए कहता है।
ईरानी लोगों का मानना है कि इस तरह की बातचीत उनके देश के लिए ठीक नहीं होगी, क्योंकि इससे उनकी आजादी और ताकत पर असर पड़ सकता है। इसलिए वहां के नेता और सेना दोनों एक जैसी सोच रखते हैं और मजबूती से जवाब देने की नीति पर चल रहे हैं।
ईरान का यह भी कहना है कि पहले भी जब दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही थी, तब अचानक हमले हुए थे। इसी वजह से अब उन्हें अमेरिका पर भरोसा नहीं है और वे ऐसी स्थिति दोबारा नहीं चाहते।
अगर अमेरिका को बातचीत करनी है, तो पहले यह भरोसा दिया जाए कि आगे कोई हमला नहीं होगा। फिलहाल, ईरान अपनी रक्षा के लिए अपनी सेना, मिसाइल और ड्रोन पर भरोसा कर रहा है।

ईरानमें 27 मार्च की सुबह हवाई हमले में क्षतिग्रस्त हुई कारों और इमारत के पास खड़े लोग।
02:19 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- जैसा हमला, वैसा जवाब देंगे, अहम ठिकानों को निशाना बनाएंगे
ईरान ने कहा है कि वह हर हमले का जवाब उसी तरह देगा, जैसा हमला उस पर किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि अगर ईरान के जल संयंत्रों या अन्य जरूरी ढांचों पर हमला होता है, तो वह भी इसी तरह के ठिकानों को निशाना बना सकता है।
यह जवाबी कार्रवाई इजराइल या खाड़ी क्षेत्र में हो सकती है, क्योंकि ईरान का मानना है कि खाड़ी देश इस युद्ध में अमेरिका और इजराइल का साथ दे रहे हैं।
ईरान का आरोप है कि इन देशों ने अपने हवाई क्षेत्र, जमीन और समुद्री रास्तों का इस्तेमाल अमेरिकी सेना को करने दिया है।
02:06 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- जब NATO हमारे साथ नहीं, तो हम क्यों उनके साथ रहें
ट्रम्प ने NATO देशों पर हमला करते हुए कहा है कि अगर सहयोगी देश ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं दे रहे, तो अमेरिका को भी उनके लिए खड़े होने की जरूरत नहीं है।
मियामी में एक निवेश कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प ने कहा, “हम हमेशा उनके लिए खड़े रहते, लेकिन अब उनके रवैये को देखते हुए शायद हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “अगर वे हमारे साथ नहीं हैं, तो हम उनके साथ क्यों रहें? वे हमारे लिए नहीं थे।”
01:54 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- अमेरिका ईरान को कुचल रहा है
ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका के हमले इस समय ईरान को कुचल रहे हैं। मियामी में उन्होंने कहा, “ईरान पर इतने सख्त हमले हो रहे हैं कि कोई भी देश ऐसी स्थिति में बातचीत करने को मजबूर हो जाएगा।”
ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान बातचीत कर रहा है, जबकि ईरानी अधिकारियों ने इसे बार-बार खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जो ईरानी अधिकारी बातचीत से इनकार कर रहे हैं, वे झूठ बोल रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिका किन अधिकारियों से संपर्क में है।
01:38 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान समझौते के लिए मजबूर हो गया
ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर लगातार हमलों के चलते वह बातचीत के लिए मजबूर हो गया है और समझौते के लिए बेताब है।
ट्रम्प ने कहा कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलना होगा। इस दौरान उन्होंने इसे स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प कह दिया, फिर खुद ही सुधारते हुए हॉर्मुज कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसे गलती बताया जाएगा, लेकिन मेरे साथ गलती नहीं होती।
ट्रम्प ने दोहराया कि मौजूदा हालात में ईरान पर दबाव इतना ज्यादा है कि वह बातचीत के लिए आगे आ रहा है।
01:35 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ब्रिटेन से एयरक्राफ्ट कैरियर मांगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर देने की बात कही थी।
ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में ब्रिटेन के कैरियर्स को छोटा और कम असरदार बताया, लेकिन कहा कि उन्हें हेलिकॉप्टर ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि युद्ध खत्म होने के बाद वे मदद करेंगे।
ट्रम्प ने NATO पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका हमेशा NATO की मदद करता है, लेकिन अगर बड़ा युद्ध हुआ तो वे हमारे साथ नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है कि किसी बड़े संकट में NATO देश अमेरिका का साथ देंगे।
01:35 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट- सऊदी एयरबेस पर ईरानी हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल
रॉयटर्स के मुताबिक, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरानी हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद अब तक 300 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं। इनमें से 273 सैनिक इलाज के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं।
वहीं, इस संघर्ष में अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है।
01:32 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट- ईरान में हमले में 5 की मौत, 7 घायल
ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर जंजन में एक रिहायशी इमारत पर हुए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला आधी रात के बाद हुआ और स्थानीय प्रशासन के अनुसार इसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
01:29 AM28 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन में ईरानी हमले के बाद आग लगी
बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया है कि ईरानी हमले में निशाना बने एक परिसर में लगी आग को बुझा दिया गया है। हालांकि, मंत्रालय ने इस जगह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
इससे पहले आज सुबह दो बार अलर्ट जारी किया गया था, जिसमें लोगों को हमले की चेतावनी देते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने और शांत रहने की सलाह दी गई थी।
