Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM

Actionpunjab
5 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमित शाह दो दिन के असम दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने रोड शो निकाला था। - Dainik Bhaskar

अमित शाह दो दिन के असम दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने रोड शो निकाला था।

पीएम मोदी आज से केरल में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पीएम दोपहर करीब 2.30 बजे पलक्कड़ के फोर्ट मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को 4:45 बजे त्रिशूर में रोड शो निकालेंगे।

उधर कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई लीडर मौजूद रहे।

दो दिन दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि असम में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की।

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की।

5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स

  • पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
  • पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी।
  • टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा।
  • तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं।

पांचो राज्यों में चुनाव के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- बंगाल में घुसैपठ, बांग्लादेश से घुसते आतंकवादी

पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, बंगाल में हो रही उथल-पुथल से पूरा देश प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश से आने वाले लोग, जिनमें अपराधी और आतंकवादी शामिल हैं। पूरे देश में तबाही मचा रहे हैं। इसलिए बंगाल में हर कीमत पर ठीक से शासन होना चाहिए।

03:08 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

असम: नामांकन खारिज, कोर्ट जाएंगे कांग्रेस उम्मीदवार

असम के बरपेटा से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। पार्टी इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

03:06 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं

शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।

उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें…

03:04 AM29 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *