राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जारी किया गया।
.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा। इस साल (2026) आट्र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा। पिछले साल (2025) आट्र्स 97.78, कॉमर्स 99.07 और साइंस का 98.43% परिणाम रहा था। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।
यहां देखें कोटपूतली-बहरोड़ के होनहारों की लिस्ट

पहली बार मार्च में जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट
बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि 12वीं का परिणाम मार्च महीने में घोषित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने 10वीं का परिणाम 24 मार्च को ही जारी कर दिया था, जो कि 12वीं से पहले घोषित होने वाला पहला अवसर है।
एप पर पब्लिश होगी फोटो दैनिक भास्कर एप पर 12वीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। कोटपूतली-बहरोड़ के लिए 9252797570 मोबाइल नंबर पर वाट्सएप पर डिटेल भेजे।
स्टूडेंट की ये डिटेल भेजे 1. स्टूडेंट का फोटो- (पासपोर्ट साइज और जश्न मनाते हुए की फोटो) 2. नाम- 3. प्रतिशत- 4. संकाय- 5. स्कूल का नाम- 6. मार्कशीट-
