IMD Weather Update Today MP up haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Up Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/जयपुर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार दोपहर को बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने भोपाल में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश हो रही है। बुधवार को लखनऊ-अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। फर्रुखाबाद में देर रात ओले गिरे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होने और उससे बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 जिलों के मौसम में दोपहर बाद बदलाव हुआ।

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं 100 गांवों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसल खराब हो गई।

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

सिरसा के डबवाली में ओले गिरने से खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई।

सिरसा के डबवाली में ओले गिरने से खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

  • 3-4 अप्रैल- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी-बारिश और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी बारिश के साथ ओलवृष्टि हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में तेज बारिश की आशंका है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *