Kainchi Dham Crowds & 101kg Laddu in Dehradun

Actionpunjab
2 Min Read


हनुमान जयंती पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

उत्तराखंड में हनुमान जयंती पर प्रदेशभर के हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नैनीताल के कैंची धाम में 8 से अधिक राज्यों के भक्त पहुंचे। इनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के श्रद्धालु शामिल रहे।

.

वहीं, देहरादून के पंचमुखी हनुमान मंदिर, कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर, रामनगर के हनुमान धाम और चमोली के औली हनुमान मंदिर में भी सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया, कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन के साथ-साथ अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई।

हनुमान जयंती की PHOTOS…

नैनीताल के कैंची धाम में आधा किलोमीटर लंबी लाइन लगी है।

नैनीताल के कैंची धाम में आधा किलोमीटर लंबी लाइन लगी है।

अल्मोड़ा के नंदा देवी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है।

अल्मोड़ा के नंदा देवी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है।

देहरादून के पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भीड़ दिख रही है।

देहरादून के पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भीड़ दिख रही है।

सिंदूर और चमेली का तेल लेकर पहुंचे मंदिर

देहरादून के जमुंवाला का 11 मुखी हनुमान मंदिर, हनुमान चौक स्थित प्राचीन मंदिर, और जाखन हनुमान मंदिर में सुबह से भीड़ लगी रही। देहरादून में लोग सिंदूर, चमेली का तेल, चोला, लाल लंगोट, लाल फूल, बूंदी/बेसन के लड्डू, गुड़-चना, और पान का बीड़ा के लिए मंदिर पहुंचे।

देहरादून के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में 101kg का लड्डू भोग के रूप में चढ़ाया गया।

हनुमान जयंती से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *