IMD Weather Update Today MP rajasthan haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश के सागर और सीहोर में गुरुवार को बारिश हुई। सीहोर में पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग रोकनी पड़ी। वहीं धार के कुक्षी में ओले गिरे। मऊगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर में आंधी चली। हरियाणा में गुरुवार को हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश हुई।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अगले 24 घंटों में 2400 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ी व बर्फीले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने हिमाचल के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में अगले दो दिनों तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली और ओले गिर सकते हैं।

राजस्थान के जैसलमेर में तेज आंधी चली।

राजस्थान के जैसलमेर में तेज आंधी चली।

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 4-5 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *