- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (6 To 12 April 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

6 से 12 अप्रैल तक मेष राशि वालों को करियर से जुड़ी समस्या का समाधान और नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। वृष राशि वालों का प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला हो सकता है। मिथुन राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। कन्या राशि वालों की पदोन्नति के योग हैं। तुला राशि वालों के नए काम अच्छे नतीजे दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों के धीमे चल रहे कामों में सुधार होगा। मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। मीन राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा नौकरी में तारीफ मिलेगी। बाकी राशियों के लिए भी यह सप्ताह कई जरूरी फैसलों, संबंधों और कामकाज में संतुलन बनाने वाला रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता
मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। अपनी कार्यशैली और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उनमें सफलता मिलेगी। कोशिश कर रहे युवाओं को करियर से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से राहत और सुकून रहेगा। नेगेटिव- कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें और व्यवहारिक बने रहें। कोई अनजान व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। इस समय यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे आपके कई जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि किसी बड़े निर्णय को लेकर उलझन बनी रह सकती है। बेहतर होगा कि अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। नौकरी में मनचाहा कार्यभार रहेगा और कुछ स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। लव- जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। युवा प्रेम संबंधों में समय खराब करने की बजाय अपने कामों और लक्ष्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- अधिक व्यस्तता और थकान की वजह से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। मेडिटेशन और योग का सहारा लें। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- सोशल एक्टिविटीज में सक्रिय रहने से व्यक्तित्व को और निखारने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी फैसले पर गंभीरता से विचार करेंगे, तो काम बनने की संभावना है। युवाओं को अपने भविष्य के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- किसी की राय पर बिना सोचे-समझे अमल न करें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। अगर जमीन या वाहन खरीदने की योजना है, तो कागजात अच्छी तरह जांचना जरूरी है।
व्यवसाय- समय अनुकूल है। आप पूरे उत्साह और ऊर्जा से अपने काम में लगे रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सलाह को भी महत्व दें। उनकी राय आपके काम को पूरा करने में मददगार साबित होगी। ऑफिस में ज्यादा कार्यभार थकान बढ़ा सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल से घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बदलते मौसम में खानपान के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह ऐसे लोगों के संपर्क में रहें, जिनसे आपको सकारात्मक ऊर्जा और नई जानकारी मिले। इससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। अगर किसी खास काम को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके सफल होने की पूरी संभावना है। संतान से जुड़ा कोई काम भी बन सकता है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें। मामा पक्ष से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपकी जिद रिश्तों को खराब कर सकती है। साथ ही खर्चों को भी काबू में रखें। संतान की समस्याएं सुनें और समाधान ढूंढने में उनका साथ दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सहयोगियों और कर्मचारियों के सहयोग से और बेहतर होंगी। लेकिन किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। कहीं फंसा हुआ या उधार दिया गया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव- दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद करने की बजाय अपने स्वभाव में सुधार लाना ज्यादा जरूरी है। स्वास्थ्य- वायरल बुखार या इन्फेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सुनहरी, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क – पॉजिटिव- परिवार के साथ मनोरंजन, शॉपिंग और अच्छे समय के योग हैं। किसी मित्र या सहयोगी के साथ फोन पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई रुका मामला भी सुलझ सकता है। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन या निवेश करते समय कागजी काम अच्छी तरह जांच लें। बच्चों की योजनाओं में सहयोग देना उनके आत्मबल को बढ़ाएगा। निजी कामों के साथ परिवार की देखरेख भी जरूरी है। बेकार के कामों में उलझने से आपके जरूरी काम रुक सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ अव्यवस्था रहेगी, इसलिए आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी। प्रतिद्वंद्वियों की वजह से परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन धैर्य और संयम रखना ही बेहतर रहेगा। ऑफिस की राजनीति जैसी गतिविधियों से दूर रहें। लव- पति-पत्नी के बीच नोकझोंक घर का माहौल खराब कर सकती है। लव पार्टनर के साथ समय बिताना और कोई प्यारा सरप्राइज देना संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। संयमित खानपान और नियमित व्यायाम जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। दोस्तों और संबंधियों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। मनोरंजन और सुख-सुविधा से जुड़ी गतिविधियों में समय अच्छा बीतेगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। किसी भी फैसले में जरूरत से ज्यादा समय लगाने से अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। बेवजह की आवाजाही से बचें, क्योंकि इसमें समय और पैसा दोनों खराब होंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े कामों को पूरा करने के लिए लोन या उधार लेने की योजना बन सकती है। पार्टनरशिप वाले कामों में चल रही उलझनों को शांति से सुलझाएं। अनुभवी कारोबारियों के संपर्क में रहने से फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। लव- परिवार से जुड़े किसी भी मसले को सहजता और शांति से सुलझाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और डेटिंग के अवसर भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन परेशान कर सकते हैं। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4
कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी। परिजनों का सहयोग भी बना रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। कोई पैतृक मामला भी सुलझ सकता है। नेगेटिव- दूसरों के बहकावे में आने से बचें। किसी के निजी मामले में दखल न दें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं और आपकी दिनचर्या भी बिगड़ सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। जलन की भावना से कोई व्यक्ति आपके खिलाफ नकारात्मक बातें फैला सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल वर्तमान कामों पर ही ध्यान दें। इस समय किसी भी रिस्क वाले काम में पैसा न लगाएं, नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी अधिकारी की मदद से अपना लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। पदोन्नति के भी योग हैं। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए मर्यादा बनाए रखें। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का असर मानसिक सुकून पर पड़ सकता है। योग और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- हरियाली हरा, भाग्यशाली अंक- 7
तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का इस सप्ताह कुछ समाधान मिलेगा। खुद पर भरोसा रखें और प्रयास जारी रखें। मजबूत मनोबल से आप अपनी दिनचर्या को अनुशासित और व्यवस्थित रख पाएंगे। इससे कई रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे। नेगेटिव- संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन आपके मार्गदर्शन से सही रास्ता निकल आएगा। पैसों के मामले में किसी संबंधी के साथ तनाव हो सकता है। ऐसे में धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- आपने व्यवसाय से जुड़ा कोई नया काम शुरू किया है, तो उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपनी फाइलें और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें, क्योंकि कोई उनका गलत उपयोग कर सकता है। कोई ऑफिशियल यात्रा भी फायदेमंद साबित होगी। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह की दिशा में बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य- मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर इलाज जरूर लें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। विपरीत परिस्थिति को भी आप समझदारी और धैर्य से संभाल लेंगे। युवाओं को प्रतियोगिता की तैयारी में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है। नेगेटिव- यात्रा पर जा रहे हैं तो पूरी सावधानी रखें। इनकम टैक्स से जुड़ा कोई झंझट खड़ा हो सकता है। अपने कागजी काम बिल्कुल व्यवस्थित रखें। अपनी निजी परेशानियों का नकारात्मक असर बच्चों पर न पड़ने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में पूरी गंभीरता से अपने काम को आगे बढ़ाएं। धीमी गति से चल रहे कामों में अब सुधार आएगा। किसी नई योजना को अमल में लाने का यह सही समय है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की परेशानी रह सकती है। सुपाच्य भोजन लें और आयुर्वेदिक चीजों को खानपान में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2
धनु – पॉजिटिव- किसी भी योजना को लागू करने से पहले एक बार दोबारा सोच लेना आपको नुकसान से बचाएगा। मोबाइल या ई-मेल के जरिए कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई उपलब्धि आपकी खुशी बढ़ाएगी। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में मनोबल कमजोर न होने दें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में लगाने से सुकून मिलेगा। युवाओं को करियर से जुड़े किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिलने पर दोबारा कोशिश करनी पड़ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए कार्यप्रणाली में बदलाव करना होगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के सुझाव को महत्व दें, इससे बेहतर फैसले ले पाएंगे। नौकरी में अपने काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें। लव- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- इस समय स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखना जरूरी है। महिलाओं को घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- मरून, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह हालात आपके पक्ष में रहेंगे और भाग्य भी साथ देगा। कोई सोचा हुआ काम समय पर पूरा होने से आप गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से भी खुशी मिलेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें, आपकी अपनी गलती ही परेशानी का कारण बन सकती है। किसी भी लेनदेन में पैसे की वापसी सुनिश्चित कर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर में किसी संबंधी के आने से आपका कोई निजी काम अधूरा रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई फैसला लेते समय उलझन हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। कामकाजी महिलाओं को अपने व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी और वे घर व काम के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखेंगी। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात भी होगी। स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है। दिनचर्या और खानपान को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिस्थितियां काफी हद तक आपके अनुकूल रहेंगी। किसी शुभचिंतक की मदद उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को मेहनत का सही फल मिलेगा और युवा भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- फाइनेंस से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा। धैर्य और संयम बनाए रखें। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी से बातचीत करते समय भी बहुत सावधान रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपकी समस्या को हल कर सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बिजनेस डील करते समय सावधानी रखें। मीडिया और ऑनलाइन कामकाज की जानकारी बढ़ाना इस समय फायदेमंद रहेगा। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। लव- परिवार के बीच आपसी तालमेल में कमी रह सकती है, लेकिन समझदारी से समस्या का हल निकल जाएगा। लव अफेयर्स में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में अपने विचार सकारात्मक रखें, नहीं तो इसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह करीबी मित्रों और संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। पहले किए गए धन निवेश से फायदा मिल सकता है। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद के मुताबिक लाभ भी मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- उतावलापन और भावनाओं में बहने से बचना होगा। बिना वजह बदनामी या झूठा आरोप लगने की स्थिति भी बन सकती है। इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण काम को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। किसी से ऐसा वादा न करें जिसे निभाना मुश्किल हो।
व्यवसाय- कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। आपकी कोई खास योग्यता सही निर्णय लेने में मदद करेगी। युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से नौकरी की उम्मीद मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों के काम की उच्च अधिकारियों के बीच सराहना होगी। लव- घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों को बढ़ाने की बजाय बातचीत से दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बड़ी चिंता की जरूरत नहीं है। हालांकि मौसम के असर से बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
