Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (9 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

9 अप्रैल, गुरुवार को वृष राशि वालों का अटका काम किसी की मदद से पूरा हो सकता है। रुके पैसों का बड़ा हिस्सा मिलने के योग हैं। मिथुन राशि के लोग बिजनेस बढ़ाने की योजना पर काम कर सकते हैं। कर्क राशि वाले ठोस फैसलों के दम पर कामकाज में आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि वालों को जॉब-बिजनेस में विशेष अधिकार मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले फंसा पैसा वापस पाने की कोशिश में सफल हो सकते हैं। मकर राशि वालों को तरक्की मिलने की संभावना है। मीन राशि वालों को प्रभावशाली इंसान की मदद मिल सकती है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- किसी भी चुनौती या प्रतियोगिता से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जीत आपके पक्ष में रह सकती है। आपका कोई मनमाफिक काम पूरा होने वाला है। आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व के सामने विरोधी कमजोर पड़ेंगे। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद भी बना रहेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल न होने दें। सरकारी कामों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी वजह से रुकावट आ सकती है। ऐसे समय तनाव लेने की बजाय धैर्य रखना जरूरी है। विदेश से जुड़े व्यवसाय में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में तनाव न आने दें। लव- दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी नकारात्मक बातें अशांति फैला सकती हैं। किसी भी मामले को जरूरत से ज्यादा तूल देना ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी से बचने के लिए तनाव और थकान को खुद पर हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, उससे जुड़ा अच्छा नतीजा मिल सकता है। सोसाइटी और सामाजिक कामों में आपका योगदान रहेगा। इससे सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नेगेटिव- अपनी वाणी में सौम्यता रखें, नहीं तो बेवजह विवाद हो सकता है। कोई भी नया निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर नुकसान उठा सकते हैं। युवाओं को गलत संगति से दूर रहना होगा।

व्यवसाय- कारोबार में अगर कोई काम अटका हुआ है, तो आज किसी की मदद से सुलझ सकता है। रुकी हुई पेमेंट का बड़ा हिस्सा वापस मिलने की संभावना है। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा और सहकर्मियों के साथ तालमेल भी अच्छा रहेगा। लव- विपरीत लिंग के लोगों से जरूरत से ज्यादा मेलजोल ठीक नहीं रहेगा, वरना मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। घर-परिवार के लिए पर्याप्त समय जरूर निकालें। स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। जरूरत सिर्फ मेहनत और एकाग्रता की है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के दम पर घर और समाज में अच्छा स्थान बना पाएंगे। किसी खास उत्सव में जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है, इसे नजरअंदाज न करें। नेगेटिव- चुनौतियां भी सामने आएंगी। अगर डटकर उनका सामना किया, तो जीत निश्चित है। लेकिन जरा सी हार मान लेने से बड़ा नुकसान हो सकता है। मन कभी-कभी परेशान रह सकता है। खुशमिजाज और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में बढ़ोतरी की जो योजनाएं बन रही थीं, उन्हें अमल में लाने का सही समय है। कुछ बदलाव संबंधी नई कार्यप्रणाली बनाना भी जरूरी रहेगा। पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में अच्छा फायदा मिल सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य- मौसम बदलने की वजह से एलर्जी, खांसी या जुकाम की परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम बनने से घर में सुकून और खुशी रहेगी। आपकी कार्यशैली और विवेक आपको घर और समाज दोनों जगह मान-सम्मान दिलाएंगे। नेगेटिव- धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि गुस्से से काम बिगड़ सकते हैं। अपनी चीजें और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। चोरी होने या खोने की आशंका है। घर के रखरखाव से जुड़े कामों में लोन लेने जैसी स्थिति भी बन सकती है।

व्यवसाय- कामकाज में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल भी रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कामों को आज टाल देना बेहतर रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। लव- जीवनसाथी और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। प्रेम और रोमांस में आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य- बदहजमी और गैस जैसी समस्या परेशान कर सकती है। भारी खाने से बचें और हल्का, सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- आज आप आराम के मूड में रहेंगे और रचनात्मक कामों में अच्छा समय बीतेगा। मित्रों और संबंधियों से मुलाकात का दौर रहेगा। घर के रखरखाव और बेहतर व्यवस्था में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। आपकी किसी तीखी बात से किसी करीबी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं और आपको अपयश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी पॉलिसी या निवेश से पहले पूरी जानकारी लें।

व्यवसाय- मौजूदा हालात की वजह से व्यवसाय में कुछ मंदी रह सकती है। हालांकि कारोबार बढ़ाने की योजनाएं हाथ में आएंगी। लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूरी रहेगी। रुकी हुई पेमेंट समय पर हासिल करने की कोशिश करें। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी घर की व्यवस्था पर असर डाल सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- नजला और कफ की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। खासकर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों के बीच अच्छा समय बीतेगा। नई-नई जानकारी मिलेगी। अच्छे लोगों के संपर्क में रहने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवाओं को जल्दी कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी असंतुष्टि रह सकती है। अभी और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। ख्याली दुनिया से बाहर निकलें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा सोचने से जरूरी मौके हाथ से निकल सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े काम फिलहाल टालें, वरना विवाद बढ़ सकता है।

व्यवसाय- आज व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ विरोधी आपका मनोबल गिराने की कोशिश करेंगे। अपनी कार्यप्रणाली को गोपनीय रखें। चिंता न करें, धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे। लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। रिश्ते में विश्वास बनाए रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। मेडिटेशन के लिए समय निकालना लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- खुद को अपडेट रखने के लिए नई जानकारियां सीखने में रुचि रहेगी। आपकी कार्यशैली को लेकर लोग अलग राय रख सकते हैं, लेकिन आप अपनी योग्यता से हर परिस्थिति का हल निकाल लेंगे। युवा अपने कामों पर फोकस रखेंगे तो सफलता मिलेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि कुछ स्वार्थी लोग आपसे नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। बहकावे में न आएं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अपनी बनाई नीतियों पर ही काम करना बेहतर रहेगा। किसी समस्या का हल चाहिए तो उसकी जड़ तक जाना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय या कामकाज को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कारोबारी महिलाएं अपने क्षेत्र में अच्छा काम करेंगी। ऑफिस में आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर उच्चाधिकारी आपको विशेष अथॉरिटी दे सकते हैं। लव- अचानक किसी प्रियजन से मुलाकात खुशी देगी। आपसी विचारों का आदान-प्रदान भी होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योग और मेडिटेशन से खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- लंबे समय से कहीं पैसा फंसा है, तो आज उसे वापस पाने का अच्छा समय है। रिश्तों में चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। नेगेटिव- समय के अनुसार व्यवहार में लचीलापन रखना जरूरी है। बेकार के वाद-विवाद में न उलझें। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर और ज्यादा ध्यान देना होगा।

व्यवसाय- व्यावसायिक स्थल पर आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी। कोशिश करें कि सारे फैसले खुद लें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से व्यवसाय से जुड़ी उपयोगी जानकारी मिलेगी। कमीशन से जुड़े कामों में नुकसान की आशंका है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक हो सकती है। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- काम की अधिकता से थकान और तनाव महसूस हो सकता है। समय-समय पर आराम करें और सही आहार लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आज का दिन आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने में लगेगा। परिवार में मौज-मस्ती और खुशहाली का माहौल रहेगा। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपका योगदान अहम रहेगा। युवा अपने काम के नए लक्ष्य को पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। नेगेटिव- अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू करने के लिए नकारात्मक सोच से बचें। वाणी और गुस्से पर भी कंट्रोल रखें, क्योंकि लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। पिछले कुछ समय की परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव आया है। अब कामकाज में कुछ नए बदलाव लाने की जरूरत होगी, जिन्हें आप समझदारी से संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत उन्हें जल्द ही लक्ष्य के करीब ले जाएगी। लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बने रहेंगे। मित्रों से मुलाकात दिनभर के तनाव से राहत देगी। स्वास्थ्य- यूरिन से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप योजनाबद्ध तरीके से हालात अपने पक्ष में कर लेंगे। किसी खास काम को पूरा करने में घनिष्ठ मित्र का सहयोग सफलता दिलाएगा। सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने से आपकी पहचान और मजबूत होगी। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। निवेश करते समय कागजी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। बच्चों की योजनाओं में सहयोग देना जरूरी है, इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। निजी कामों के साथ परिवार की जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ लोग रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए बाहरी दखल न होने दें। मंदी के बावजूद आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े काम आज समय पर निपटा लें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं और टारगेट भी पूरा हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से गले में दर्द, खांसी और जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में बीत सकता है। नए संपर्क बनाने से कई तरह की उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। इससे आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पर भी ध्यान देना शुरू करेंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ी शुभ सूचना मन को प्रसन्न करेगी। नेगेटिव- दूसरों से जरूरत से ज्यादा सहयोग की उम्मीद न रखें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। इससे संबंध बेहतर बने रहेंगे। अहम की वजह से भाइयों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आप अपनी व्यवहारकुशलता से उसे संभाल लेंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय में और ज्यादा ग्रोथ के लिए कुछ खास जानकारियां मिलेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर और तकनीक से जुड़े व्यवसाय में खास उपलब्धि हासिल हो सकती है। अगर कामकाज को लेकर यात्रा की योजना है, तो उसे आज टालना ही बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव- परिवार का आपसी तालमेल घर में खुशी का माहौल बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें। पेट से जुड़ी शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- बच्चों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलने से घर में सुकून रहेगा। आज सोच-समझकर लिया गया कोई भी फैसला आगे चलकर लाभदायक साबित होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है, जिससे खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- कोई जरूरी वस्तु चोरी होने या रखकर भूल जाने की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि अपनी चीजों की जिम्मेदारी खुद लें। जायदाद से जुड़े कामों में कुछ देरी हो सकती है। लेकिन धैर्य रखें, थोड़े प्रयास से काम पूरे हो जाएंगे।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से बेहतरीन स्थिति बनेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको महत्वपूर्ण अनुबंध मिल सकता है। कोई कर्मचारी परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। लव- पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर मीठी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- त्वचा और छाती से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। अपना ध्यान रखें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *