- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (11 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

11 अप्रैल, शनिवार को वृष राशि वालों के हालात पक्ष में रहेंगे और निजी कामों का समाधान मिलने की उम्मीद है। मिथुन राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी परेशानी सुलझ सकती है। कर्क राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी सकारात्मक डील और नए काम की शुरुआत के योग हैं। तुला राशि वालों का रुका काम बनने और आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।
मकर राशि वालों को अटका मामला सुलझने, उधार दिया पैसा मिलने या गाड़ी-प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनने की संभावना है। बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बीतेगा। कोई खास मुद्दा आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर में बदलाव से जुड़ी कोई योजना पहले से बनी हुई है, तो आज उसे अमल में लाने के बारे में गंभीर विचार-विमर्श होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। नेगेटिव- भाइयों के साथ वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। किसी खास काम में रुकावट आने से किसी मित्र पर शक हो सकता है, लेकिन यह सिर्फ आपका वहम भी हो सकता है। अनजान लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न बढाएं। किसी भी योजना को अमल में लाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।
व्यवसाय- कामकाज की जगह किसी भी कार्य को कल पर न टालें और समय रहते उसे शुरू करने की कोशिश करें। अंदरूनी व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग व्यवसायिक गतिविधियों को और बेहतर बनाएगा। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- हालात आपके पक्ष में हैं। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने मन की आवाज सुनें, आपको सही दिशा जरूर मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से निजी कामों में समाधान मिलने की पूरी उम्मीद है। नेगेटिव- बच्चों पर बहुत ज्यादा अनुशासन रखना उन्हें परेशान कर सकता है। अपने भावुक स्वभाव पर काबू रखें। कोई आपकी भावुकता और उदारता का गलत फायदा उठा सकता है। मामा पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमी न आने दें।
व्यवसाय- कामकाज की जगह सभी फैसले खुद लें, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति का दखल कर्मचारियों के बीच फूट डाल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में फायदेमंद ग्रह स्थिति बनी हुई है। नौकरी में किसी तरह की राजनीति का माहौल भी रह सकता है। लव- घर में शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपसी भरोसा संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- बाहरी माहौल से अपना बचाव और सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको ऊर्जावान और स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व को निखारने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान मिलने से राहत और सुकून रहेगा। नेगेटिव- दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से अपने निजी कामों को नजरअंदाज न करें। ज्यादा कार्यभार की वजह से तनाव बना रह सकता है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि हालात हाथ से निकलते जा रहे हैं, हालांकि धैर्य और संयम से आप स्थिति संभाल लेंगे।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल है। कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजनाओं को अमल में लाएं। लेकिन बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश न करें और न ही किसी को पैसा उधार दें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी में फिलहाल जैसी स्थिति है, वैसी ही बनी रहेगी। किसी बदलाव की उम्मीद न रखें। लव- जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। युवा प्रेम संबंधों में समय खराब न करें और अपने काम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा व्यस्तता और थकान की वजह से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। मेडिटेशन और योग का सहारा लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई सकारात्मक डील हो सकती है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- संतान का नकारात्मक असर या उनकी कुछ गतिविधियां परेशानी का कारण बन सकती हैं, इसलिए उन पर नजर रखना बहुत जरूरी है, ताकि समय रहते स्थिति संभाली जा सके। आय के साधन बने रहेंगे, लेकिन उनकी गति धीमी रह सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी, लेकिन सही कार्यप्रणाली और समझदारी से ज्यादातर काम समय पर निपट जाएंगे। आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेंगे। लव- परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे। घर का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से गले में इंफेक्शन जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए अच्छे मौके ला सकते हैं। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर तुरंत काम किया जा सकता है। घर से जुड़े कामों में भी कुछ समय बीतेगा। नेगेटिव- कुछ रुकावटों की वजह से ऐसा लग सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा, लेकिन सकारात्मक बने रहें। जल्दी ही हालात में सुधार आएगा। मित्रों या किसी संबंधी के साथ निजी कारणों को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में जो काम शुरू करें, उसे बीच में अधूरा न छोड़ें। मेहनत करने से आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में ज्यादा कार्यभार की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर की कोई समस्या सुलझ सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के सम्मान का ध्यान जरूर रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक क्रोध और तनाव आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं, इसलिए हर हाल में धैर्य और शांति बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ काम बन सकता है। सिर्फ मेहनत और लगन की जरूरत है। युवा अपनी कलात्मक और खेलकूद से जुड़ी रुचियों में कुछ समय जरूर बिताएं। इससे खुशी मिलेगी और अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। नेगेटिव- अपना उत्साह बनाए रखें, क्योंकि लापरवाही की वजह से कोई अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। किसी मित्र या संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए सावधानी रखें। कोई ऐसी समस्या सामने आ सकती है, जिससे आप काफी समय से बचने की कोशिश कर रहे थे।
व्यवसाय- कामकाज की जगह गंभीरता से फैसले लेना जरूरी है। आपकी छोटी सी लापरवाही से कोई बड़ा आर्डर रद्द हो सकता है। आज बाजार में लेन-देन से जुड़ी कोई उलझन खड़ी हो सकती है। इसलिए अपने दस्तावेज ठीक और व्यवस्थित रखें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब जैसी समस्या रह सकती है। थायराइड की परेशानी भी बढ सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आज का दिन लाभ देने वाला है। समय हंसी-खुशी बीतेगा और आप खुले दिल से परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और बेहतर होगी। आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। अगर कोई काम रुका हुआ है, तो आज प्रयास करने पर वह पूरा हो सकता है। नेगेटिव–भावनाओं में बहकर अपनी कोई भी जरूरी बात किसी के साथ साझा न करें। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा भी न करें। बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। इससे उनका मनोबल बढेगा।
व्यवसाय- हालात अनुकूल हैं। अगर किसी व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा कार्यभार की वजह से परेशानी रह सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। स्वजनों और परिवार के लोगों का सहयोग आपका आत्मबल और बढाएगा। स्वास्थ्य- जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की शिकायत है, वे अपना खास ध्यान रखें। वाहन भी सावधानी से चलाने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- संतान से जुड़ा कोई काम पूरा हो जाने से राहत मिलेगी। करीबी संबंधियों के साथ मिलकर कुछ खास योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। आर्थिक दिक्कतें भी दूर होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी कुछ समय बीतेगा। नेगेटिव- बेकार के वाद-विवाद में समय खराब न करें, क्योंकि इसमें ऊर्जा और समय दोनों नष्ट होंगे और हाथ कुछ नहीं आएगा। अपने अंदर जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और स्वार्थ की भावना न आने दें। अपनी आर्थिक योजनाओं को अमल में लाने पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- कामकाज को योजना बनाकर करने की कोशिश करें। युवा अपने करियर से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा करके संतुष्टि महसूस करेंगे। सिर्फ इतना ध्यान रखें कि किसी कर्मचारी की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं और अपनी काबिलीयत पर भरोसा रखें। लव- कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन और खुशी के माहौल में बीतेगा। प्रेम संबंधों में आपसी भरोसे को लेकर कुछ गलतफहमियां बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य- व्यवसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अनुभवी लोगों के साथ भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- किसी भी खास काम को शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें, फिर उसे अमल में लाएं, तो आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने की सूचना मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करें, वरना मानहानि होने की आशंका है। अनावश्यक खर्च बने रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़ी गतिविधियों में और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर कहीं यात्रा का प्लान है, तो उसे आज टाल देना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा और किसी खास काम को लेकर फैसला लेने में भी मदद मिलेगी। अगर लोन के लिए प्रयास चल रहे हैं, तो आज आपकी समस्या हल हो सकती है। महिलाओं से जुड़े व्यवसाय खास तौर पर सफलता पा सकते हैं। आफिस में अनुशासित माहौल रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध रोमांटिक और खुशनुमा रहेंगे। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और थकान की वजह से सिरदर्द और सर्वाइकल जैसी समस्या बढ़ सकती है। आराम और सुकून लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ या अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पढ़ाई कर रहे बच्चों को प्रोफेशनल शिक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। जमीन या वाहन से जुड़े काम के लिए ऋण लेना पड़ सकता है, लेकिन चिंता न करें, यह ऋण जल्दी उतर जाएगा। भूमि से जुड़ी खरीदारी भी फायदेमंद रह सकती है। नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक स्थिति बने, तो सहज रहें और धैर्य से समाधान निकालें। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। बच्चों की किसी गलती को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली को और बेहतर करने की जरूरत है। माल से जुड़ी कोई शिकायत आने से नुकसान हो सकता है। कामकाज में किसी भी गैरकानूनी कार्य में दिलचस्पी न लें। दस्तावेज और जरूरी कागजात भी व्यवस्थित रखें। लव- मुश्किल समय में दोस्तों और परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने लव पार्टनर के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। स्वास्थ्य- अपना खानपान और दिनचर्या बहुत व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सिर्फ सावधान रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- सामाजिक या राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इन मौकों का सही लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कामों में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें। सही समय पर अपने काम पूरे करने से सुकून मिलेगा और व्यवस्था भी ठीक बनी रहेगी। नुकसान से बचने के लिए निवेश से जुड़े काम आज टाल देना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पार्टनरशिप करने से पहले हर पहलू पर सोच-विचार जरूर करें। आफिस में अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। सहयोगियों की वजह से किसी न किसी समस्या से परेशानी हो सकती है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। स्वास्थ्य- अनियमित खानपान और दिनचर्या की वजह से पेट दर्द और एसिडिटी की शिकायत रह सकती है। देसी इलाज अपनाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में हलचल बनी रहेगी और तुरंत नतीजे भी मिल सकते हैं। युवा वर्ग ध्यान रखें कि आज कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है, इसलिए मेहनत और उत्साह बनाए रखें। लाभदायक यात्रा भी पूरी हो सकती है। नेगेटिव- ध्यान रखें कि आज आपकी अपनी ही कोई गलती परेशानी का कारण बन सकती है। किसी भी तरह का लेन-देन करते समय उसकी वापसी पक्की कर लें, वरना धोखा हो सकता है। घर में किसी संबंधी के आने से आपका कोई निजी काम अधूरा रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई फैसला लेते समय अगर असमंजस की स्थिति बने, तो किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से आपकी कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। कामकाजी महिलाओं को अपने व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी और वे घर तथा कारोबार के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगी। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल भी अच्छा बना रहेगा। स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी परेशानी परेशान कर सकती है। अपनी दिनचर्या और खानपान को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
