इस्लामाबाद22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पाकिस्तानी पीएम ने आज अमेरिकी और ईरानी डेलिगेशन से अलग-अलग मुलाकात की।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच पहले दिन दो राउंड में करीब 14 घंटे तक सीजफायर वार्ता चली। बातचीत का पहला राउंड 2 घंटे तक चला था। ईरान सरकार ने बताया कि पहले दौर को फिलहाल रोक दिया गया है।
दोनों देशों की टीमों ने आपस में मसौदे और जरूरी दस्तावेज शेयर किए हैं। कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद बाकी हैं, लेकिन बातचीत बंद नहीं हुई है। पाकिस्तान के प्रस्ताव पर दोनों पक्षों ने सहमति दी है कि रविवार को विराम के बाद वार्ता का अगला दौर फिर शुरू होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में एक्सपर्ट्स ने सुरक्षा, राजनीति, सेना, अर्थव्यवस्था और कानून से जुड़े मुद्दों पर बात की। अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जबकि ईरान की तरफ से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने नेतृत्व किया।
ईरान ने लेबनान पर तुरंत इजराइली हमले रोकने की मांग की। 47 साल पहले यानी 1979 में ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद ये पहली बार था जब दोनों देश के नेताओं ने इतने बड़े स्तर पर आमने-सामने बातचीत की।
इससे पहले ईरान ने कहा था कि अगर इस्लामाबाद में चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, तो सिर्फ इजराइल को दोष नहीं दिया जा सकता। इजराइल और अमेरिका के फैसले जुड़े हैं, इसलिए वार्ता फेल होने पर जिम्मेदारी अमेरिका पर भी होगी।


अमेरिका के साथ सीजफायर वार्ता से पहले ईरानी डेलिगेशन आपस में बात करते हुए।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस को रिसीव करने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार और गृहमंत्री मोहसिन नकवी पहुंचे।

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर शुक्रवार रात ईरानी डेलिगेशन को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
- ईरानी-अमेरिकी डेलिगेशन पहुंचा- ईरान और अमेरिका का डेलिगेशन शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा।
- ट्रम्प की चेतावनी- डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेताया कि पीस डील नहीं हुई तो अमेरिका फिर से हमला करेगा।
- वेंस की सलाह- वेंस ने इस्लामाबाद जाते हुए कहा कि उन्हें बातचीत से अच्छे नतीजों की उम्मीद है, लेकिन ईरान अमेरिका के साथ चालाकी न करे।
- एक और शांतिवार्ता- लेबनान और इजराइल के बीच 14 अप्रैल को अमेरिका में सीजफायर पर बातचीत शुरू होगी।
- सीजफायर वार्ता- अमेरिकी और ईरानी नेताओं के बीच 2 घंटे मीटिंग के बाद सीजफायर वार्ता का पहला राउंड खत्म।
प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे गालिबाफ
गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ उनके खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे हैं और फूल भी रखा है।
ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था।
इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं।

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ 28 फरवरी के हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरों को देखते हुए।

प्लेन की सीट पर बच्चों की फोटो के साथ उनके बैग्स और जूते भी रखे हैं।
लाइव अपडेट्स
11:29 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-ईरान के बीच पहले दिन 14 घंटे तक बातचीत चली


पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत 14 घंटे तक चली। इसके बाद पहला दौर खत्म हो गया है। अब दोनों देशों की तकनीकी टीमें आपस में मसौदे और जरूरी दस्तावेज साझा कर रही हैं। कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं।
इसी वजह से बातचीत को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया गया है। दोनों पक्ष समझौते की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले समय में वार्ता का अगला दौर फिर से हो सकता है।
11:12 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान से बातचीत पर ट्रम्प बोले- समझौता हो या नहीं, अमेरिका की जीत तय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ चल रही बातचीत पर कहा है कि चाहे समझौता हो या न हो, अमेरिका हर हाल में जीतेगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा- जो भी हो, जीत हमारी ही होगी।
ट्रम्प ने कहा कि इस समय अमेरिका और ईरान के बीच गहरी बातचीत चल रही है और आने वाले समय में इसका नतीजा सामने आएगा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता कि ईरान समझौता करता है या नहीं।
उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से कमजोर कर दिया है। साथ ही ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका सफाई अभियान चला रहा है और वहां बिछाई गई माइंस को हटाया जा रहा है।
इसके अलावा ट्रम्प ने चीन को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर चीन ईरान को हथियार भेजता है, तो उसे बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उनके इस बयान से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका है।
10:58 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता कुछ और घंटे चलेगी
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका और ईरान की बातचीत अभी कुछ और घंटे जारी रहेगी। दोनों पक्ष अभी भी समझौते की कोशिश में लगे हुए हैं।
फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पिछली बैठक में दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। अब एक नया मसौदा तैयार किया जा रहा है और पाकिस्तान के कहने पर बातचीत का एक और दौर तय किया गया है।
फिलहाल पाकिस्तान की राजधानी में रात के करीब 4 बजे हैं, लेकिन इसके बावजूद वार्ता जारी है। इससे साफ है कि दोनों पक्ष किसी नतीजे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। आगे बातचीत में क्या फैसला होता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
10:49 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान PM ने अमेरिका और UN दौरा टाला, घरेलू सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपना संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका दौरा फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उनका बेरूत में रहना जरूरी है।
सलाम ने कहा कि उनकी पहली जिम्मेदारी लेबनान के लोगों की सुरक्षा और एकता बनाए रखना है। इसलिए उन्होंने विदेश दौरे को स्थगित कर सरकार के कामकाज और सुरक्षा मामलों की निगरानी के लिए राजधानी में रहने का फैसला किया है।
इसी बीच ईरान ने कहा है कि वह लेबनान के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि सीज़फ़ायर का पालन सुनिश्चित किया जा सके। वहीं इस्लामाबाद में अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता भी जारी है।
यह बैठक क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने और युद्धविराम को मजबूत करने के लिए अहम मानी जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सभी पक्ष आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।
10:13 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के राष्ट्रपति बोले- सप्लाई और सामान की व्यवस्था सामान्य रहेगी
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि देश में सामान की सप्लाई और वितरण व्यवस्था लगातार सामान्य रूप से चलती रहेगी। उन्होंने उद्योग, खान और व्यापार मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की जानकारी ली।
राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के अमेरिका-इजराइल हमलों से प्रभावित उत्पादन इकाइयों की स्थिति की समीक्षा की गई है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार की कोशिशों से देश में जरूरी सामान की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहेगी।
09:41 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तेहरान से आए तीन विमान पाकिस्तान के एयरबेस पर उतरे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार रात को तेहरान से तीन विमान रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर उतरे हैं। इसी जगह अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचे हुए हैं, जहां बातचीत चल रही है।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि इन विमानों से कौन आया है और इनके पहुंचने की वजह क्या है। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत अब ज्यादा विस्तृत चरण में पहुंच गई है, इसलिए संभव है कि ईरान के कुछ विशेषज्ञ भी पाकिस्तान पहुंचे हों। इससे वार्ता को लेकर हलचल और तेज हो गई है।
09:03 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कतर ने रविवार से समुद्री आवाजाही पूरी तरह बहाल करने का ऐलान किया
कतर के परिवहन मंत्रालय ने घोषणा की है कि रविवार से समुद्री आवाजाही पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी। मंत्रालय के मुताबिक, स्थानीय समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सभी तरह के जहाजों और समुद्री पोतों को चलने की अनुमति होगी।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि पहले की घोषणा के अनुसार मछली पकड़ने के लाइसेंस वाले जहाजों को रोजाना चलने की अनुमति पहले से ही दी गई है। इस फैसले से समुद्री व्यापार और मछली पकड़ने की गतिविधियों को फिर से सामान्य करने में मदद मिलेगी।
08:38 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इस्लामाबाद में वार्ता जारी, मसौदों का आदान-प्रदान हुआ
इस्लामाबाद के सेरेना होटल में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात भी वहीं रुकेगा और फिलहाल तुरंत वापस जाने की कोई योजना नहीं है।
प्रतिनिधियों के स्तर पर मसौदों का आदान-प्रदान हुआ है, जिससे यह संकेत मिला है कि बातचीत के बुनियादी ढांचे पर कुछ प्रगति हुई है। हालांकि किन मुद्दों पर सहमति बनी है, यह अभी साफ नहीं है। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करीब 24 घंटे के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे हैं और उनका समय तेजी से आगे बढ़ रहा है।
08:03 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू बोले- लेबनान से स्थायी शांति समझौता चाहते हैं
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश लेबनान के साथ स्थायी शांति समझौता चाहता है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते औपचारिक बातचीत शुरू होगी। इसके लिए उन्होंने दो शर्तें रखीं- पहली हिज्बुल्लाह के हथियार खत्म किए जाएं और दूसरी ऐसा समझौता हो जो लंबे समय तक शांति बनाए रखे।
07:44 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका और ईरान में वार्ता के दौरान होर्मुज स्ट्रेट पर मतभेद
ईरान की तस्नीम एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और दोनों पक्ष समझौते की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए लगातार संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है, लेकिन अभी तक पूरी सहमति नहीं बन पाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। इसी वजह से बातचीत आगे बढ़ने में दिक्कत आ रही है। फिर भी दोनों देश बातचीत जारी रखे हुए हैं।
07:18 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के सेंट्रल बैंक गवर्नर ने इशाक डार से की मुलाकात
ईरान के सेंट्रल बैंक गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती ने शनिवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की। यह बैठक इस्लामाबाद में चल रही अहम वार्ता के दौरान हुई। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आर्थिक सहयोग पर चर्चा की।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता आर्थिक प्रगति और साझा विकास के लिए बेहद जरूरी है।
06:46 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल ईरान और उसके सहयोगी समूहों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनकी सरकार ईरान के आतंकी नेटवर्क और उसके प्रॉक्सी समूहों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन की भी आलोचना की।
यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में सीजफायर लागू है और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत भी जारी है। इसके बावजूद नेतन्याहू के इस बयान से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
06:29 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली हमलों से 2,000 से ज्यादा मौतें
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी युद्ध में इजराइली हमलों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,020 हो गई है। पिछले लगभग छह हफ्तों में मारे गए लोगों में 248 महिलाएं, 165 बच्चे और 85 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा 6,436 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटों में करीब 100 लोगों की मौत हुई है।
लेबनान के सिडोन शहर में शनिवार को उन 13 सुरक्षा अधिकारियों का अंतिम संस्कार किया गया, जो एक दिन पहले इजराइली हवाई हमले में मारे गए थे।
यह संघर्ष 2 मार्च को तब और बढ़ गया था जब ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह ने अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमलों के जवाब में इजराइल पर मिसाइलें दागी थीं। फिलहाल ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम लागू है, लेकिन अमेरिका और इजराइल का कहना है कि यह समझौता लेबनान पर लागू नहीं होता, जबकि तेहरान इससे अलग राय रखता है।
06:01 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे अमेरिकी नौसेना के 2 युद्धपोत, ईरान ने दावा खारिज किया
अमेरिकी सेना ने बताया है कि उसके दो नेवल डिस्ट्रॉयर (युद्धपोत) होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे हैं। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब अमेरिकी युद्धपोत इस अहम समुद्री रास्ते से निकले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये जहाज माइन हटाने और रास्ता सुरक्षित करने के काम से पहले वहां पहुंचे हैं।
हालांकि ईरान की सेना ने अमेरिका के दावे को खारिज किया है। उसका कहना है कि ईरान ने एक अमेरिकी सैन्य जहाज को चेतावनी देकर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। दोनों पक्षों के दावों में फर्क है, लेकिन इतना साफ है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव अभी भी बना हुआ है। यह समुद्री रास्ता दुनिया में तेल सप्लाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
05:36 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने सऊदी अरब भेजे फाइटर जेट्स
पाकिस्तान ने सऊदी अरब की मदद के लिए अपने फाइटर जेट्स और कुछ सैन्य बल वहां भेजे हैं। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ये विमान किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर पहुंच चुके हैं।
यह कदम दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत उठाया गया है। इसका मकसद सऊदी अरब की सुरक्षा मजबूत करना और इलाके में शांति बनाए रखना है।
असल में, हाल ही में ईरान के हमलों में सऊदी अरब के कुछ बड़े तेल और ऊर्जा ठिकानों को नुकसान पहुंचा था और एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। इसके बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
पाकिस्तान ने साफ कहा है कि उसकी सेना हमला करने के लिए नहीं गई है, बल्कि सऊदी अरब की सुरक्षा में मदद करने और उसे भरोसा देने के लिए भेजी गई है, ताकि हालात और खराब न हों।
05:34 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दावा- अमेरिका ईरान का जब्त फंड रिलीज करने को तैयार
ईरानी डेलिगेशन के करीबी सूत्रों का कहना है कि अमेरिका ने ईरान का जब्त फंड (पैसे) रिलीज करने पर सहमत हो गया है। यह ईरान की 10 पॉइंट डिमांड में से एक अहम मांग थी, जिसके बाद ही ईरान ने बातचीत में शामिल होने का फैसला किया। हालांकि, अमेरिका की तरफ से इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
05:31 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के हमले जारी, 5 लोगों की मौत
लेबनान के दक्षिणी हिस्से में इजराइल के हमले लगातार जारी हैं। सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है।
यह हमला टेफाहटा इलाके में हुआ, जहां ड्रोन से हमला किया गया। इसके अलावा सिद्दीकीन, तिबनीन और दिब्बीन जैसे इलाकों में भी हवाई हमले हुए हैं, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
05:10 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का आरोप- अमेरिकी मीडिया दोहरा रवैया अपना रहा
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिकी मीडिया पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ अमेरिका ईरान पर ईमानदारी की कमी का आरोप लगाता है, वहीं दूसरी तरफ वहां कुछ लोग खुलेआम ईरानी प्रतिनिधियों को मारने जैसी बातें कर रहे हैं।
बघाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में वॉशिंगटन पोस्ट में छपे एक लेख का जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि ईरान के नेताओं को यह समझना चाहिए कि उनकी जान समझौते पर निर्भर करती है।
उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस तरह की बातें करना दबाव बनाने या धमकी देने जैसा नहीं है। यह हिंसा और डर के जरिए बातचीत को प्रभावित करने की कोशिश है।
04:54 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इस्लामाबाद के लग्जरी सेरेना होटल में हो रही ईरान-US वार्ता
इस्लामाबाद के लग्जरी सेरेना होटल में अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता हो रही है। यह होटल शहर के सबसे सुरक्षित इलाकों में माना जाता है।
सेरेना होटल अपनी मजबूत सुरक्षा, सही लोकेशन और बड़े-बड़े मेहमानों को संभालने के अनुभव के लिए जाना जाता है। यहां आने-जाने के हर रास्ते पर कड़ी जांच होती है और कई लेयर में सिक्योरिटी लगी रहती है।
यह होटल प्रधानमंत्री आवास और संसद जैसे अहम सरकारी जगहों के पास है, जिससे नेताओं और अधिकारियों के लिए यहां आना-जाना आसान और सुरक्षित रहता है। यही वजह है कि बड़ी और संवेदनशील मीटिंग्स के लिए इसे चुना जाता है।
करीब 6 हेक्टेयर में फैले इस होटल में 400 से ज्यादा कमरे, बड़े कॉन्फ्रेंस हॉल और ऑफिस स्पेस हैं। यहां एक साथ 150 से ज्यादा लोगों की टीम आराम से रुक सकती है, इसलिए बड़ी डेलिगेशन के लिए यह होटल एकदम सही माना जाता है।

04:38 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
PAK मंत्री बोले- US-ईरान वार्ता से दुनिया की अर्थव्यवस्था जुड़ी
पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री एहसान इकबार ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत सिर्फ दो देशों का मामला नहीं है, बल्कि इससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था जुड़ी हुई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश पाकिस्तान में चल रही बातचीत में किसी ठोस नतीजे पर पहुंचेंगे। लेकिन अगर सिर्फ सीजफायर बढ़ाने और आगे बातचीत जारी रखने पर भी सहमति बनती है, तो इसे भी बड़ी सफलता माना जाएगा।
एहसान इकबाल ने कहा कि दोनों देशों का इस बातचीत के लिए इतनी दूर से आना, खासकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का शामिल होना, यह दिखाता है कि दोनों पक्ष इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।
04:27 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मैक्रों ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से फोन पर बात की और उन्हें इस्लामाबाद में चल रही बातचीत का फायदा उठाने की सलाह दी।
मैक्रों ने कहा कि यह अच्छा मौका है, जिससे आगे चलकर तनाव कम किया जा सकता है और हालात को बेहतर बनाया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को जल्द से जल्द सुरक्षित और सामान्य किया जाए, क्योंकि यह दुनिया के लिए बहुत अहम समुद्री रास्ता है।
04:04 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता का दूसरा राउंड शुरू
इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच जारी सीजफायर वार्ता का दूसरा दौर शुरू हो गया है। इस बैठक में सुरक्षा, राजनीति, सेना, अर्थव्यवस्था और कानून से जुड़े मुद्दों के एक्सपर्ट्स शामिल हैं।
03:54 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति बोले- हमारी टीम बेखौफ होकर अमेरिका से बात कर रही
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने पाकिस्तान में बातचीत कर रहे ईरानी डेलिगेशन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ईरान की टीम देश के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से और बेखौफ होकर बातचीत कर रही है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी सरकार हर हाल में जनता की सेवा करती रहेगी और बातचीत का नतीजा चाहे जो भी हो, सरकार लोगों के साथ खड़ी रहेगी।
03:38 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान के प्रधानमंत्री ने अपना अमेरिकी दौरा रद्द किया
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। वह अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाने वाले थे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से होनी थी।
नवाफ सलाम ने कहा कि लेबनान के मौजूदा हालात को देखते हुए उनका देश में रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि वह देश की सुरक्षा और एकता को बनाए रखें।
03:30 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
आसिम मुनीर ईरान-अमेरिकी प्रतिनिधियों से अलग-अलग ड्रेस में मिले
ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि सीजफायर वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे। यहां पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने दोनों का अलग-अलग अंदाज में स्वागत किया।
अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जबकि ईरान की तरफ से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने मीटिंग का नेतृत्व किया।
ईरानी डेलिगेशन को रिसीव करते वक्त आसिम मुनीर आर्मी ड्रेस में थे। अमेरिकी डेलिगेशन को रिसीव करते वक्त मुनीर ने नॉर्मल सूट पहना हुआ था।
इस दौरान ध्यान रखा गया कि इन हाई-लेवल मुलाकातों में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बजाय आर्मी चीफ मुनीर सामने आए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह सिर्फ प्रोटोकॉल नहीं बल्कि पावर और मैसेजिंग का प्रदर्शन था। पढ़ें पूरी खबर…

03:10 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- होर्मुज स्ट्रेट से कोई अमेरिकी जहाज नहीं गुजरा
ईरान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से कोई भी अमेरिकी जहाज नहीं गुजरा है। ईरान के सरकारी टीवी IRIB के मुताबिक, एक सीनियर सैन्य अधिकारी ने इन खबरों को गलत बताया है।
ईरान का यह भी कहना है कि उसने एक अमेरिकी युद्धपोत को चेतावनी दी थी कि अगर वह होर्मुज स्ट्रेट में आगे बढ़ा तो 30 मिनट के अंदर उस पर हमला किया जाएगा। इसके बाद वह जहाज वापस लौट गया।
03:06 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-ईरान के अधिकारियों ने आमने-सामने बातचीत की, व्हाउट हाउस ने पुष्टि की
व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामाबाद में ईरान के डेलिगेशन से आमने-सामने मुलाकात की है।
03:00 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान-US सीजफायर वार्ता का पहला दौर खत्म, कल भी जारी रह सकती है
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच जारी सीजफायर वार्ता का पहला राउंड 2 घंटे तक चला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान ईरान ने लेबनान पर तुरंत हमले की रोकने की मांग की।
इस बैठक में एक्सपर्ट्स ने सुरक्षा, राजनीति, सेना, अर्थव्यवस्था और कानून से जुड़े मुद्दों पर बात की। अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जबकि ईरान की तरफ से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने नेतृत्व किया। यह मीटिंग कल भी जारी रह सकती है।
02:34 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
जेडी वेंस के विमान को 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जब इस्लामाबाद पहुंचे, तो उनके विमान को पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। पांच लड़ाकू विमानों ने उनके प्लेन को सुरक्षित तरीके से पाकिस्तान में लैंड कराया।
02:23 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल का 24 घंटे में हिजबुल्लाह के 200 ठिकानों पर हमला
इजराइली सेना ने कहा है कि उसने पिछले 24 घंटों में लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है।
सेना के मुताबिक, एयरफोर्स लगातार हिजबुल्लाह के ठिकानों और ढांचे को निशाना बना रही है और दक्षिणी लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन कर रही है।
02:10 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- होर्मुज से समुद्री माइंस हटाने का काम शुरू
ट्रम्प ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में बिछाई गई समुद्री माइंस को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने इस इलाके में माइंस बिछाई हैं, जो अब दुनिया के लिए खत रा बनी हुई हैं।
ट्रम्प ने कहा-
हम अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और जर्मनी सहित दुनिया भर के देशों पर एहसान करने के लिए होर्मुज स्ट्रेट को साफ करने की प्रोसेस शुरू कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये देश खुद यह काम करने की हिम्मत और इच्छा नहीं दिखा रहे हैं।
01:58 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- लेबनान में सीजफायर जरूरी, बातचीत भी जंग का हिस्सा
ईरान ने साफ कहा है कि लेबनान में सीजफायर होना बहुत जरूरी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बघई ने बताया कि यह बात पाकिस्तान को भी बता दी गई है, जो अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब ईरान का डेलिगेशन पाकिस्तान के नेताओं से मिला, तो लेबनान में लड़ाई रोकने की बात सबसे पहले उठाई गई। ईरान चाहता है कि वहां के हमले जल्द से जल्द बंद हों।
हालांकि इजराइल ने सीजफायर के बाद भी लेबनान पर हमले जारी रखे हैं। पाकिस्तान ने कहा था कि लेबनान भी सीजफायर में शामिल है, लेकिन जमीन पर ऐसा नहीं दिख रहा।
01:50 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- संघर्ष में ईरान बुरी तरह हार रहा
ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान इस संघर्ष में बुरी तरह हार रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जो तस्वीर पेश की जा रही है, वह सही नहीं है।
ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास अब न तो मजबूत नौसेना है, न एयरफोर्स और न ही एयर डिफेंस सिस्टम। ईरान के पुराने नेता अब मौजूद नहीं हैं।
01:39 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राजदूत बोले- बैठक का मकसद गैर कानूनी जंग रोकना
पाकिस्तान में मौजूद ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोघदाम ने अमेरिका की नीयत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में हो रही बातचीत का मकसद ईरान के खिलाफ चल रही गैरकानूनी जंग खत्म करना है।
उन्होंने कहा कि यह युद्ध सिर्फ ईरान के खिलाफ अपराध नहीं है, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र और दुनिया की सुरक्षा के लिए खतरा है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या अमेरिका, पाकिस्तान की मध्यस्थता का सम्मान करेगा या नहीं, यह अभी देखना बाकी है।
01:34 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता में चीन भी शामिल होगा
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में चल रही शांति वार्ता में अब चीन भी शामिल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचेगा, जो पाकिस्तान की मध्यस्थता में मदद करेगा।
माना जा रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच कोई समझौता होता है, तो चीन उसमें गारंटी देने की भूमिका भी निभा सकता है।
01:10 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान में सीजफायर वार्ता शुरू
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू हो गई है। ईरान के सरकारी टीवी चैनल IRIB ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत हो रही है या किसी तीसरे देश के जरिए।
47 साल पहले यानी 1979 में ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद पहली बार है जब दोनों देश इतने बड़े स्तर पर आमने-सामने बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान का नेतृत्व संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं।
01:00 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी डेलिगेशन ने पाकिस्तानी पीएम से मुलाकात की
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और उनके डेलिगेशन ने इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ से मुलाकात की। यह मुलाकात अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली अहम बातचीत से पहले हुई, जिसमें युद्ध खत्म करने को लेकर चर्चा होनी है।
12:48 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- खाली तेल टैंकर अमेरिका आ रहे, यहां से तेल-गैस भरेंगे
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि इस समय कई बड़े-बड़े खाली तेल टैंकर अमेरिका की तरफ आ रहे हैं। ये टैंकर यहां पहुंचकर तेल और गैस भरेंगे।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया के कुछ सबसे बड़े टैंकर पूरी तरह खाली हैं और अमेरिका आ रहे हैं ताकि यहां से तेल लिया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास बहुत ज्यादा और अच्छी क्वालिटी का तेल मौजूद है। अमेरिका के पास दूसरे बड़े तेल उत्पादक देशों से भी ज्यादा तेल है।
12:35 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ब्रिटेन बोला- यूक्रेन होर्मुज की सुरक्षा बनाए रखने में मदद कर सकता है
ब्रिटेन का कहना है कि यूक्रेन अपनी आधुनिक ड्रोन तकनीक के जरिए होर्मुज स्ट्रेट के इलाके में सुरक्षा बनाए रखने में मदद कर सकता है। इस इलाके से दुनिया के 20% ऑयल का ट्रांसपोर्ट होता है।
12:24 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दावा- पाकिस्तान ने इजराइली मीडिया को सीजफायर वार्ता कवर करने से रोका
रूसी न्यूज एजेंसी RT ने पाकिस्तान की लोकल मीडिया के हवाले से दावा किया है कि पाकिस्तान ने इजराइली मीडिया को ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता कवर करने से रोक दिया है।
12:10 PM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- बातचीत फेल हुई तो अमेरिका भी जिम्मेदार
ईरान ने साफ कहा है कि अगर इस्लामाबाद में चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है, तो सिर्फ इजराइल को दोष नहीं दिया जा सकता।
ईरान का कहना है कि कुछ लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि इजराइल अलग से इस प्रोसेस में बाधा डाल रहा है, जबकि उनके मुताबिक इजराइल और अमेरिका के फैसले आपस में जुड़े हुए हैं। इसलिए अगर बातचीत फेल होती है तो उसकी जिम्मेदारी अमेरिका पर भी होगी।
11:57 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इस्लामाबाद में पत्रकारों को भी नहीं मिल रही जानकारी
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान सीजफायर वार्ता कवर करने पहुंचे पत्रकारों को भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। एक पत्रकार ने अल जजीरा को बताया कि किसी को नहीं पता कि मीटिंग कब और कहां हो रही है। शहर में आवाजाही पर भी पाबंदियां लगा दी गई हैं।

इस्लामाबाद में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगाया गया है, जिस वजह से पत्रकारों के लिए जानकारी जुटाना मुश्किल हो गया है।
11:49 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
यूरोप में जेट फ्यूल की कमी का खतरा
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब यूरोप तक पहुंचता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर अगले तीन हफ्तों में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता ठीक से नहीं खुला, तो यूरोप में जेट फ्यूल की भारी कमी हो सकती है।
इसका सीधा असर फ्लाइट्स पर पड़ेगा। उड़ानें कम हो सकती हैं, टिकट महंगे हो सकते हैं और इससे यूरोप की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान हो सकता है, खासकर उस समय जब गर्मियों का सीजन शुरू होने वाला है।

11:37 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल और हिजबुल्लाह के एक दूसरे पर हमले जारी
लेबनान में अभी भी हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजराइली ठिकानों और सैनिकों को निशाना बनाते हुए रॉकेट, ड्रोन और मिसाइल से कई हमले किए हैं।
इन हमलों में इजराइल के सैन्य ठिकानों, टैंकों और सैनिकों को निशाना बनाया गया है। जवाब में इजराइल भी लगातार हमले कर रहा है।
11:24 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
US-ईरान बातचीत कई मुद्दों पर अटकी, भरोसे की कमी बड़ी चुनौती
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की बातचीत अभी साफ दिशा में जाती नहीं दिख रही है। अल जजीरा के मुताबिक दोनों पक्ष अलग-अलग उम्मीदों के साथ आए हैं और बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
सबसे बड़ी दिक्कत दोनों के बीच भरोसे की कमी है। हालात तब और पेचीदा हो गए जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो मामला सैन्य कार्रवाई तक जा सकता है।
इस बातचीत में ईरान ने दो बड़ी शर्तें सामने रखी हैं। पहली, लेबनान में जारी लड़ाई को रोका जाए। दूसरी शर्त है ईरान के जमे हुए अरबों डॉलर के फंड को रिलीज करना, जो 1979 से अलग-अलग देशों में फंसा हुआ है।
हालांकि अमेरिका क्लियर कर चुका है कि वो ईरान के फंड को रीलीज नहीं करेगा।
11:11 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जर्मनी के समकक्ष योहान वाडेफुल से फोन पर कहा कि ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि ईरानी डेलिगेशन को होने वाली बातचीत पर भी यकीन नहीं है।
अराघची ने कहा कि अमेरिका ने बार-बार अपने वादे तोड़े हैं और कूटनीति के साथ विश्वासघात किया है। यही वजह है कि ईरान उस पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने कहा कि सरकार ईरानी जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी।
10:59 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान दौरे पर पहुंचेंगे सऊदी अरब के वित्त मंत्री
सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जादान पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहा है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी क्राउन प्रिंस का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब का साथ हमेशा पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को संभालने में मदद करता रहा है।
यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि पाकिस्तान ने हाल ही में कहा है कि वह UAE का 3 अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज लौटाएगा।
10:49 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल बोला- हिजबुल्लाह से सीजफायर वार्ता नहीं करेंगे
इजराइन ने कहा है कि वो लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम पर बातचीत नहीं करेगा। इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिका में इजराइल और लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी।
10:29 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दावा- नेतन्याहू ने कई बार अमेरिका से ईरान पर हमले की मांग की थी
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि इजराइली पीएम नेतन्याहू कई बार अमेरिका से ईरान पर हमला करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि बराक ओबामा, जो बाइडेन और जॉर्ज बुश इस मांग का ठुकरा चुके थे।
केरी के अनुसार, सिर्फ डोनाल्ड ट्रम्प ही ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने इस तरह की कार्रवाई के लिए सहमति दिखाई।
10:14 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ से मुलाकात की
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज इस्लामाबाद में मुलाकात की। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है।

10:11 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हमास ने ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता का स्वागत किया
फिलिस्तीनी के उग्रवादी संगठन हमास ने अमेरिका और ईरान के बीच हो रही बातचीत का स्वागत किया है। हमास ने कहा कि वह इन कोशिशों का समर्थन करता है, जिनका मकसद युद्ध को पूरी तरह खत्म करना है।
09:49 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे बाघेर गालिबाफ

09:33 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिका फर्स्ट अच्छा, इजराइल फर्स्ट ठीक नहीं
ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा है कि इस्लामाबाद में चल रही बातचीत का नतीजा अमेरिका की प्राथमिकताओं पर निर्भर करेगा।
उन्होंने X पर लिखा कि अगर अमेरिकी प्रतिनिधि ‘अमेरिका फर्स्ट’ हितों पर ध्यान देते हैं, तो दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद समझौता संभव है। लेकिन अगर अमेरिका ‘इजराइल फर्स्ट’ एजेंडे की ओर जाता है, तो कोई समझौता नहीं हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में ईरान पहले से ज्यादा मजबूती से अपनी रक्षा जारी रखेगा। फिर इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा और इसकी कीमत ज्यादा चुकानी पड़ेगी।
09:14 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट: अमेरिका ने ईरान की एक शर्त मानी
रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ने कतर और अन्य विदेशी बैंकों में फंसी ईरान की संपत्तियों को जारी करने पर सहमति जताई है। यह जानकारी एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र ने दी है।
सूत्र के अनुसार, इसे अच्छे इरादे का संकेत माना जा रहा है और यह दिखाता है कि अमेरिका स्थायी शांति समझौते को लेकर गंभीर है।
दरअसल, ईरान के अरबों डॉलर अलग-अलग देशों में अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से फंसे हुए हैं। पहले भी ऐसे फंड (जैसे करीब 6 अरब डॉलर) कतर में रखे गए थे और उन तक पहुंच सीमित थी।
अब इन्हें खोलना बातचीत में भरोसा बनाने की कोशिश माना जा रहा है
09:05 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के पीएम से मिला ईरानी डेलिगेशन
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरानी डेलिगेशन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर रहा है। इस दौरान संभावित शांति योजना पर चर्चा होगी। इसके बाद अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ईरान-अमेरिका बातचीत से पहले इस्लामाबाद में मीडिया सेंटर के पास लगे बिलबोर्ड के सामने से गुजरता एक शख्स।
09:03 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ऑडियो कॉल से मीटिंग कर रहे खामेनेई, चोट के बावजूद एक्टिव
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बड़े फैसलों में एक्टिव हैं। रॉयटर्स से बात करने वाले उनके करीबी लोगों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों के मुताबिक, खामेनेई ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं और उनकी मानसिक स्थिति पूरी तरह मजबूत है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष के दौरान हुए एक हवाई हमले में उनके पिता की मौत हो गई थी और उसी हमले में मोजतबा खामेनेई भी घायल हुए थे। उन्हें चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई थीं, यहां तक कि एक सूत्र के मुताबिक उनका चेहरा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
हालांकि, हमले के बाद से उनकी स्थिति और वे कहां हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है।
08:34 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
एक्सपर्ट बोले- अमेरिका का पहला मकसद होर्मुज स्ट्रेट खुलवाना
पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर का मानना है कि अमेरिका की पहली प्राथमिकता इस बातचीत में होर्मुज को फिर से खोलना है। उनके अनुसार, कम से कम यही अमेरिका का अहम मकसद है।
उन्होंने अल जजीरा से बात करते हुए कहा कि अमेरिका यह भी चाहता है कि परमाणु निरीक्षकों को ईरान के ठिकानों का दौरा करने की अनुमति मिले।
अख्तर के मुताबिक, ईरान अपने मुख्य मुद्दों जैसे परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल भंडार पर अपना रुख नहीं बदलेगा। वहीं, ईरान लेबनान और यमन में अपने सहयोगी समूहों को लेकर बातचीत में कुछ नरमी दिखा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल और अमेरिका के हमलों के बावजूद ईरान की स्थिति थोड़ी मजबूत बनी हुई है और समय भी उसी के पक्ष में है। अख्तर के मुताबिक अमेरिका पर समय का दबाव बढ़ता जा रहा है।
08:22 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
जेडी वेंस सेरेना होटल पहुंचे, यहां ईरानी डेलिगेशन से मिलेंगे
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद के सेरेना होटल पहुंच गए हैं, जहां उनकी पाकिस्तान और ईरान के अधिकारियों के साथ तय बैठकें होंगी।
हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक इन बैठकों का कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
08:06 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बोले- बातचीत में मदद करते रहेंगे
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान पीस डील में सकारात्मक और अच्छे तरीके से बातचीत करेंगे।
इशाक डार ने दोहराया कि पाकिस्तान चाहता है कि वह दोनों पक्षों को आगे भी बातचीत में मदद करता रहे, ताकि संघर्ष का ‘स्थायी समाधान’ निकल सके।
07:56 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कुछ देर में ईरानी डेलिगेशन से मुलाकात करेंगे पाकिस्तानी पीएम
ईरान की ISNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी डेलिगेशन इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शहबाज शरीफ और उनकी सरकार इन ईरान-अमेरिका सीजफायर बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं और बातचीत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।
07:39 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
जेडी वेंस के पाकिस्तान दौरे की तस्वीरें

नूर खान एयरबेस पर एयरफोर्स टू से उतरते हुए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

उपराष्ट्रपति वेंस, पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ।

पाकिस्तानी आर्मी चीफ के साथ बातचीत करते हुए उप राष्ट्रपति जेडी वेंस

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस अधिकारियों से मुलाकात के दौरान। उनके पीछे पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत नताली बेकर हैं।
07:21 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कतर ने मिसाइल हमले का वीडियो जारी किया
कतर ने मार्च में हुए ईरानी मिसाइल हमलों से हुए नुकसान के नए वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में भारी तबाही साफ दिखाई दे रही है।
कतर एनर्जी के मुताबिक, यह इलाका बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। कंपनी ने कहा है कि यहां मरम्मत का काम पूरा होने में कई साल लग सकते हैं।
07:02 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
राजधानी इस्लामाबाद में कर्फ्यू जैसे हालात



इस्लामाबाद की आम तौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कों पर आज सन्नाटा छाया हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत से पहले सुरक्षा बलों ने शहर के कई अहम रास्तों को सील कर दिया।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की, जिससे पूरा शहर कर्फ्यू जैसे माहौल में नजर आया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी के कई हिस्सों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सड़कों पर कंटेनर और बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
06:42 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट: सीधे नहीं पाकिस्तान के जरिए बातचीत करेंगे अमेरिका-ईरान
इस्लामाबाद में औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले ईरान और अमेरिका के डेलिगेशन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।
इन शुरुआती मुलाकातों को औपचारिक बातचीत से पहले की कूटनीतिक शिष्टाचार मुलाकात माना जा रहा है।
इन बैठकों के बाद दोनों पक्ष सीधे बात करने की बजाय मध्यस्थ के जरिए बातचीत करेंगे।
06:22 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
वेंस को रिसीव करने आर्मी चीफ मुनीर पहुंचे
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्वागत करने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार पहुंचे।
06:19 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान-अमेरिका की बातचीत की टाइमिंग बदली
इस्लामाबाद में होने वाली ईरान-अमेरिका की बातचीत में देरी हो सकती है। तस्नीम न्यूज के मुताबिक अब यह बातचीत सुबह 8 बजे की बजाय दोपहर बाद शुरू हो सकती है।
बातचीत को लेकर पहले ही कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे शर्तें क्या होंगी और किस क्रम में बातचीत आगे बढ़ेगी।
06:09 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल के हमले में लेबनान के 3 लोगों की मौत
इजराइल ने लेबनान के नबातियेह में शनिवार को एक रिहायशी इमारत पर हमले किया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। अल जजीरा के मुताबिक इस हमले में एक इमारत तबाह हो गई।
05:55 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान से डील करना वेंस के लिए बहुत मुश्किल
जेडी वेंस आज ईरानी डेलिगेशन के साथ बातचीत करेंगे। वे पाकिस्तान में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके सामने अब तक की सबसे मुश्किल जिम्मेदारी है।
बीबीसी के मुताबिक वेंस पर इस दौरा का बहुत दबाव है। अगर बातचीत सफल होती है तो फायदा सीमित रहेगा, लेकिन अगर असफल रही तो इसका बड़ा राजनीतिक नुकसान हो सकता है।
वेंस का यह मिशन काफी मुश्किलों से भरा है। उन्हें अलग-अलग हित रखने वाले पक्षों को संतुष्ट करना होगा, जिनके बीच भरोसे की कमी है।
यूरोप समेत अमेरिका के सहयोगी देश भी वेंस के प्रदर्शन पर नजर रखे हुए हैं। एक यूरोपीय अधिकारी ने कहा कि वेंस को इस वार्ता में कुछ ठोस नतीजा देना होगा, वरना उनकी छवि कमजोर पड़ सकती है।
05:41 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में 1000 घंटे से इंटरनेट बंद
डिजिटल मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स के मुताबिक, ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट 1000 घंटे (लगभग 40 दिन से ज्यादा) तक पहुंच चुका है।
ईरान में फरवरी की शुरुआत से ही आम लोगों के लिए इंटरनेट लगभग बंद है। लोग फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल जैसी ग्लोबल सेवाओं तक पहुंच नहीं बना पा रहे हैं।
05:33 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी उप राष्ट्रपति
अमेरिका की बातचीत करने वाली टीम अब पाकिस्तान पहुंच चुकी है। यहीं पर अमेरिका और ईरान के बीच अहम शांति वार्ता होनी है। यह बातचीत जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति को खत्म करने के लिए हो रही है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर उतरा, जहां शांति वार्ता के लिए पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
05:31 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल-लेबनान के बीच अमेरिका में बातचीत होगी
इजराइल 14 अप्रैल को वॉशिंगटन में लेबनान के साथ शांति के लिए औपचारिक बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हो गया है। अमेरिका इस बातचीत में मध्यस्थ का रोल निभाएगा। यह जानकारी अमेरिका में इजराइली राजदूत ने शुक्रवार को दी।
इजराइल का कहना है कि इन बातचीत में हिजबुल्लाह शामिल नहीं है। अमेरिका में इजराइल के राजदूत माइकल लीटर ने कहा कि इजराइल हिजबुल्लाह के साथ किसी भी सीजफायर पर बात करने को तैयार नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में लेबनान और इजराइल के राजदूतों के बीच, साथ ही बेरूत में अमेरिकी राजदूत के साथ भी एक कॉल हुई है।
05:08 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा 357 पहुंचा

इजराइली हमले में एक बिल्डिंग तबाह हो गई। क्रेन से इसका मलबा हटाया जा रहा है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 357 हो गई है, जो पहले 303 बताई गई थी। इन हमलों में 1,223 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी एएफपी की रिपोर्ट में दी गई है।
वहीं, इजराइल ने दावा किया कि उसने हमलों में 180 आतंकियों को मार गिराया है।
इजराइली सेना के मुताबिक उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के 4,300 से ज्यादा ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
04:54 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह ने इजराइली सैनिकों पर हमला किया
हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजराइली सैनिकों को निशाना बनाया है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी लेबनान के टायर में एक घर में मौजूद इजराइली सैनिकों पर हमला किया गया। यह हमला शनिवार देर रात करीब 1:40 बजे हुआ।
हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि उसने आधी रात के बाद इजराइल के किरयात शमोना, मेटुला और मिसगव आम इलाकों पर रॉकेट हमले किए।
04:40 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान को नए डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी में चीन
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है। यह दावा CNN ने अपनी रिपोर्ट में किया है, जिसमें तीन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान मौजूदा शांति के माहौल का फायदा उठाकर अपने हथियारों का जखीरा फिर से भरने की कोशिश कर रहा है।
दो सूत्रों के मुताबिक, चीन इन हथियारों को सीधे नहीं भेजेगा, बल्कि एक तीसरे देश के जरिए भेजे जाने की योजना है, ताकि यह छिपाया जा सके कि सप्लाई कहां से हो रही है।
हालांकि, इस खबर की अभी तक चीन या ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
04:27 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने फिर लेबनान पर हमला किया
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के नबतिया में हवाई हमले किए हैं। हालांकि, इन हमलों की इजराइली सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और फिलहाल किसी के हताहत होने की शुरुआती जानकारी भी सामने नहीं आई है।
04:20 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका जा रहे 60 खाली तेल टैंकर
होर्मुज स्ट्रेट में जारी रुकावट के बीच 60 से ज्यादा खाली बड़े तेल टैंकर (VLCC) अमेरिका के गल्फ कोस्ट की ओर जा रहे हैं। ये टैंकर दुनिया के अलग-अलग देशों के हैं। शिपिंग डेटा के मुताबिक, ये टैंकर वहां पहुंचकर अमेरिकी कच्चा तेल लोड करेंगे।
हर एक टैंकर करीब 20 लाख बैरल तेल ले जा सकता है। इससे अमेरिका को एशिया और यूरोप के उन बाजारों में सप्लाई बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो खाड़ी क्षेत्र से कम हो रही सप्लाई की वजह से प्रभावित हैं।
वहीं, होर्मुज में जहाजों की आवाजाही अभी भी सामान्य से काफी कम बनी हुई है। इलाके में सीमित संख्या में जहाज गुजर रहे हैं और लगातार देरी की खबरें भी सामने आ रही हैं।
04:02 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान को होर्मुज से टोल नहीं लेने देंगे
ट्रम्प ने कहा है कि होर्मुज संकट में ईरान मदद करे या नहीं, होर्मुज बहुत जल्दी खुलेगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में, ट्रम्प ने कहा कि दूसरे देश भी इसमें मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने माना कि यह आसान नहीं होगा, लेकिन भरोसा जताया कि रास्ता जल्द खुल जाएगा।
ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि अमेरिका इसे कैसे खोलेगा, लेकिन उन्होंने साफ किया कि ईरान अगर जहाजों से गुजरने के लिए पैसे (टोल) लेने की कोशिश करेगा, तो इसे नहीं माना जाएगा।
03:43 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मिनाब-168 नाम के प्लेन से पाकिस्तान पहुंचे ईरानी लीडर्स
अमेरिका से बातचीत के लिए जो ईरानी डेलिगेशन पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचा, वह ‘मिनाब 168’ नाम के प्लेन से आया है।
बीबीसी के मुताबिक इस फ्लाइट का नाम ईरान के मिनाब शहर में लड़कियों के एक स्कूल पर हुए हमले की याद में रखा गया है। इस हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे थे।
ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, 28 फरवरी को हुए मिसाइल हमले में मिनाब स्थित एक प्राथमिक स्कूल तबाह हो गया था, जिसमें कई बच्चों की जान गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी जांच एजेंसियां यह मान रही हैं कि संभव है यह हमला अमेरिकी सेना से गलती से हुआ हो। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पहले ही कह चुके हैं कि इस मामले की जांच की जा रही है।
03:31 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका और ईरान के बीच आज शांतिवार्ता

03:13 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्लेन में खाली सीटों पर बच्चों की तस्वीरें लेकर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी नेता

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ प्लेन की खाली सीटों पर हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरें लेकर पाकिस्तान पहुंचे हैं। उन्होंने ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस उड़ान में मेरे साथी, मिनाब 168
ईरानी शहर मिनाब के स्कूल में 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। इसमें 168 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें बच्चों के अलावा स्कूल के स्टाफ भी थे। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया था।
03:03 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- शांति की उम्मीद है लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं
इस्लामाबाद पहुंचते ही ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिका को लेकर कहा कि उन्हें शांति की उम्मीद है, लेकिन भरोसा नहीं।
गालिबाफ ने सरकारी मीडिया से कहा, “हमारे पास गुड विल है, लेकिन हम भरोसा नहीं करते।”
उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका सच में एक ईमानदार समझौते के लिए तैयार है, तो ईरान भी तैयार हो सकता है।
गालिबाफ ने आरोप लगाया कि पहले अमेरिका के साथ बातचीत का अनुभव अच्छा नहीं रहा और अक्सर समझौते टूटे हैं।
02:37 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान से 71 सदस्यीय डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा

ईरान के मुख्य वार्ताकार गालिबाफ का स्वागत करने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार पहुंचे।
ईरान की न्यूज एजेंसी तसनीम के मुताबिक, इस्लामाबाद में ईरान का प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) कुल 71 लोगों का है।
इस टीम में सिर्फ बातचीत करने वाले लोग ही नहीं, बल्कि एक्सपर्ट सलाहकार, मीडिया प्रतिनिधि, डिप्लोमैट और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं।
इस बातचीत टीम की अगुवाई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं।
02:30 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
TV पर सीजफायर का ऐलान करने वाले थे ट्रम्प, सलाहकारों ने रोका
व्हाइट हाउस ने ईरान के साथ हुए सीजफायर समझौते की घोषणा के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का राष्ट्रीय टीवी संबोधन करने पर विचार किया था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। रॉयटर्स से बात करने वाले अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, ट्रम्प के कुछ सहयोगियों और सलाहकारों को चिंता थी कि यह समझौता अभी शुरुआती और कमजोर स्थिति में है, इसलिए इसे ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना ठीक नहीं होगा।
02:17 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-ईरान के बीच इन मुद्दों पर बातचीत होनी है

इस्लामाबाद में शुक्रवार को पीस टॉक के एक बिलबोर्ड के पास से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चलाते हुए गुजर रहा है।
ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम- अमेरिका का कहना है कि ईरान में कोई संवर्धन नहीं होगा। ईरान को अपना सारा हाई-लीवल इनरिच्ड यूरेनियम बाहर करना होगा और न्यूक्लियर फैसिलिटीज बंद या सीमित करनी होंगी।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज- दुनिया का बहुत सारा तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान अभी भी इसका नियंत्रण रखना चाहता है और टोल (फीस) लेने की बात कर रहा है। वहीं, अमेरिका चाहता है कि रास्ता पूरी तरह खुला और सुरक्षित हो, बिना किसी रुकावट या फीस के।
बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम- अमेरिका ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों पर रोक लगाना चाहता है।
सैंक्शंस हटाना- ईरान चाहता है कि सभी अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध तुरंत हटा दिए जाएं, फ्रोजन एसेट्स वापस मिलें और मुआवजा भी मिले।
01:54 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट: ईरान के पास अभी भी 1000 बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद

तेहरान में 11 फरवरी 2026 को इस्लामिक क्रांति की 47वीं सालगिरह के मौके पर रैली के दौरान महिलाएं एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च वाहन के पास से गुजर रही हैं।
अमेरिकी खुफिया आकलन के मुताबिक, हालिया अमेरिकी और इजराइली हमलों के बावजूद ईरान के पास अभी भी हजारों बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद हैं। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की मिसाइल ताकत को काफी नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन वह पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और अब भी ऑपरेशनल है। अनुमान है कि युद्ध से पहले ईरान के पास करीब 2500 मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, जिनमें से अब भी 1000 से ज्यादा उसके पास बची हुई हैं।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान के आधे से ज्यादा लॉन्चर या तो नष्ट हो चुके हैं, या नुकसान पहुंचा है, या फिर उन्हें भूमिगत ठिकानों में छिपा दिया गया है। हालांकि, इनमें से कई लॉन्चर ऐसे हैं जिन्हें ठीक किया जा सकता है या पहाड़ी इलाकों में बने मजबूत ठिकानों से फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
01:43 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सीजफायर के बाद भी समुद्री रास्ते पर ईरान का कंट्रोल

होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो (माल ढोने वाले) जहाज गुजरते हुए। (फाइल फोटो)
अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों में ज्यादातर ईरान से जुड़े जहाज ही रहे हैं। यह जानकारी फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़ाई रुकने के बाद इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने वाले करीब 14 जहाजों में से कम से कम 9 जहाज किसी न किसी तरह ईरान से जुड़े थे। इनमें वे जहाज शामिल हैं जो ईरानी बंदरगाहों पर जा रहे थे, ईरान का झंडा लगाए हुए थे या तेहरान के समुद्री नेटवर्क से जुड़े थे।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि होर्मुज में कुल जहाजों की आवाजाही अभी भी पहले जैसी सामान्य नहीं हुई है। व्यापारिक गतिविधियां युद्ध से पहले के स्तर से काफी कम हैं और अभी पूरी तरह से सामान्य होने में समय लगेगा।
01:35 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की बिछाई बारूदी सुरंगें मुसीबत बनी, खुद ही नहीं ढूंढ पा रहा
अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में बिछाई गई सभी समुद्री बारूदी सुरंगों का पता नहीं लगा पा रहा है। इससे इस अहम समुद्री रास्ते को पूरी तरह सुरक्षित बनाना मुश्किल हो गया है। यह जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हाल की लड़ाई के दौरान ईरानी सेना ने होर्मुज में कई माइंस बिछाई थीं। लेकिन अब उन्हें खुद ही यह पता लगाने और हटाने में दिक्कत हो रही है। इसकी वजह यह है कि ईरान के पास माइंस हटाने की सीमित क्षमता है और यह भी साफ रिकॉर्ड नहीं है कि कौन सी माइंस कहां बिछाई गई थीं।
यानी, जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित करने में अभी समय लग सकता है।
01:22 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तेल की कीमतों में इस हफ्ते सबसे बड़ी गिरावट
तेल की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। युद्ध शुरू होने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है।
एनबीसी न्यूज के मुताबिक, अमेरिकी कच्चे तेल (यूएस क्रूड) की कीमत करीब 13.4% गिर गई, जबकि ब्रेंट क्रूड में 12.7% की कमी आई है।
हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी कच्चा तेल करीब 111 डॉलर प्रति बैरल था, जो शुक्रवार तक गिरकर 96.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यानी कुछ ही दिनों में कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली।
हालांकि, इस साप्ताहिक गिरावट के बावजूद तेल की कीमतें अभी भी साल की शुरुआत के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। जनवरी से अब तक अमेरिकी कच्चा तेल 60% से ज्यादा महंगा बना हुआ है।
01:11 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कुछ देर में पाकिस्तान पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार को पाकिस्तान रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कुछ ही देर में इस्लामाबाद पहुंचेंगे। वे जब ईरानी अधिकारियों से बातचीत करेंगे, तो दो मुख्य मुद्दों पर जोर दिया जाएगा।
पहला- ईरान परमाणु हथियार न बना सके। दूसरा- होर्मुज स्ट्रेट खोला जाए।
वहीं, लेबनान को लेकर खबरें आ रही हैं कि ट्रम्प प्रशासन ने इजराइल से हिजबुल्लाह पर हमले रोकने या कुछ समय के लिए रोकने को कहा है।
यह दबाव सिर्फ आम अमेरिकी जनता या संसद (कैपिटल हिल) से ही नहीं आ रहा, बल्कि खुद ट्रम्प प्रशासन के अंदर भी कुछ लोग चिंतित हैं। उन्हें डर है कि अगर इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखे, तो ईरान के साथ जो सीजफायर (संघर्ष विराम) होने वाला है, वह खतरे में पड़ सकता है। यह सीजफायर 21 अप्रैल, मंगलवार को खत्म होने वाला है।
खास बात यह है कि उपराष्ट्रपति खुद भी शुरुआत में इस युद्ध के पक्ष में नहीं थे। उन्हें पहले से ही इस फैसले पर संदेह था। अब राष्ट्रपति ट्रम्प ने उन्हें ही इस्लामाबाद भेजा है, ताकि वे बातचीत का नेतृत्व कर सकें।
ऐसा माना जा रहा है कि क्योंकि उपराष्ट्रपति पहले से युद्ध को लेकर सतर्क थे, इसलिए वे सिर्फ सीजफायर को बनाए रखने की ही नहीं, बल्कि उसे आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। साथ ही वे इजराइल पर भी दबाव डाल सकते हैं कि वह अपने सैन्य हमलों को कम करे।
01:03 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गल्फ देशों से 8.4 लाख से ज्यादा भारतीय लौटे
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया है कि 28 फरवरी से अब तक 8.43 लाख से ज्यादा भारतीय गल्फ और पश्चिम एशिया क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं। MEA के अनुसार यूएई से आज करीब 95 उड़ानें भारत आने की उम्मीद है, जबकि सऊदी अरब, ओमान और कतर से भी सीमित उड़ान सेवाएं जारी हैं। हालांकि कुवैत का एयरस्पेस अब भी बंद है, इसलिए वहां से भारतीयों को सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट के जरिए भारत भेजा जा रहा है।
मंत्रालय के मुताबिक ईरान से अब तक 2,180 भारतीयों को सुरक्षित निकालकर आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते भारत भेजा गया है, जिनमें 981 छात्र और 657 मछुआरे शामिल हैं। सरकार ने कहा कि उसकी प्राथमिकता क्षेत्र में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा, सहायता और जल्द वापसी सुनिश्चित करना है।
01:03 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुल जाएगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत से पहले भरोसा जताया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सामने बहुत बड़ा काम है। वेंस इस अहम वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व करेंगे।
ट्रम्प ने यह भी कहा कि जल्द ही बातचीत के नतीजे सामने आएंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द खुल जाएगा, चाहे ईरान साथ दे या नहीं। यह समुद्री रास्ता तेल सप्लाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
01:02 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
UN प्रमुख की अपील- अमेरिका-ईरान इस वार्ता को सफल बनाएं
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान से पाकिस्तान में होने वाली वार्ता को शांति का महत्वपूर्ण मौका मानते हुए इसका पूरा लाभ उठाने की अपील की है। उनके प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने कहा कि यह बातचीत तनाव कम करने और दोबारा संघर्ष शुरू होने से रोकने का एक बड़ा अवसर है।
उन्होंने बताया कि UN प्रमुख के विशेष दूत जीन अर्नो, जो इस समय तेहरान में हैं, क्षेत्र में ही रहेंगे ताकि कूटनीतिक प्रयासों को समर्थन मिल सके। हालांकि, फिलहाल उन्हें खास तौर पर इस्लामाबाद वार्ता के लिए नहीं भेजा जा रहा है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र इस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखेगा।
01:02 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी डेलिगेशन में शामिल स्पीकर ने कहा- अमेरिका पर भरोसा नहीं
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि उनका देश बातचीत और समझौते के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए अमेरिका को ईमानदारी से समझौते की पेशकश करनी होगी और ईरान के अधिकारों को स्वीकार करना होगा। उन्होंने साफ कहा कि ईरान के पास सद्भावना है, लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं।
गालिबाफ इस समय इस्लामाबाद में वार्ता के लिए पहुंचे ईरानी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
01:00 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी PM बोले- अमेरिका और ईरान वार्ता निर्णायक मौका
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता को निर्णायक मौका’ बताया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक से तय होगा कि मध्य-पूर्व में स्थायी सीजफायर हो पाएगा या नहीं।
शरीफ ने यह भी कहा कि इस वार्ता की मेजबानी करना सिर्फ पाकिस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मुस्लिम दुनिया के लिए गर्व की बात है। देश को संबोधित करते हुए उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया और कहा कि जो देश पहले युद्ध की स्थिति में थे, अब वे बातचीत के जरिए अपने मतभेद सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
01:00 AM11 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान इसलिए जिंदा है ताकि बातचीत कर सके
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को इस्लामाबाद में शांति को लेकर होने वाली बातचीत से पहले ईरान को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान के पास थोड़े समय के लिए समुद्री रास्तों पर जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई दांव नहीं है।
उन्होंने यह भी धमकी दी कि वे इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें। ट्रम्प ने इससे पहले भी होर्मुज को लेकर ईरान को हमले की चेतावनी दी थी।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ईरान के पास ‘कोई कार्ड नहीं है’, यानी उसके पास दबाव बनाने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं। ईरान की एकमात्र रणनीति है और अब उसे बातचीत के जरिए ही आगे बढ़ना होगा।
