Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (13 to 19 April 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (13 To 19 April 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 से 19 अप्रैल के बीच मेष राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है, हालांकि निवेश में सावधानी रखनी होगी। वृष राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और इनकम में सुधार के योग बनेंगे। मिथुन राशि वालों को शेयर मार्केट में फायदा मिल सकता है। तुला राशि वालों को फाइनेंस और कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि वालों को मेहनत का फायदा मिलेगा। मकर राशि वालों के लिए फायदेमंद समय है। किसी को उधार पैसा दिया है तो वापस मिल सकता है। पब्लिक रिलेशन से नए मौके मिलेंगे। बाकी राशियों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा, लेकिन समझदारी, अनुशासन और सही समय पर फैसला लेने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह अनुभवी लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन में आपका कोई खास काम पूरा होगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। आय का कोई रुका हुआ साधन दोबारा शुरू हो सकता है। युवाओं को भविष्य से जुड़े किसी प्रयास में उचित सफलता मिलेगी। नेगेटिव- सप्ताह के आखिर में हालात कुछ प्रतिकूल रह सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल न दें, वरना लोग बिना वजह आपके खिलाफ हो सकते हैं। साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान दें। इस समय कहीं भी निवेश करना ठीक नहीं होगा।

व्यवसाय- व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उसका बारीकी से मूल्यांकन जरूर करें। सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब न करें। बदलते माहौल में अभी बहुत ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखना ही बेहतर होगा। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा और कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनी रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनातनी रह सकती है। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन या उपहार से जुड़ा कोई कार्यक्रम बनाएं। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मेल-मुलाकात का मौका मिलेगा। विशेष जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं और नए अनुभव भी होंगे। विदेश से जुड़ा कोई रुका मामला आगे बढ सकता है। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। नेगेटिव- किसी भी विवादित मामले से खुद को दूर रखें। दिक्कत आने पर बड़ों की राय जरूर लें। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा, लेकिन यह सिर्फ आपका भ्रम होगा। नकारात्मक सोचने की बजाय अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं।

व्यवसाय- कारोबार में विस्तार से जुड़ी योजनाओं को अमल में लाने का अच्छा समय है। पब्लिक रिलेशन को और मजबूत करें। अपने जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। युवाओं को नौकरी के लिए किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है। लव- पारिवारिक कामों में योगदान देने से घर की व्यवस्था सुखद रहेगी और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध और गहरे होंगे। स्वास्थ्य- डायबिटीज वाले लोग अपना खास ध्यान रखें। खानपान की आदतों को व्यवस्थित रखना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी करीबी संबंधी से खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शेयर या तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों को मनमाफिक सफलता मिल सकती है। युवा पारिवारिक सिद्धांतों और संस्कारों का सम्मान करेंगे। नेगेटिव- दूसरों का अनुसरण करने की बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। कभी-कभी आपका वहम और जिद कुछ संबंधों को बिगाड़ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अभी सही समय का इंतजार करें। आय के साधन भी सामान्य रहेंगे। मन में दुविधा हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श करें। नौकरी में यात्रा संभव है। लव- कुछ समय घर-परिवार के साथ बिताना भी जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और मधुरता भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से बचें। व्यायाम और योग पर ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- यह सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा। अगर फाइनेंस को लेकर कुछ योजनाएं हैं, तो उन्हें शुरू करने का अच्छा समय है। रुका हुआ सरकारी काम हल हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार से जुड़े कुछ काम भी होंगे। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और अहंकार पर काबू रखें। कभी-कभी बहुत ज्यादा सोच-विचार की वजह से कोई महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकता है। इसलिए समय रहते फैसला लेने की कोशिश करें। किसी भी पॉलिसी में पैसा लगाने से पहले उसकी शर्तें अच्छी तरह समझ लें।

व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था अनुकूल बनी रहेगी। हालांकि प्रतिस्पर्धा ज्यादा होने से तनाव रहेगा। विदेश से जुड़े कारोबार में मनमाफिक लाभ होगा। सरकारी नौकरी करने वालों से कोई गलती हो जाए, तो उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लव- आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए लकी रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा तला-भुना और गरिष्ठ खाना खाने से बचें। एसिडिटी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- जो काम पिछले काफी समय से रुके या अटके हुए थे, वे इस सप्ताह थोड़े प्रयास से ही पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों के माध्यम से भी सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ चल रहे विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें। नेगेटिव- दूसरों की सलाह पर चलने की बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें, वरना आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार करें, नहीं तो गलती हो सकती है। युवाओं को नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी।

व्यवसाय- दूर की पार्टियों से संपर्क बनेंगे और कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा फायदेमंद रहेगी। व्यवसायिक लोन, टैक्स आदि से जुड़े मामलों में कुछ उलझनें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में प्रभाव बना रहेगा। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं, लेकिन इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रह सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह मेल-मुलाकात का दौर बना रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति की समस्या हल करने में भी आपका बेहतरीन योगदान रहेगा। वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीद-फरोख्त की योजनाओं पर चर्चा करके किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं। नेगेटिव- कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अपने शुभचिंतकों से इस विषय पर विचार-विमर्श करने से सही हल मिल सकता है। घर के बड़ों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। अगर कहीं बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें। भावुक होकर या बिना सोचे-समझे दूसरों का अनुसरण करना नुकसान देगा। आफिशियल मामलों में आपका दबदबा बना रहेगा। लव- जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी करीबी मित्र के अचानक मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी और खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान, योग और मेडिटेशन के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- हरियाली हरा, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपने निजी और आर्थिक कामों पर रहेगा। इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद उपहार के रूप में मिल सकता है। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव- फाइनेंस से जुड़े काम करते समय बहुत सावधानी रखें। बिना किसी खास कारण के मन में उदासी जैसी भावना रह सकती है। अपना मनोबल बनाए रखें और खुद को व्यस्त रखें। प्रोफेशनल स्टडी कर रहे विद्यार्थियों को जी-तोड़ मेहनत करनी होगी।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ी कोई सुखद खबर मिलेगी। अगर कोई व्यवसायिक लोन लिया हुआ है, तो उसे खत्म करने की योजना बन सकती है। लेकिन इस समय किसी भी तरह का जोखिम न लें और फिलहाल चल रही गतिविधियों पर ही ध्यान दें। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपसी रिश्तों में दिक्कत आ सकती है। स्वास्थ्य- तनाव और थकान को खुद पर हावी न होने दें, क्योंकि इसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- पूरा सप्ताह मेहनत बनी रहेगी, लेकिन उसके बेहतरीन नतीजे भी मिलेंगे। अपनी वित्तीय योजनाओं को अमल में लाने के लिए उचित समय दें। आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या की वजह से आप फ्रेश और तनावमुक्त रहेंगे। नेगेटिव- कानूनी उलझनों से बचकर रहना होगा। इस समय मन में किसी भी तरह का नकारात्मक भ्रम न पालें। दूसरों से मदद की उम्मीद करने के बजाय खुद पर भरोसा रखकर काम करें। तभी सफलता मिलेगी। अपने करीबी संबंधियों और मित्रों के साथ व्यवहार करते समय अपनी निजी गतिविधियां गोपनीय रखें।

व्यवसाय- आपकी योग्यता और सही कार्यप्रणाली की वजह से नई पार्टियों से संपर्क बनेंगे। व्यवसायिक स्थल पर कुछ नए अनुबंध भी मिलेंगे, जो आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोने-चांदी के व्यापारियों को कुछ निराशा हो सकती है। लव- पारिवारिक लोगों के साथ भी कुछ समय बिताएं। इससे घर का माहौल मधुर बना रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होने से सभी को खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन महिलाएं छोटी सी परेशानी होने पर भी डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- किसी काम को लेकर की गई मेहनत के सकारात्मक नतीजे सामने आने वाले हैं। कोई मनचाहा काम बनने से उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। युवाओं को जैसा भी रोजगार का अवसर मिले, उसे हासिल कर लेना चाहिए। नेगेटिव- महिलाओं को निजी और प्रोफेशनल कामों के बीच तालमेल बनाने में कुछ दिक्कत आ सकती है। गुस्से और आवेश जैसी नकारात्मक बातों पर काबू रखना जरूरी है। भाई या किसी करीबी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहा-सुनी होने की आशंका है।

व्यवसाय- कारोबार में बहुत ज्यादा काम रहेगा, लेकिन लाभ की स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। इसलिए सही समय का इंतजार करें। नई योजनाओं में अभी निवेश न करें। सरकारी कामकाज को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रखने से रुके काम आगे बढेंगे। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में सुखद और व्यवस्थित माहौल बनाए रखेंगे। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी बनेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। मौसम से भी अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- इस राशि के लिए लाभदायक समय चल रहा है। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो उसके वापस मिलने का अच्छा मौका है। किसी करीबी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होकर संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। इससे घर-परिवार में भी खुशी रहेगी। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे तनाव और संबंधों में खराबी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। महिलाएं विपरीत लिंगी लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधानी रखें, वरना किसी तरह की बदनामी हो सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। अपनी सूझबूझ और समझदारी से उन पर तुरंत काम करें। इस समय मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने जैसे कामों पर ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय से जुड़े नए अवसर पैदा कर सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव- परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद की वजह से दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन न करें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत में किसी वजह से थोड़ी निराशा रह सकती है, लेकिन घबराने के बजाय हालात का सामना करें। धीरे-धीरे चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी। अगर कोर्ट से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नेगेटिव- अपनी जिम्मेदारियां ठीक तरह निभाने की कोशिश करें। ज्यादा सोच-विचार से मौके हाथ से निकल सकते हैं। दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। साथ ही अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे जरूर पूरा करें, नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी यात्रा करते समय सावधान रहें, कुछ नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति से प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे वे अपना काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे। लव- जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। युवाओं का किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध आगे चलकर प्रेम संबंध में भी बदल सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी जैसी थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने से आपको निश्चित ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका सकारात्मक व्यक्तित्व कामों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से जीवन के मूल्यों को समझेगा और उस पर मनन करेगा। नेगेटिव- फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। कामों में अनावश्यक देरी और रुकावट के कारण मूड खराब रह सकता है। मित्रों और संबंधियों के साथ सही तालमेल बनाए रखें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां फिलहाल जैसी हैं, वैसी ही बनी रहेंगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने के लिए समय अनुकूल है। इस समय भविष्य की योजनाओं की बजाय वर्तमान कामों पर ज्यादा ध्यान दें। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से करियर के लिए नई दिशा मिल सकती है। लव- घर में सुखद और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक नजरिया रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- डाइजेशन सिस्टम कमजोर रहने की वजह से सुस्ती रहेगी। इस समय खानपान के प्रति बहुत सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *