पिण्डवाड़ा में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित:अम्बेडकर जयंती पर स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम

Actionpunjab
1 Min Read




पिंडवाड़ा नगर पालिका ने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ‘सम्मान एवं सुरक्षा सप्ताह’ कार्यक्रम के तहत एक सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के निर्देशों पर अधिशाषी अधिकारी योगेश आचार्य के नेतृत्व में 14 से 21 अप्रैल 2026 तक सफाई मित्रों और रैगपिकर्स के लिए चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को अम्बेडकर भवन में विशेष शिविर लगाया गया। इस शिविर में कुल 32 सफाई मित्रों और रैगपिकर्स की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। नगर पालिका द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल करना और उन्हें सुरक्षित कार्य पद्धतियों के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह राजपुरोहित और कमलेश भाटी, एसबीएम एमआईएस विक्रम कुमार, सफाई जमादार मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, कमलेश कुमार मौजूद रहे। चिकित्सा विभाग से नर्सिंग ऑफिसर जयप्रकाश शर्मा, सीएचओ आशा कुमारी गर्ग, एएनएम आरती कुमारी, भावना और आशा कार्यकर्ता नीलम कलावंत भी मौजूद थीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *