Chardham Yatra 2026; Offline Registration Process & Documents

Actionpunjab
5 Min Read


उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया। राज्य के तीन प्रमुख शहर—हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में यात्रियों के लिए काउंटर बनाए गए हैं। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर लगाए गए हैं, जबकि ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप और

.

इसके अलावा यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों—सोनप्रयाग, जानकीचट्टी, बरकोट (यमुनोत्री मार्ग), हिना (उत्तरकाशी), पंखी (चमोली), जोशीमठ, बद्रीनाथ, गौरीकुंड और गोविंदघाट में भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

हरिद्वार में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे यात्रियों का स्वागत आरती, फूल-मालाओं और मिठाई के साथ किया गया।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए 3 चीजें जरुरी-

  • आधार कार्ड/पहचान पत्र/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • एक अपना मोबाइल नंबर और एक परिवार के किसी सदस्य का नंबर
  • चारधाम दर्शन की तिथि

यदि आप अपने किसी परिचित या परिवार के सदस्य का रजिस्ट्रेशन कराने आए हैं, तो आपको उनके दस्तावेज और मोबाइल नंबर का भी वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। यात्रा शुरू होने से पहले उसका हेल्थ चेकअप होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद QR कोड वाली स्लिप दी जा रही है।

रजिस्ट्रेशन के बाद QR कोड वाली स्लिप दी जा रही है।

हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में होगी यात्रियों की जांच

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी:

  • पहला पड़ाव (हरिद्वार)- यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं का सबसे पहले पंतदीप पार्किंग में मेडिकल टेस्ट और वेरिफिकेशन होगा।
  • दूसरा पड़ाव (देहरादून)- यदि कोई यात्री हरिद्वार में जांच से छूट जाता है, तो रायवाला (देहरादून) में उसकी चेकिंग की जाएगी।
  • तीसरा पड़ाव (ऋषिकेश)- इसके बाद ऋषिकेश में भी यात्रियों के दस्तावेजों और स्वास्थ्य का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • धाम के जिले में अंतिम जांच- इन मुख्य केंद्रों के बाद, आप जिस भी जिले के धाम (जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ आदि) में प्रवेश करेंगे, वहां के एंट्री पॉइंट पर दोबारा चेकिंग की जाएगी।

चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव हरिद्वार

यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से होती है। शहर के ऋषिकुल मैदान में सुबह 10 बजे से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन केंद्र शुरू कर दिया गया है। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराने आए श्रद्धालुओं का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और यात्रा से जुड़ा जरूरी सामान देकर स्वागत किया। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मयूर दीक्षित ने बताया कि ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर बनाए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। देश के विभिन्न राज्यों मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

पंजीकरण केंद्र पर चिकित्सा सुविधा, पेयजल, टॉयलेट और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। साथ ही वालंटियर लगातार यात्रियों को गाइड कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया सुगम और व्यवस्थित बनी रहे।

भीड़ बढ़ने की संभावना, प्रशासन अलर्ट मोड में

डीएम ने बताया कि जैसे-जैसे बाकी धामों के कपाट खुलेंगे और स्कूलों की छुट्टियां शुरू होंगी, श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। होटल और धर्मशालाओं में पहले से ही बड़ी संख्या में बुकिंग हो चुकी है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यात्रा को देखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह तैयार है। ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए तीन स्तर की योजना बनाई गई है सामान्य दिन, वीकेंड और पर्व के लिए अलग-अलग प्लान तैयार हैं।

पंजीकरण केंद्र पर सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। साथ ही फायर सर्विस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

बद्रीनाथ पहुंचे CDS, तैयारियों की ग्राउंड रियलिटी जांची: 3 दिन बाद शुरू हो रही चारधाम यात्रा; नीरज चोपड़ा बोले- कल से यहां 113km की दौड़

चारधाम यात्रा के शुरू होने से तीन दिन पहले सीडीएस अनिल चौहान आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (पढे़ें पूरी खबर)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *