राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 के इंटरव्यू समाप्त होने के दूसरे दिन शनिवार (18 अप्रैल) को रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
.

भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा तीसरे स्थान पर हैं
प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे
वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।

कल हुए थे इंटरव्यू
17 अप्रैल (कल) ही इंटरव्यू समाप्त हुए थे। इसके बाद रिजल्ट जारी करने की उम्मीद थी लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया। अब आरएएस-2026 की नई वैकेंसी का भी इंतजार है।