- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (19 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रविवार, 19 अप्रैल को मेष, मिथुन, तुला, धनु राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। वृष, कर्क, कन्या और मीन राशि के लोग अतिरिक्त सावधानी रखेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं। सिंह, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए समय सामान्य फल देने वाला रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

पॉजिटिव- आज आप अपनी चतुराई से किसी समस्या का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज थोड़े प्रयास से ही पूरे होने की संभावना है। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी।
नेगेटिव– कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिन पर कटौती संभव नहीं है। ध्यान रखें कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास और अहंकार आपके बनते कार्यों में रुकावट डाल सकता है। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें।
व्यवसाय– इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन रही है, लेकिन अत्यधिक कार्यभार होने की वजह से तनाव और थकान बने रहेंगे। जल्दी ही ये समस्याएं हल हो जाएंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं पर सोच-विचार करें। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक कार्य मिलेगा।
लव– गृहस्थ जीवन व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य – प्रदूषण और गर्मी की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– आज सपने साकार करने का दिन है। लंबे समय से दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। खुद को अपडेट रखने के लिए नई टेक्नोलॉजी की जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव– व्यर्थ की गतिविधियों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता आएगी। घरेलू खर्च का संतुलित बजट बनाएं। वाद-विवाद में न उलझें।
व्यवसाय– कारोबार में लाभ के अवसर बन रहे हैं। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में सहयोगी और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएगा। नौकरी में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति में न पड़े। हालांकि कुछ अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं।
लव– परिवार और जीवन साथी के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंध में मर्यादा और सम्मान बनाए रखें।
स्वास्थ्य– गले में खराश और खांसी-जुकाम रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करने से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव– अनुकूल ग्रह स्थिति है। भावी लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए प्रयास सफलता की ओर अग्रसर होंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी में चमत्कारिक रूप से आपको सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
नेगेटिव– दूसरों की वजह से आपके बनते कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में धैर्य से काम लें। किसी पर भरोसा रखने की बजाय जरूरी काम स्वयं पूरा करने की कोशिश करें। खरीदारी करते समय बिल वगैरह अच्छी तरह चेक कर लें, गलतफहमियां होने की आशंका हैं।
व्यवसाय– इस समय आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। इसलिए अभी निवेश न करें और सावधानी बरतें। किसी भी व्यवसायिक यात्रा को अभी स्थगित रखना ही उचित है। यह समय व्यवसाय संबंधी आधुनिक जानकारियों को भी हासिल करने का है।
लव– घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह का उचित रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य– यूरिन संबंधी इंफेक्शन और सूजन जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। साफ-सफाई का ध्यान रखें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव– आज कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप कुछ खास निर्णय लेंगे, जो कि निकट भविष्य में आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगे। युवाओं के लिए कोई उपलब्धियां इंतजार कर रही हैं।
नेगेटिव– कुछ समय घर परिवार के लिए भी जरूर निकालें। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ नकारात्मक मनोस्थिति रह सकती हैं। ऐसा महसूस होगा, जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखें।
व्यवसाय– प्रभावशाली व्यवसायियों से मुलाकात का अवसर मिले, तो तुरंत हासिल करें। आपकी योग्यता से व्यापार में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन होंगे। ये आपकी प्रगति में सहायक रहेंगे। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
लव– घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने से समस्याएं जल्दी काबू हो जाएंगी। प्रेम प्रसंग में पड़कर अपना समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य– अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। वर्ना मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और आपकी योग्यता की सराहना भी होगी। आज कोई प्रॉपर्टी से संबंधित रुका हुआ मामला आपसी सहमति से हल हो सकता है। इस वजह से आपको काफी राहत महसूस होगी।
नेगेटिव– कुछ अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे, लेकिन साथ ही धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी, इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध खराब कर सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें।
व्यवसाय– व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। प्रचार-प्रसार को और अधिक बढ़ाएं। किसी भी असमंजस की स्थिति में अधिकारियों से सलाह लेना उचित रहेगा। नौकरी पेशा लोग अपने स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए अधिकारियों से विचार-विमर्श करें।
लव– परिवार में आपसी सामंजस्य से सुख-शांति बनी रहेगी। नए मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी मनोस्थिति विचलित रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव- अपनी दैनिक गतिविधियों में कुछ नयापन लाएंगे, तो माहौल सुखद बनेगा। पुरानी समस्याओं से आज कुछ राहत मिलेगी। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कुछ समय मौज-मस्ती के लिए भी निकालें।
नेगेटिव– किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन आज न करें, वर्ना नुकसान हो सकता है। तुरंत निर्णय लेने का अभ्यास करें। ज्यादा सोच-विचार करने से उचित परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। किसी को मदद का वादा करते समय अपनी क्षमता का जरूर ध्यान रखें।
व्यवसाय– व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। विस्तार संबंधी कुछ ठोस निर्णय भी कामयाब रहेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में सावधानी बरतें, कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव– घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी विचार-विमर्श होगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव की वजह से सिर दर्द की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव- मीडिया अथवा किसी नजदीकी व्यक्ति से कुछ नई जानकारियां और समाचार मिलेंगे। जिस पर अमल करना आपको लाभ देगा। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। बातचीत करके आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव– गैर कानूनी कार्य में रुचि न लें, वर्ना किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी साथ में ही आएंगे। किसी नजदीकी मित्र से संबंधों में खटास न आने दें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में पड़कर अपना समय पैसा खराब न करें।
व्यवसाय– कार्यस्थल पर अपने स्टाफ और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। इससे उनका आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ेगा। अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और पेपर को बहुत ही संभाल कर रखिए, वर्ना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोग जल्दी ही अपना मनचाहा कार्यभार हासिल करेंगे।
लव– अविवाहितों लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य– महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगी। योगा, मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें और उचित इलाज भी लें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– आज कोई खास बात सीखने को मिलेगी, जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्तियों के अनुभवों से आपको अपने जीवन से जुड़े कई समस्याओं का हल पाने के लिए उचित मार्गदर्शन मिल सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें।
नेगेटिव– किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार-विमर्श करें। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन उदास रह सकता है। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें, वर्ना चुकाना मुश्किल होगा।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाने में अपने नॉलेज का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें। हार्डवेयर के व्यवसाय में मुनाफे को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें।
लव– जीवन साथी का आपके कार्यों में पूरा सहयोग रहेगा और आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें।
स्वास्थ्य– सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव- नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और गलतफहमियां भी दूर होंगी। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद के अनुरूप लाभ होगा। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव– इस समय धन से संबंधित किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी रखें। साथ ही धोखा हो सकता है। भूमि संबंधी कोई खरीद-फरोख्त जैसी गतिविधि चल रही है, तो कागजातों को अच्छी से तरह जांच लें, वर्ना आप किसी आर्थिक परेशानी में भी उलझ जाएंगे।
व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी निर्णय लेने में सतर्कता रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे, लेकिन उधार अपनी क्षमता से अधिक न लें। किसी व्यावसायिक पार्टी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और आपसी संबंध बेहतर होंगे।
लव– घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियों को बढ़ाने की बजाय संवाद के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन गर्म मौसम में अपना बचाव करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– लंबे समय के कामों पर विचार होगा और आपका शांति पूर्ण रवैया आपको अपना लक्ष्य पूरा करने में मदद करेगा। बच्चे भी पूरी तरह अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शॉपिंग में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव– नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखना आपके लिए हितकर नहीं है। आपकी किसी जिद अथवा व्यवहार की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
व्यवसाय– कार्यस्थल में सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न करें। मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर होगा। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने पर ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस में कुछ बेहतर परिस्थितियां बनेंगी।
लव– पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहेगा। जिससे घर का वातावरण उचित और खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य– अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार न लें। पीठ दर्द, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव– अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात का अवसर मिलेगा और आपको कई तरह के अनुभव भी मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आप तनाव मुक्त होकर सभी क्षेत्र में अपना योगदान दे पाएंगे। आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे।
नेगेटिव– किसी पड़ोसी अथवा संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, कि बजट बिगड़ जाएगा। उधार लेने की स्थिति भी बन सकती है। समय का उचित प्रबंधन करना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय– वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसाय में अभी जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि अभी कोई भी अहम निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव– परिवार में आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। प्रेम संबंध में तालमेल रहेगा।
स्वास्थ्य– तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– आज का दिन लाभदायक रहेगा। भाई, पिता समान किसी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपका कोई कार्य हल होगा। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव– जरूरी निर्णय प्रैक्टिकल होकर लें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखें, वर्ना नुकसान हो सकता है। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है। किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। पड़ोसियों से वाद-विवाद में न पड़े।
व्यवसाय– उन्नति देने वाला समय है, सिर्फ कानूनी विवादों से दूर रहें। व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी और अच्छे आर्डर भी मिलेंगे, लेकिन अभी अधिक लाभ होने की उम्मीद न रखें। मेहनत करें। अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के समक्ष उजागर न करें।
लव– वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें और समझदारी से काम करें, वर्ना इसका असर घर की व्यवस्था पर होगा।
स्वास्थ्य– जोड़ों और घुटनों के दर्द की समस्या हो सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
