- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (20 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोमवार, 20 अप्रैल का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आया है। कई लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा, तो कुछ को परिस्थितियों के अनुसार धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। करियर, व्यवसाय और आर्थिक मामलों में जहां योजनाओं को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे, वहीं अनावश्यक जोखिम और जल्दबाजी से बचना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए सोमवार कैसा रह सकता है…

पॉजिटिव- किसी धार्मिक विचारधारा वाले व्यक्ति के साथ आपका कुछ समय व्यतीत होगा। जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प करेंगे और कामयाब भी रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव– इस समय पैसे से संबंधित लेन-देन न करें, क्योंकि इस वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से चिंता हो सकती है। युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय– व्यवसाय में आपकी कार्यप्रणाली और व्यवस्था उचित बनी रहेगी। साथ ही स्वजनों का सहयोग भी आपके कार्यों में सहायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इनका सदुपयोग करें।
लव– परिवार में उचित सामंजस्य और प्रेम रहेगा। गलत संबंध से पारिवारिक जीवन में हलचल होगी, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य– जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय चोट लगने की स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव- अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए उचित समय है। इसलिए समय का प्रबंधन करें और अपने कार्यों को गति दें। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों को हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव– ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना नुकसानदायक रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। बेहतर होगा कि इस समय कोई नया निर्णय न लें। घर में मेहमानों के आगमन से आपके कुछ कार्य अटक सकते हैं।
व्यवसाय– व्यापारिक गतिविधियां यथावत रहेंगी, लेकिन फिर भी मेहनत और प्रयास से करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण भी होगा। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक काम की वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
लव– पारिवारिक मामलों को शांति से हल करें, क्योंकि वाद-विवाद से माहौल और बिगड़ेगा। गलत प्रेम संबंध में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य– नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। काम का अत्यधिक बोझ अपने ऊपर न लें और आराम के लिए भी कुछ समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव– इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए शुभ हैं, लेकिन समय का सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करता है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है।
नेगेटिव– सफलता के लिए थोड़ा स्वार्थी होना पड़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। प्रॉपर्टी और वाहन संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है, लेकिन आपकी संपत्ति में वृद्धि करेगा, इसलिए चिंता न करें।
व्यवसाय– आज कार्य क्षेत्र में मशीनरी स्टाफ या कर्मचारियों से संबंधित परेशानी रहेगी। आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। किसी अनुभवी और राजनीतिक व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। बीमा, कमीशन आदि से संबंधित लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे।
लव– वैवाहिक संबंध में मधुरता रहेगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध में भी तालमेल रहेगा।
स्वास्थ्य– मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। भरपूर आराम लें और व्यायाम करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली से आपको उपलब्धियां हासिल होंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और अधिक बढ़ेगी। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय दे पाएंगे।
नेगेटिव– अनावश्यक खर्चे आपके बजट को प्रभावित करेंगे। इस समय उधारी लेनदेन न करें। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें।
व्यवसाय– कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली में बदलाव करने की जरूरत है। वास्तु के नियमों का भी पालन करें। वैसे मेहनत के अनुरूप परिणाम उचित मिलेंगे। ऑफिस में फाइलें व दस्तावेज संभालने में लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।
लव– जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर घर और व्यवसाय सभी की जिम्मेदारी आपके ऊपर रहेगी और आप इन्हें बखूबी निभाएंगे।
स्वास्थ्य– ज्यादा मेहनत और परिश्रम की वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव– कुछ उपलब्धियां सामने आएंगी। परिवार के साथ व्यवस्था को लेकर कुछ विचार-विमर्श भी होंगे। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, सफलता सुनिश्चित है।
नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप के दौरान ध्यान रखें कि गलत शब्दों का प्रयोग न हो। क्रोध, वाणी दूसरों को आहत कर सकती है। रिश्ते में खटास आएगी। मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका का भय बना रहेगा। मानसिक शांति पाने के लिए आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय– व्यापार में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और अपनी प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। कई बेहतर संभावनाएं मिलेंगी। सरकारी नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आज कहीं स्पेशल ड्यूटी लग सकती है।
लव– पारिवारिक संबंध में उचित सामंजस्य रहेगा। लव अफेयर्स और व्यर्थ की मौज-मस्ती से दूर रहें।
स्वास्थ्य– गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। और गैस एसिडिटी जैसी समस्या भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव– सोशल एक्टिविटीज में रहने से अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें। आपका कार्य बन सकता है। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव– किसी से भी अपनी उपलब्धियां और योजनाएं शेयर न करें, अन्यथा आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। मनोनुकूल कोई काम न बनने पर धैर्य और शांति बनाकर रखें। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी, लेकिन से इस वजह से अपना कोई नुकसान न करें।
व्यवसाय– अनुकूल समय है। आप पूरे उत्साह और ऊर्जा से अपने व्यवसाय के प्रति समर्पित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान अवश्य दें। उनकी सलाह आपके व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेगी। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार आपको थका देगा।
लव– परिवार और जीवनसाथी की सलाह से आपको कोई समस्या सुलझाने में मदद मिलेगी। आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे।
स्वास्थ्य– अव्यवस्थित दिनचर्या और लापरवाही की वजह से गैस, कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। हल्का और सुपाच्य खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव- आज भूमि अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित कोई प्लानिंग चल रही है, तो तुरंत निर्णय लें। कुछ सुखद अनुभव होंगे। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव– गैर कानूनी कार्य से और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इससे आपके मान सम्मान पर आंच आ सकती है। महिलाओं को व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में सामंजस्य बैठने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। गुस्से पर काबू रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय– आपके व्यवसाय की योजनाएं फलीभूत होने का उचित समय आ गया है। आपके किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा, लेकिन मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से तनाव महसूस करेंगे।
लव– दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेगा। जिससे सभी को खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से सिर दर्द और थकान होगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव- आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। परिवार से संबंधित लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य के आयोजन की योजना बनेगी।
नेगेटिव– कुछ लोग आपकी कामयाबी की वजह से जलन की भावना रख सकते हैं। निवेश संबंधी कार्य में दूसरों बातों में न आकर पूरी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभालें। अपने स्वभाव में धैर्य और सहजता बनाए रखें।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में स्थिति यथावत रहेगी। फिलहाल उचित बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसलिए कुछ नया काम करने की बजाय वर्तमान गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं। दूरदराज के नए व्यापारियों से संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी रहेंगे।
लव– व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक जरूरतों का ध्यान रखना होगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य– ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाएं और इलाज लें। मेडिटेशन के लिए समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– आपका स्वाभिमान पर परिस्थिति में हिम्मत नहीं छोड़ने देगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। इच्छुक शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलेगा। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा।
नेगेटिव– दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करना आपके समय का नुकसान करवाएगा, इसलिए अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही मस्त और व्यस्त रहें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके गुस्से और अहम की वजह से किसी नजदीकी मित्र से नाराजगी हो सकती है।
व्यवसाय– इस समय वर्तमान व्यावसायिक गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी भी नए कार्य में निवेश करना नुकसानदायक रहेगा। कामकाजी महिलाएं अपने व्यवसाय और घर के बीच संतुलन बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी और भरपूर मुनाफा भी कमाएंगी।
लव– जीवनसाथी आपकी विपरीत परिस्थितियों को हल करने में सहयोग देगा। साथ ही माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्नेह आपके आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकता है। इसलिए प्रयास करते रहें। कुछ समय अपनी रुचि के कार्यों में व्यतीत करने से ऊर्जा बनी रहेगी। संतान की किसी समस्या को हल करने में भी आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव– लोगों के बीच किसी की आलोचना या निंदा न करें, इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार की वजह से परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की अति आवश्यकता है। युवा अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर सजग रहे।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी सहयोग मिलेगा, किसी भी काम को कल पर न टालकर तुरंत शुरु कर दें। ऑफिस के कार्यों को निश्चित समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
लव– पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। गलत संबंध की वजह से घर में तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य– स्त्रियों को अपनी हेल्थ के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– दिनचर्या में से कुछ समय अध्यात्म और धर्म कर्म संबंधी गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। इससे तनाव दूर होगा और इसके कारण आप व्यवहार में भी बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। विद्यार्थी और युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव– कोई काम मनोनुकूल न होने से तनाव न लें। धैर्य और सहनशीलता बनाकर रखना अति आवश्यक है। गुस्से की वजह से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्य अभी स्थगित ही रखें।
व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी सभी निर्णय खुद ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। अगर कारोबार को लेकर कोई यात्रा करने की योजना है तो फिलहाल उसे स्थगित रखना उचित रहेगा।
लव– पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। ध्यान रखिए, गलत प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य– अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है। गैस और कब्ज से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ लोगों से राय लेना आपके लिए सही साबित होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। जिससे आत्मिक शांति महसूस होगी। अगर कोई स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो उसे क्रियान्वित करने का बेहतर समय है।
नेगेटिव– ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल जाएगा। इसलिए योजना बनाने के साथ-साथ तुरंत क्रियान्वित भी करना जरूरी है। खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही आय के साधन भी प्रशस्त होंगे। इसलिए चिंता न करें। विद्यार्थी मौज-मस्ती के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय– कारोबार में कुछ न कुछ समस्याएं आएंगी। अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सावधानी बरतें। इस समय अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।
लव– घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां हो सकती हैं, उन्हें अपने काम पर हावी न होने दें।
स्वास्थ्य– वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करें। दिनचर्या व खान-पान को संयमित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9
