Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (22 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 22 अप्रैल को सभी 12 राशियों के लिए नई संभावनाएं, चुनौतियां और अवसर लेकर आया है। कहीं आत्मविश्वास और कार्यक्षमता सफलता दिलाएगी, तो कहीं धैर्य और संयम की परीक्षा होगी। मेष राशि के लोग अपने साहस से आगे बढ़ेंगे, वृष राशि वाले सफलता पाएंगे, मिथुन राशि के लोग बुद्धिमानी से समस्याएं हल करेंगे। कर्क राशि के लोगों की संवेदनशीलता निर्णयों को प्रभावित करेगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से निजात मिलेगी और आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य भी पूर्ण कर पाएंगे। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी।

नेगेटिव– अपनी अत्यधिक भावुकता और उदारता जैसी कमियों पर रोक लगाना जरूरी है। वर्ना कुछ लोग इसका नाजायज फायदा भी उठाएंगे। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। मामा पक्ष के साथ गलतफहमियां न आने दें।

व्यवसाय– व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। कर्ज जैसे मामलों में उलझनें उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इन कामों को न ही करें। सरकारी नौकरी में कार्यभार अत्यधिक रहेगा।

लव– परिवार में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। गलत संबंध का प्रभाव आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– आपकी व्यवहार कुशलता और योग्यता से पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी।

नेगेटिव– किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपने मनोभावों पर काबू रखें। अपनी प्रतिभा को पहचानें और सकारात्मक दिशा में लगाएं। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। लेनदेन के कार्यों में सावधानी बरतें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए अत्यधिक खर्च हो सकता है। मशीनरी और खान-पान से संबंधित व्यवसाय में बेहतर अनुबंध प्राप्त होंगे। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह उचित समय है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें।

लव– पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक की स्थिति बन सकती है, थोड़ी सी सूझबूझ से काम लें, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी।

स्वास्थ्य– मौसमी बीमारियां रहेंगी। साथ ही सिर दर्द और थकान की समस्या भी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ उठा पटक रहेगी, लेकिन आपकी अनुशासित दिनचर्या से गतिविधियां व्यवस्थित भी होती जाएंगी। उधार दिए हुए पैसों की आज वापसी संभव है। कोई कानूनी उलझा हुआ मामला हल हो सकता है।

नेगेटिव– इस राशि के लोगों को खर्चों पर काबू रखना होगा। किसी की सलाह मानने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। स्वयं पर भरोसा रखें, तो सफलता अवश्य मिल सकती है। यात्रा में सतर्कता रखें, किसी हानि से बच जाएंगे।

व्यवसाय– कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा और पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा। आर्थिक मामलों में घर के किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह के लिए उपयोगी साबित होगी। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

लव– पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। प्रेम संबंध में किसी प्रकार की गलतफहमी होने से दूरियां बढ़ सकती हैं।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति न बनने दें। इस वजह से माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव- आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी मानसिक दुविधा से राहत मिलेगी। मन मुताबिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस समय दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें, आज बनाई गई कोई योजना भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।

नेगेटिव– बहुत अधिक मेहनत और थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। इस वजह से बेवजह गुस्सा हावी रहेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति भी रहेगी। अपनी सामर्थ्य से अधिक लोन या उधारी लेने से बचें।

व्यवसाय– व्यावसायिक कार्य प्रणाली व्यवस्थित करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अपनी पूरी मेहनत और ऊर्जा अपने कार्यों पर लगा दें। महिलाएं अपने कार्य क्षेत्र में सफल होंगी। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों को बहुत समझदारी से संभालना होगा।

लव– पति-पत्नी का आपसी तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। गलत संबंध से परहेज रखें।

स्वास्थ्य– नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। अपना खान-पान और दिनचर्या संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपको अपनी पहचान और मान-सम्मान बनाए रखने में मदद करेगा। आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें, कोई भी काम सोच-समझकर करने से उसके उचित परिणाम हासिल होंगे।

नेगेटिव– लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। आपके ही कुछ विरोधी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से तनाव दे सकते हैं। कोशिश करके इन बातों को हावी न होने दें और परिस्थितियों को संभालकर रखें। युवा व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करें।

व्यवसाय– कारोबारी गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्य में पुराने नकारात्मक मुद्दों को नजरअंदाज रखें और वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। इस समय व्यवसाय में अधिक निवेश करना नुकसानदायक रहेगा। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवर टाइम करना पड़ सकता है।

लव– पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपसी सहयोग द्वारा यह समस्या सुलझ भी जाएगी। प्रेम प्रसंग मधुरता पूर्ण रहेंगे।

स्वास्थ्य– अनुचित खानपान की वजह से गैस और पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– आज का दिन कोई शुभ अवसर प्रदान करने वाला है। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। शुभचिंतकों का भी भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

नेगेटिव– युवा और विद्यार्थी ध्यान रखें कि लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय उचित जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। आज किसी भी तरह का लेनदेन न करें, क्योंकि कोई भी लाभ नहीं होने वाला है।

व्यवसाय– कारोबारी मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती है। अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी, लेकिन धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने से अच्छा प्रबंधन बना रहेगा।

लव– वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार में भी जरूर व्यतीत करें प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य– अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन, सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आप को सुकून देंगी। निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल है।

नेगेटिव– जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ सकता है, बेहतर होगा कि अपनी कार्य प्रणाली को व्यवस्थित रखें, लेकिन आपका ज्यादा अनुशासित स्वभाव अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा।

व्यवसाय– कारोबारी गतिविधियां समय अनुसार पूरी होती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम करने का जोश और जज्बा गजब का रहेगा, लेकिन किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें, अन्यथा बुरी तरह फंस सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

लव– व्यवसायिक मामलों का असर घर पर न होने दें। घर की सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखें। व्यर्थ की मौज-मस्ती में समय नष्ट न करें।

स्वास्थ्य– पेट खराब होने से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखें और ज्यादा दिक्कत होने पर इलाज भी अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव- वृश्चिक राशि के लिए बेहतर ग्रह स्थिति बनी हुई है। आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए बाहरी लोगों की परवाह न कर के अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान दें।

नेगेटिव– स्वास्थ्य कुछ नरम होने की वजह से काम अधूरा रह सकता है, लेकिन चिंता न करें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। अपने विचारों और स्वभाव को संयम में रखें।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे, साथ ही कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा। पब्लिक डीलिंग, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें।

लव– पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बहुत अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। धैर्य बनाकर रखें। प्रेम संबंध मर्यादित और सुखद रहेंगे।

स्वास्थ्य– जुकाम और बुखार समस्या से परेशान रहेंगे। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ समस्या रहेगी, लेकिन जल्दी ही उसका समाधान भी मिल जाएगा। अगर मन में कोई दुविधा है, तो उसे किसी नजदीकी मित्र से अवश्य शेयर करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। मित्र और संबंधियों के बीच आपका मान-सम्मान बना रहेगा।

नेगेटिव– पैतृक संबंधी मामले में ओर अधिक विवादित स्थितियां बन सकती हैं। चचेरे भाई-बहनों से अपने संबंधों को खराब ना होने दें, क्योंकि इसका असर पारिवारिक माहौल को भी खराब करेगा। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलने से मन में चल रही उथल-पुथल से राहत मिलेगी।

व्यवसाय– व्यवसायियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी और इनकम भी अच्छी होगी। मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में आज कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी, लेकिन किसी लापरवाही की वजह से बॉस नाराज हो सकते हैं।

लव– वैवाहिक जीवन में उचित तालमेल और प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों से खुद को दूर ही रखें, तो अच्छा है।

स्वास्थ्य– मौसमी समस्याएं जैसे खांसी-जुकाम, वायरल आदि की दिक्कतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य सुधार के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव- भाग्य आपका साथ दे रहा है। इसलिए किसी समस्या का समाधान मिलने से आज कुछ राहत मिलेगी। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे।

नेगेटिव– अभी धन के लाभ की अपेक्षा व्यय की स्थिति ज्यादा बन रही है। इसलिए अपने बजट को भी ध्यान में रखकर चलना आवश्यक है। भाइयों से किस बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामलों को गुस्से और वाद-विवाद की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें।

व्यवसाय– व्यवसायिक स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों बीच कुछ कहासुनी हो सकती है अथवा कोई इंक्वायरी हो सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएं।

लव– घर में सुख-शांति रहेगी, वैवाहिक संबंध में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर सुलभ हो सकता है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन गर्म मौसम में लापरवाही करना उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त होकर आगे बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा।

नेगेटिव– आज दिन भर किसी न किसी बात को लेकर मुश्किलें भी बनी रहेगी। किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है, गुस्से पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ अपनी समस्याओं को शेयर करने से समाधान मिल सकता है।

व्यवसाय– होलसेल कारोबारियों के लिए समय थोड़ा दिक्कतों वाला है। समय पर माल की डिलीवरी देने में थोड़ी दिक्कत होगी। नई-नई योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार अवश्य करें। सरकारी सेवारत लोगों को किसी क्लाइंट की वजह से मुश्किलें आ सकती हैं।

लव– वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां हो सकती है। शांति से मामलों को सुलझाएं।

स्वास्थ्य– एलर्जी और इंफेक्शन जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लापरवाही न करके अपना उचित इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव– किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते में मधुरता रहेगी। धार्मिक कार्यक्रम में आपका अधिकतर समय बीतेगा और आपके मन और तन दोनों प्रसन्न रहेंगे। जिससे आपकी पर्सनैलिटी में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

नेगेटिव– निजी रिश्तों से जुड़े मसलों को बहुत ही सावधानी से हल करने की जरूरत है। शॉपिंग करते समय अत्यधिक खर्चा हो सकता है। युवाओं का दोस्तों के साथ ज्यादा मेलजोल रखना और घूमना-फिरना समय की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं होगा।

व्यवसाय– अपनी कारोबारी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है, लेकिन अपनी योजनाएं अपने तक ही सीमित रखें। सरकारी कार्यालय में माहौल कुछ नकारात्मक रह सकता है। क्लाइंट के साथ बहुत ही सावधानी से पेश आना होगा।

लव– पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था बनाकर रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।

स्वास्थ्य– अत्यधिक मेहनत की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। अपनी मनोस्थिति का अवलोकन करते रहें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 8

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *