- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (23 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

23 अप्रैल, गुरुवार को मेष राशि वालों को पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है, लेकिन निवेश टालना बेहतर रहेगा। वृष राशि वालों के रुके कामों में गति आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा, हालांकि लेनदेन में सावधानी जरूरी है। मिथुन राशि वालों को उधार दिया गया पैसा मिल सकता है और ऑफिशियल यात्रा प्रमोशन में मददगार रह सकती है।
तुला राशि वालों के फाइनेंस से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं, नई उपलब्धि मिल सकती है और नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। धनु राशि वालों के लिए एक्स्ट्रा इनकम के अच्छे संकेत हैं। नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है।
मकर राशि वालों को रुकी पेमेंट मिलने, नेतृत्व दिखाने और अधिकारियों के सहयोग से फायदा मिल सकता है। बाकी राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन धैर्य और सही फैसले से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन काम भी पूरा कर पाएंगे। कुछ समय अपनी रुचि वाले कामों में भी बिताएं। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। नेगेटिव- अपनी जरूरत से ज्यादा भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर रोक लगाना जरूरी है, वरना कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। मामा पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमियां न आने दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करने की जरूरत है। इससे आपको कोई भी फैसला लेने में आसानी होगी। इस समय कहीं भी निवेश करने से बचें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है। लव- घर में अनुशासित और सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में तालमेल की कमी की वजह से गलतफहमियां बन सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को ज्यादा सकारात्मक महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- रुके हुए कामों में गति आएगी। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने अंदर बहुत ज्यादा ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे, जिसकी वजह से अपने कामों को बेहतर ढंग से अंजाम दे पाएंगे। नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपने मनोभावों पर काबू रखें। अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे सही दिशा में लगाएं। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। लेनदेन के कामों में सावधानी रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई नया प्रयोग करने जा रहे हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है। आयात-निर्यात से जुड़े कामों में सोच-समझकर ही फैसला लें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज अच्छी तरह संभालकर रखें। लव- घर का माहौल प्रेमपूर्ण और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां बनी रह सकती हैं। साथ ही सिरदर्द और थकान की समस्या भी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ उठापटक रहेगी, लेकिन आपकी अनुशासित दिनचर्या से काम धीरे-धीरे व्यवस्थित होते जाएंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कोई कानूनी उलझा मामला भी आज सुलझ सकता है। नेगेटिव- घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी में खर्च होगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है। खरीदारी करते समय पक्का बिल लेना न भूलें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। उनका समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहें।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत ज्यादा काम रहेगा, लेकिन अधिकतर काम समय पर पूरे भी हो जाएंगे। कहीं से कोई रुका हुआ या अटका हुआ रुपया मिलने से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई आफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके प्रमोशन में सहायक रहेगी। लव- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और किसी मनोरंजक कार्यक्रम में जाने का विचार भी बनेगा। आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति न बनने दें। इसकी वजह से माइग्रेन की परेशानी बढ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क – पॉजिटिव- संपर्कों के माध्यम से कुछ उपलब्धियां मिलेंगी और उन्नति के रास्ते भी खुलेंगे। आपके व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक मान-सम्मान और दायरा बढेगा। बच्चों और परिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में समय बिताना सभी को खुशी देगा। नेगेटिव- बहुत ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। इसकी वजह से बेवजह गुस्सा हावी रहेगा। फिजूल की गतिविधियों में खर्च की स्थिति भी बन सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा लोन या उधारी लेने से बचें।
व्यवसाय- कारोबार में मंदी का असर बना रहेगा। व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। शेयर, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में पैसा न फंसाएं। नौकरी में मनमाफिक स्थान परिवर्तन न मिलने से कुछ मायूसी रह सकती है। लव- पति-पत्नी का आपसी तालमेल और सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा। विवाहेतर संबंधों से परहेज रखें। स्वास्थ्य- नकारात्मक माहौल और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। अपना खानपान और दिनचर्या संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपको अपनी पहचान और मान-सम्मान बनाए रखने में मदद करेगा। आज किसी भी जरूरी काम को करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। कोई भी काम सोच-समझकर करने से उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। आपके कुछ विरोधी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तनाव दे सकते हैं। कोशिश करें कि इन बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें और हालात को संभालकर रखें। युवा वर्ग फिजूल की गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करे।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। स्टाफ का भी अच्छा सहयोग मिलेगा। कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में मुनाफे की स्थिति बनी हुई है। आफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लोन या टैक्स से जुड़ी फाइलें पूरी रखें। लव- पारिवारिक कामों में योगदान न देने की वजह से परिवार के लोगों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गैस और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। आयुर्वेदिक इलाज फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या – पॉजिटिव- आज बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां आपको थका सकती हैं, लेकिन सफलता मिलने से थकान दूर भी हो जाएगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई काम हो सकता है। घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति की आलोचना से आपका मन आहत हो सकता है। इसलिए किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें और अपनी योजनाएं साझा न करें। इस समय खर्च भी ज्यादा रहेंगे। सही बजट बनाकर रखें।
व्यवसाय- साझेदारी का काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, फिर आगे बढ़ें। फाइनेंस से जुड़ी किसी भी गतिविधि में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। अपने काम के प्रति आपकी गंभीरता और संजीदगी कार्यक्षेत्र में सही व्यवस्था बनाए रखेगी। लव- पारिवारिक मामलों में अपना योगदान देने से घर में सुख-शांति और खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। बहुत ज्यादा थकान की वजह से माइग्रेन और सर्वाइकल का दर्द परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- फाइनेंस से जुड़े रुके हुए कामों में गति आएगी। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश से जुड़े कामों के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं, जिससे आपको लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा। लेकिन अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जल्दबाजी के कारण आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में सुधार लाने के लिए नई तकनीकी जानकारियां सीखना जरूरी है। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े कामों में मेहनत के अनुसार अच्छा परिणाम मिलेगा। इस समय कोई नई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- व्यवसायिक मामलों का असर घर पर न पड़ने दें। घर की सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखें। फिजूल की मौज-मस्ती में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखें और ज्यादा दिक्कत होने पर इलाज भी जरूर लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- यह बहुत अच्छा समय है। पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। कोई रुका हुआ इनकम सोर्स भी दोबारा शुरू हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवादित मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ की चर्चा भी होगी। नेगेटिव- स्वास्थ्य कुछ नरम रहने की वजह से काम अधूरा रह सकता है, लेकिन चिंता न करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। अपने विचारों और स्वभाव को संयम में रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लगभग सभी काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। पब्लिक डीलिंग, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। इस समय मार्केटिंग से जुड़े कामों पर भी ध्यान दें। आफिशियल दस्तावेज संभालकर रखें। लव- घर-परिवार में बिगड़े संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। विवाहेतर प्रेम संबंध बन सकते हैं, जिनके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य- जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रह सकती है। लापरवाही न करें और सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- इस समय अतिरिक्त आय मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। कोई भी समस्या आने पर करीबी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा। इसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम की नींव रखने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नेगेटिव- पैतृक मामलों में और ज्यादा विवाद की स्थिति बन सकती है। चचेरे भाई-बहनों से अपने संबंध खराब न होने दें, क्योंकि इसका असर पारिवारिक माहौल पर भी पड़ेगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलने से मन की उथल-पुथल कम होगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और प्रयासों से कोई नया काम शुरू होगा। आपका काम करने का जुनून आपको सफलता भी देगा। लेकिन इंश्योरेंस और कमीशन से जुड़े व्यवसाय में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। आफिस में फिलहाल स्थिति जैसी है, वैसी ही बनी रहेगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढेंगी। स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी-जुकाम और वायरल की दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
मकर – पॉजिटिव- कहीं पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा फंसा है, तो आज उसके मिलने की प्रबल संभावना है। निजी और आर्थिक मामलों में अपने करीबी मित्रों और परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें। इससे आपको कोई फैसला लेने में आसानी होगी। प्रिय लोगों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। नेगेटिव- किसी भी काम के प्रति एकाग्रता रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते-बनते बीच में रुक सकते हैं। खर्चों को लेकर बहुत ज्यादा कंजूसी करना भी परिवार के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपके नेतृत्व और प्रबंधन की वजह से सभी काम सही ढंग से व्यवस्थित रहेंगे। सिर्फ जल्दबाजी न करें और कोई भी जरूरी फैसला लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आफिस की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे और उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। वैवाहिक संबंधों में भी नजदीकियां बढेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन मौजूदा मौसम की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ – पॉजिटिव- समय बहुत अनुकूल बना हुआ है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी एकाग्रता के साथ आगे बढेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम बनने के योग हैं। नेगेटिव- आज दिनभर किसी न किसी बात को लेकर मुश्किलें बनी रहेंगी। किसी मित्र या पड़ोसी के साथ छोटी-सी बात पर विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ अपनी समस्याएं साझा करने से समाधान मिलेगा।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियम-कायदों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढना आपको सफलता देगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में कोई आफिशियल यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। लव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी आप पर ही रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- एलर्जी और इंफेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और सही इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
मीन – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। घर और बाहर दोनों जगह किसी न किसी का सहयोग मिलेगा और काम आसानी से बनते नजर आएंगे। कोई उधार दिया पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। नेगेटिव- निजी संबंधों से जुड़े मामलों को बहुत सावधानी से सुलझाने की जरूरत है। कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। युवाओं का दोस्तों के साथ ज्यादा मेलजोल और घूमना-फिरना समय की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से समय बहुत अच्छा है। आय का कोई नया स्रोत भी बन सकता है। राजनैतिक और प्रभावशाली लोगों के संपर्कों को अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को अपने अच्छे काम से फायदा हो सकता है। उच्च अधिकारियों की सराहना भी मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी जैसी स्थिति बन सकती है। समझदारी से काम लें, वरना इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य- गर्मी और पोलूशन से अपना बचाव रखें। खांसी-जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
