Bikaji Founder Death Funeral LIVE Photos Update; Shivratan Agarwal | Bikaner

Actionpunjab
4 Min Read


बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा बीकानेर के सार्दुलगंज स्थित आवास से निकली।

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (74) का कुछ ही देर में बीकानेर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल मुखाग्नि देंगे।

.

अंतिम यात्रा आज सार्दुलगंज स्थित आवास से निकल चुकी है। नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट सभी पहुंचेंगे।

23 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बीकानेर में उन्हें शिवरतन अग्रवाल से ज्यादा ‘फन्ना बाबू’ के नाम से जाना जाता था।

शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। उनके साथ परिवार के सदस्य भी 4 अलग-अलग चार्टर विमानों से पहुंचे।

बड़ी पहचान छोड़ गए शिवरतन अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- शिवरतन अग्रवाल रिश्ते निभाने वाले थे। वह काफी लोकप्रिय थे। जब वे गोठ (सामूहिक भोज) करते तो अपने दोस्तों को बुला लेते थे। वे अपने पीछे एक बड़ी पहचान छोड़कर गए हैं।

प्रतिभा पढ़ाई की मोहताज नहीं होती हैं। वे आठवीं पास थे। इसके बाद भी उन्होंने इतना बड़ा ब्रांड बनाया। हमेशा जमीन से जुड़े रहे।

शुक्रवार को बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शुक्रवार को बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आज सुबह से ही उनके सार्दुलगंज स्थित आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे मगन सिंह राजवी, भाजपा नेता देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सहित तमाम लोगों ने शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी।

बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया- शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक शहर के बाजार बंद रहेंगे।

अंतिम यात्रा से पहले की PHOTOS….

बीकानेर के सार्दुलगंज स्थित आवास पर बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे निकली।

बीकानेर के सार्दुलगंज स्थित आवास पर बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे निकली।

बीकानेर के खजांची मार्केट से लेकर अन्य बाजारों में दुकानों के शटर नहीं उठे।

बीकानेर के खजांची मार्केट से लेकर अन्य बाजारों में दुकानों के शटर नहीं उठे।

शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके बेटे वैभव गहलोत सहित तमाम लोग बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके बेटे वैभव गहलोत सहित तमाम लोग बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा बीकानेर के सार्दुलगंज स्थित इसी आवास से निकलेगी।

बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा बीकानेर के सार्दुलगंज स्थित इसी आवास से निकलेगी।

बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल के निधन की खबर लगते ही तमाम लोग उनके घर शोक जताने पहुंच गए।

बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल के निधन की खबर लगते ही तमाम लोग उनके घर शोक जताने पहुंच गए।

गुरुवार देर रात बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह बीकानेर लाई गई थी। परिवार वाले भी चार्टर प्लेन से बीकानेर पहुंच गए थे।

गुरुवार देर रात बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह बीकानेर लाई गई थी। परिवार वाले भी चार्टर प्लेन से बीकानेर पहुंच गए थे।

बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन:चेन्नई में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए परिवार के साथ गए थे

बिना शर्त दोस्तों-रिश्तेदारों को दिए थे बीकाजी के शोरूम:शिवरतन अग्रवाल से लोगों ने कहा था-भुजिया कहां बेचोगे; शेल्फ लाइफ बढ़ाकर विदेशों तक पहुंचाया प्रोडक्ट

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *