Alwar 11th Student Gangrape | Car Set Fire by Villagers

Actionpunjab
3 Min Read


अलवर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपियों की कार को ग्रामीणों ने आग लगाई। - Dainik Bhaskar

आरोपियों की कार को ग्रामीणों ने आग लगाई।

अलवर में 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामले आया है। तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप है। इसमें दो युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।

रिपोर्ट में पीड़िता के भाई ने बताया- मेरी बहन एक सरकारी स्कूल की 11वीं क्लास में पढ़ती है। जो गुरुवार सुबह 8 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में एक कार में दो युवक आए। मुंह बांधकर आंखों पर पट्‌टी लगाकर सुनसान जगह एक कमरे कमरे में ले गए। रास्ते से एक युवक को भी साथ लिया।

भाई को जान से मारने की धमकी दी

तीनों आरापियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी भी दी। किसी को बताने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। दोपहर करीब 1 बजे आरोपी नाबालिग को छोड़ने गांव के पास आए तो लोग पहले से मौजूद थे। नाबालिग के परिवार वाले भी मौजूद थे। इनको देखकर आरोपी गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए।

इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार को मौके पर ही आग लगा दी। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली हुई कार को थाने पर भिजवाया। आरोपी की तलाश में जुटी है।

थाने के SHO ने बताया- पीड़िता के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी बहन का अपहरण करके ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया जिसपर मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने आराेपियों की कार को भी आग लगा दी ,फिलहाल आरोपियों की भी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें…

खून से लथपथ आईआईटी छात्रा से की थी हैवानियत:आरोपी पहले अलवर में सुसाइड का प्रयास कर चुका, 1 महीने पहले खरीदा था 45 हजार का मोबाइल

दक्षिण दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी से रेप और मर्डर मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दिल्ली में युवती से हैवानियत की। पहले उसके सिर पर वार किया। फिर उसे घसीटकर लॉकर तक ले गया। उसके बाद खून से लथपथ युवती से रेप किया। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *