- Hindi News
- National
- IMD Weather Heatwave Loo Alert Update; Rajasthan MP Temprature | UP Odisha Chhattisgarh Delhi Photos
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देश के आधे से ज्यादा राज्यों में हीटवेव जारी है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पारा 40°C से 45°C के बीच बना हुआ है।
महाराष्ट्र का वर्धा और ओडिशा का झारसुगुड़ा बुधवार को 44.6°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं देश के 16 शहरों में पारा 43°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
हीटवेव को देखते हुए ओडिशा सरकार ने दोपहर के समय जनगणना प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। यानी फील्ड स्टाफ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के दौरान सड़कों पर नहीं भटकेंगे।
राजस्थान और यूपी में ठंडक के लिए सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा है। बीकानेर, ग्वालियर के जू में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं।
इधर, दिल्ली के स्कूलों में वॉटर बेल सिस्टम लागू किया जाएगा। हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाई जाएगी, ताकि छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जा सके और डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल
24 अप्रैल:
- गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम होगा। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।
25 अप्रैल:
- छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।
- आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
देशभर से गर्मी की 7 तस्वीरें

लखनऊ में तेज धूप और गर्मी के दौरान महिलाएं धूप में चलते हुए खुद को ढ़कते नजर आईं। शहर का तापमान 40 °C के आसपास दर्ज किया गया।

केरल के तिरुवनंतपुरम में भीषण गर्मी के दौरान एक त्योहार में लोग खुद को ढककर निकल रहे हैं।

प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच महिला बच्चे को ढककर गर्मी से बचाती नजर आई। यहां गुरुवार को तापमान 40 °C रहा।

नागपुर में भीषण गर्मी के बीच लोग खुद को बचाने के लिए दुपट्टे से चेहरा ढंकते नजर आए।

प्रयागराज में तेज गर्मी के बीच नारियल से भरे ट्रक में आराम करता मजदूर। नारियल पानी, शरीर में पानी और सोडियम, पोटैशियम की कमी पूरी करता है।

यूपी के प्रयागराज में बुधवार को धूलभरी तेज गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे।

पर्यटकों को गर्मी से राहत देने के लिए आगरा फोर्ट के पास पानी का छिड़काव किया गया।
पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश, महाराष्ट्र-कर्नाटक में ओले गिरने का अलर्ट
देश के पूर्वोत्तर में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी बारिश का अलर्ट है। तटीय राज्यों आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, कोंकण और गोवा के अलावा तेलंगाना में आंधी-बारिश के साथ उमस भरा मौसम रहेगा। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का अलर्ट है।
राज्यों से मौसम की खबरें…
1. राजस्थान: श्रीगंगानगर सबसे गर्म, जयपुर में स्कूलों का टाइम बदला

मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में बुधवार को तापमान 43°C से ऊपर रहा। जयपुर में पारा 40.5°C रिकॉर्ड हुआ। बढ़ती गर्मी के कारण 27 अप्रैल से जयपुर में छोटे बच्चों के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। पढ़ें पूरी खबर…
2. मध्य प्रदेश: खजुराहो सबसे गर्म, पारा 43.4°C, 19 जिलों में आज लू का अलर्ट

प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43.4°C सेल्सियस पहुंच गया। नर्मदापुरम दूसरा और नौगांव प्रदेश का तीसरा गर्म शहर रहा। गुरुवार को भी तेज गर्मी रहेगी। ग्वालियर समेत 19 जिलों में लू का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर भी गर्म रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
3. उत्तर प्रदेश: 32 जिलों में लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम

प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। गुरुवार को 32 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। अगले 3 दिन यानी 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा। यहां दिन में पारा 44.2°C पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर…
4. बिहार: बक्सर में 44.4°C पहुंचा तापमान, 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

10 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। बुधवार को डुमरांव (बक्सर) में पारा 44.4°C तक जा पहुंचा। अगले 3 दिन तक उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में पारा 40°C से ऊपर या सामान्य से 4°C अधिक रहने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर…
5. छत्तीसगढ़: कल से लू का अलर्ट, गर्मी के चलते परीक्षाओं का समय बदला

प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। 24 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव चलने की चेतावनी है। भीषण गर्मी को देखते हुए बिलासपुर में व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। अब परीक्षाएं सुबह 10 बजे से होंगी। पढ़ें पूरी खबर…
6. उत्तराखंड: 10 शहरों का पारा 40°C के पार, दो दिन बाद बारिश के आसार

नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार के 10 शहरों का तापमान 40°C के पार चला गया है। आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने वाला है और दिन के समय गर्मी तेजी से बढ़ेगी। दो दिन बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
7. झारखंड: कल से बदलेगा मौसम, तीन दिन बाद बारिश और तेज हवा के आसार

आने वाले तीन दिनों में इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय प्रभावों के कारण होगा। पढ़ें पूरी खबर…
8. हरियाणा: 13 जिलो में लू का अलर्ट, पारा 42.5°C पहुंचा, नारनौल सबसे गर्म

राज्य के 13 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया, जबकि 8 शहरों में रातें भी गर्म यानी वार्म नाइट रहने की चेतावनी दी गई है। नारनौल 42.5°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4°C की और बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
9. पंजाब: आज भी तेज धूप, गर्म हवाएं चलेंगी, तापमान 42.9°C पहुंचा

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का कहर जारी है। राज्य में फरीदकोट में 42.9°C तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को लगातार दोनों दिन हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल से मौसम बदलेगा। इस दौरान धूल भरी आंधी और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
10. हिमाचल: आज और कल तेज गर्मी, 3 शहरों का पारा 35°C पार

ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में दिन के वक्त तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। कल रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इसका असर 28 अप्रैल तक रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

