- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (26 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

26 अप्रैल, रविवार को मिथुन राशि वालों को नए मौके मिलेंगे और नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में विशेष अधिकार मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों के लिए पेमेंट कलेक्शन और मार्केटिंग के काम फायदेमंद रहेंगे।
वृश्चिक राशि वालों को इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर और फायदा मिल सकता है। मकर राशि वालों को नए संपर्कों, मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्शन से फायदा मिलेगा।
कुंभ राशि वालों को रुका पैसा और कोर्ट केस में राहत मिलने के योग हैं। बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा, लेकिन सावधानी और धैर्य रखने से अच्छे नतीजे मिल पाएंगे।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या शुरू करने से पहले पूरे दिन की कार्यप्रणाली की रूपरेखा बना लें, तो सफलता जरूर मिलेगी। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना आपको सुकून देगा। किसी करीबी मित्र से मुलाकात आपको जीवन से जुड़े नए आयाम समझा सकती है। नेगेटिव- आज निजी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे, जिनमें कटौती करना संभव नहीं होगा। क्रोध और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इसकी वजह से कई बनते काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रह सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दूसरों का दखल आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। बेहतर होगा कि सभी फैसले खुद ही लें। अगर कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो आज उसकी वसूली करने का अच्छा समय है। साझेदारी के व्यवसाय में कोई नया काम शुरू न करें। लव- घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और थकान की वजह से शारीरिक और मानसिक कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी इम्युनिटी मजबूत बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन और मेल-मिलाप में बेहतरीन समय बीतेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। अपनी मेहनत और पराक्रम के बल पर किसी भी मुश्किल काम को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। नेगेटिव- सामाजिक और पारिवारिक मामलों में कुछ नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं। इसलिए ज्यादा बहस में न उलझें और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल न करें।
व्यवसाय- बीमा और कमीशन से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन रही है। इस समय घर की समस्याओं में ही न उलझे रहें और अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को आफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लव- निजी व्यस्तता के साथ-साथ घर-परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति खास तौर पर सचेत रहें। लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ कोई यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। मनोरंजन और सुख-सुविधा से जुड़ी गतिविधियों में आपका अच्छा समय बीतेगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका उचित योगदान रहेगा। नेगेटिव- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। किसी भी पालिसी में पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला न लें। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रानिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। अगर कोई नया काम शुरू किया है, तो उसमें मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। इसलिए तनाव न लें। नौकरी में आपका कार्यभार भी बढ़ेगा, इसके लिए तैयार रहें। लव- परिवार से जुड़ा कोई भी मसला सहजता और शांति से सुलझाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और डेटिंग के अवसर भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- आज इच्छापूर्ति का दिन है। कामों में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आय और खर्च में भी संतुलन बना रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्मबल बढ़ेगा। नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी से भी चर्चा न करें। किसी भी तरह की यात्रा आज के लिए स्थगित कर दें। इसमें समय और धन की हानि के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। मीडिया, शेयर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। सरकारी मामलों में ज्यादा दखलंदाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बेवजह तनाव की स्थिति बन सकती है। आपसी तालमेल बनाए रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों से दूरी बनाए। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा लापरवाही समस्या को और बढ़ा सकती है। छोटी-सी समस्या होने पर भी तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- कुछ समय से आप जिन कामों के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उनके पूरे होने का समय आ गया है। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि गुस्सा और जल्दबाजी आपके काम बिगाड़ सकते हैं। किसी के साथ भी बहुत ज्यादा बहसबाजी में न पड़ें और अपने काम से मतलब रखें। सकारात्मक बने रहें। युवाओं को अपनी पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग से जुड़े कामों के लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में कुछ नुकसान की स्थिति रह सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर उच्च अधिकारियों का दबाव रह सकता है। लव- परिवार के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। किसी अविवाहित सदस्य का रिश्ता तय होने की संभावना है। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम भी जरूरी है। साथ ही खानपान को भी संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- कन्या राशि के लोग आज धन और समय का सही सदुपयोग करें, तो कई तरह की परेशानियों से राहत मिल सकती है। ननिहाल या ससुराल पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने न दें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से आपको सुकून मिलेगा। युवाओं को करियर से जुड़े किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से दोबारा प्रयास करना पड़ सकता है। चिंता न करें, जल्दी ही सफलता भी मिलेगी।
व्यवसाय- लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। थोड़ी-सी असावधानी या गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। मशीनरी या उनसे जुड़े उपकरणों के व्यवसाय में अच्छे आर्डर मिलने की संभावना है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को आज काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- परिवार में अगर कोई तनाव चल रहा है, तो आपस में बैठकर मामला सुलझाना उचित रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां रखना जरूरी है। महिलाओं के घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- दूसरों की सलाह के बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता देंगे, तो बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। वर्तमान समय में बदलाव की वजह से जीवन पर आ रहे प्रभाव को स्वीकार करें। इससे आप अपनी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। नेगेटिव- दिल की बजाय दिमाग से फैसला लें। वरना किसी के बहकावे में आकर या भावनाओं की वजह से धोखा खा सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की देखभाल खुद करें। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
व्यवसाय- आप व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में घर के किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लव- घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। फिजूल के प्रेम संबंध में अपना समय बिल्कुल नष्ट न करें। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम का स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और हाइजीन का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपना कोई सपना साकार करने का अच्छा समय है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और प्रयास करते रहें। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध स्थापित होंगे। आस-पड़ोस के मामले में किसी विवाद के सुलझने से रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी। नेगेटिव- अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें और वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यापार में मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। इस समय व्यवस्था बनाए रखने में बहुत मेहनत की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में कोई बड़ा आर्डर हासिल करने में सफल रहेंगे और उचित मुनाफा भी होगा। लव- परिवार के लोगों के बीच उचित सामंजस्य और अनुशासन रहेगा। डिनर और मनोरंजन से जुड़ा कोई यादगार कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- थकान और तनाव की वजह से कमजोरी और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। अपने आराम के लिए भी समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- सामाजिक और समिति से जुड़ी गतिविधियों में लोगों के साथ मेल-मिलाप रखने से नई-नई जानकारियां मिलेंगी। कोई नई योजना या काम भी सफल होने की संभावना है। विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी सरकारी नियम की अनदेखी आपको परेशानी में डाल सकती है। कोई भी बड़ा निवेश करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। अपने निजी कामों को पूरा करने पर ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मौजूदा स्थिति की वजह से कुछ दिक्कतें और परेशानियां सामने आएंगी। लेकिन जल्दी ही उनका समाधान भी मिल जाएगा। आर्थिक मामलों को लेकर किसी भी तरह का जोखिम न लें। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है, वरना कोई अनुचित फायदा उठा सकता है। लव- परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने से संबंधों में और नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से गैस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या उठ सकती है। मौसम के विपरीत दिनचर्या रखना आपकी समस्या को और बढ़ा देगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और पूरा दिन मधुरता से भरा रहेगा। युवा अपने किसी फैसले को लेकर दृढ़ संकल्प रहेंगे और सफल भी होंगे। घर में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी और किसी अविवाहित पारिवारिक सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता आ सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण काम दिन के पहले हिस्से में ही पूरा करने की कोशिश करें। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई प्लान है, तो उसके सभी पहलुओं पर पहले सोच-विचार जरूर करें। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- व्यापार में आपके द्वारा लिए गए ठोस फैसले बेहतर साबित होंगे और कामयाबी भी मिलेगी। नए संपर्क बहुत लाभदायक साबित होने वाले हैं। मार्केटिंग से जुड़े कामों और पेमेंट कलेक्ट करने में अपना समय लगाएं। नौकरीपेशा लोग वाद-विवाद की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में सुखद समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- जोखिमपूर्ण कामों से दूर रहें और वाहन भी सावधानी से चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- आज कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, इसलिए तकाजे के लिए प्रयास करते रहें। अगर कोर्ट केस से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल भी निकलेगा। नेगेटिव- कहीं भी अपनी बात को सही साबित करने के लिए सही शब्दों का इस्तेमाल करें। पड़ोसियों के साथ किसी तरह का झगड़ा या कहासुनी होने की स्थिति बन रही है। किसी भी समस्या को गुस्से और आवेश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में अगर किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रहे हैं, तो उसके प्रति सतर्कता और समर्पण रखना जरूरी है। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में अब सुधार आएगा। ध्यान रखें कि नौकरी में सहकर्मी ईर्ष्या और जलन की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। लव- पारिवारिक मामलों में तनाव लेने की बजाय आपसी सामंजस्य से समाधान निकालने का प्रयास करें, संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। मित्रों से भी मेल-मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ने की आशंका है। अपनी नियमित जांच जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- आज घर में कुछ नवीनीकरण और साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। लेकिन कोई भी काम करने से पहले उसका बजट जरूर बनाएं, तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। उधार दिए हुए पैसे की वसूली करने के लिए भी समय पक्ष में है। नेगेटिव- युवा वर्ग गलत आदतों और संगति से दूरी बनाए रखें, वरना इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ेगा। कभी-कभी काम का ज्यादा बोझ आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है। अपने काम को दूसरों के साथ बांटना सीखें और धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है। ये बदलाव आपके व्यवसाय को नई दिशा देंगे। व्यवसायिक स्थल पर दिशाओं का सही प्रबंधन करें, यानी वास्तु-सम्मत नियमों का प्रयोग करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा आएगी। लव- वैवाहिक जीवन शुभ और शांतिपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति खास तौर पर सजग रहें। ज्यादा कार्यभार और तनाव लेने जैसी स्थितियों से खुद को दूर रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
