- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (27 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

27 अप्रैल, सोमवार को मेष राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और बिजनेस में नया प्रयोग करने का समय है। वृष राशि वालों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सिंह राशि वालों को निवेश में फायदा मिलने के योग हैं।
कन्या राशि वालों को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में लाभ और नौकरी में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धनु राशि वालों की फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियां बेहतर होंगी और राजनीति से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है।
मकर राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। मीन राशि वालों को बड़ी उपलब्धि, कारोबार बढ़ाने के मौके और अधिकारी से फायदेमंद मुलाकात हो सकती है। बाकी राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन समझदारी और संयम से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति उत्तम है। आप अपने अनुभव और ज्ञान से कोई खास काम पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। घर की सुख-सुविधा और रखरखाव पर खर्च करके प्रसन्नता महसूस होगी। नेगेटिव- किराएदार से जुड़े मामलों में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। किसी करीबी मित्र द्वारा आलोचना होने से अपना मनोबल न गिरने दें और आत्मविश्वास बनाए रखें। शॉपिंग आदि करते समय अपने बजट को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में काफी समय से अटके हुए काम पूरे करने का उचित समय है। अपने व्यवसाय में नया प्रयोग करना लाभदायक रहेगा, लेकिन किसी भी काम में अपनी क्षमता से ज्यादा निवेश करना उचित नहीं है। साझेदारी वाले कारोबार में लेनदेन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता रखें। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग फिजूल के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें और अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। मौजूदा मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में करीबी संबंधी के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- रिश्तेदारों के आने से कुछ काम रुक सकते हैं। साथ ही अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। बच्चों की गतिविधियों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति का दखल आंतरिक व्यवस्था पर न होने दें। उच्च अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाए रखना व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। लव- घर-परिवार में सुखद और सामंजस्यपूर्ण वातावरण रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में समय नष्ट करने से कुछ हासिल नहीं होगा। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या और खानपान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परहेज रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। नेगेटिव- यह समय अपनी पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में न रहें, क्योंकि उनकी वजह से मान-हानि की आशंका है। घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों की सलाह व मार्गदर्शन की अवहेलना न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय के प्रति बहुत अधिक अनुशासित और नियमबद्ध रहना होगा। लापरवाही की वजह से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। रुपये-पैसे से जुड़ा नुकसान भी संभव है। अभी व्यवसाय में कोई नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आफिशियल काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। लव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- व्यस्त दिनचर्या की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रह सकती है। व्यायाम और योग पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा और कुछ नई गतिविधियों को जानने में रुचि बढ़ेगी। अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत अच्छा निर्णय रहेगा। नेगेटिव- अपने बजट को जरूरतों के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। युवाओं को सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनानी होगी। संपर्कों को मजबूत रखने में सक्रिय रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े कामों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन लेना जरूरी है। विदेशी व्यवसाय से जुड़े लोग लेनदेन में सावधानी बरतें। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। लव- मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होने से खुशी भरा माहौल रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कोई न कोई दिक्कत रह सकती है। हाइजीन का ध्यान रखें और खानपान भी सही रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- सेविंग को लेकर कुछ नई नीतियां बनाई हैं, तो वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी मित्र के साथ खास मुद्दे पर बातचीत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। घर और व्यवसाय से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे। नेगेटिव- कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उससे जुड़ी गतिविधियों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी आ सकती है। भाइयों के साथ कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने में आपको ही प्रयास करना होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में शेयर, तेजी-मंदी जैसे कामों में निवेश भविष्य में लाभदायक रहेगा। आज अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ अच्छे संबंध आपको किसी संस्था से जुड़ा आर्डर दिलवा सकते हैं। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। लव- घर-परिवार में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रहेगी। घर में किसी बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- अधिक कार्यभार और तनाव की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- आज कोई ऐसा अवसर मिलने वाला है, जिसके लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे। आप अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर कई महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। नेगेटिव- दूसरों के बहकावे में आने से बचें और किसी के निजी मामले में हस्तक्षेप न करें, वरना संबंध भी खराब होंगे और आपकी दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो जाएगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जलन की भावना से कोई आपकी पीठ पीछे नकारात्मक अफवाहें फैला सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, हालांकि आपके द्वारा कार्यप्रणाली में लाया गया बदलाव उचित साबित होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ी गतिविधियों में फायदा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग रहेगा। लव- दांपत्य संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का बुरा असर आपके मानसिक सुकून पर पड़ सकता है। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों पर फोकस रहेंगे। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए गतिविधियों में सलीका रखना जरूरी है। हालांकि घर से जुड़ी जिम्मेदारियां आप गंभीरता और समझदारी से निभाएंगे। नेगेटिव- अपने किसी परिजन की नाराजगी के बावजूद उसके साथ संबंध मधुर रखें। अगर तनाव या रुकावट जैसी स्थिति बने, तो कुछ समय एकांत में मनन जरूर करें। आपको समाधान जरूर मिलेगा। कुछ खर्च बढ़ेंगे और फिलहाल उन पर कटौती करना संभव नहीं होगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय को गति देने के लिए कुछ निवेश करने की जरूरत पड़ सकती है। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। अपने काम पर ध्यान दें। लव- पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान बनाए रखना आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें। स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से आप स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। लेकिन बदलते वातावरण को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज खुद को अपने निजी कामों पर ज्यादा फोकस रखें। इससे कामों में आ रही रुकावटों को दूर करने का समाधान मिलेगा। कोशिश करने पर मनचाहा काम भी पूरा होगा। हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। नेगेटिव- अपनी कोई भी निजी बात सार्वजनिक न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें और बेकार के वाद-विवाद से दूर रहें। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल-मिलाप न रखते हुए अपने कामों पर ही ध्यान दें। कानूनी नियमों का पालन करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मौजूदा गतिविधियों पर ही फोकस रखें। किसी भी नए काम को शुरू करने का रिस्क न लें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें। ऑफिस से जुड़े कामों में अधिकारियों से बातचीत करते समय अपना स्वभाव बहुत सहज रखें। लव- वैवाहिक संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना नजदीकियां बढ़ाएगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- अधिक कार्यभार की वजह से कुछ थकान रह सकती है। उचित आराम लें और मौसम के अनुकूल अपना आहार-व्यवहार रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियां बेहतर होंगी और आपको अपनी मेहनत और प्रयास के सार्थक नतीजे मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खास उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- अधिक दौड़भाग और व्यस्त दिनचर्या आपको थका सकती है। पड़ोसियों के साथ किसी निजी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है और इसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग से जुड़े काम आपकी योग्यता और मेहनत से आसानी से निपट जाएंगे। लेकिन किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अभी आय की स्थिति मध्यम ही रहेगी। लव- परिवार में सुकून और सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। मित्रों और संबंधियों से मेल-मुलाकात का अवसर भी बनेगा। स्वास्थ्य- अधिक थकान और तनाव की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी मानसिक स्थिति का अवलोकन करते रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- आज कोई बेहतरीन अवसर मिलने वाला है। फंसी हुई या उधार दी हुई पेमेंट की वसूली के लिए समय अनुकूल है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। यह आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। लोगों से मेल-मुलाकात भी होगी। नेगेटिव- कानूनी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखें, वरना जुर्माना देना पड़ सकता है। शांत और सहज तरीके से अपने काम पूरे करते चलें। युवा वर्ग किसी असफलता की वजह से हताश और निराश हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए काम को अंजाम देने के लिए समय अनुकूल नहीं है, वरना परेशानियों में फंस सकते हैं। कामकाज से जुड़े सभी विषयों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। अगर कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो उसे चुकाने की गतिविधि आज शुरू हो सकती है। लव- पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को अपने संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। स्वास्थ्य- अधिक जिम्मेदारियां होने की वजह से थकान रहेगी। कुछ समय एकांत और व्यायाम आदि के लिए भी जरूर तय करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने का अनुकूल समय है, इसलिए अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा और आपकी छवि में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव और मधुर बोलचाल से सभी को आकर्षित करेंगे। नेगेटिव- अनावश्यक सुख-सुविधा वाली वस्तुओं की खरीदारी के लिए उधार लेने से बचें। युवा वर्ग ध्यान रखें कि किसी भी अनुचित काम में रुचि लेना उन्हें मुश्किल में डाल सकता है। इस समय वाहन चलाते समय भी बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। इस समय कोई भी डील या लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में और मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। तनाव की वजह से सिरदर्द की समस्या रह सकती है। मेडिटेशन करना इसका उचित उपाय है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे, जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। आपके द्वारा लगन से किए गए काम की सराहना भी होगी। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को सुखद समाचार मिल सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। नेगेटिव- दिल की बजाय दिमाग से फैसला लें और अपनी भावनाओं पर काबू रखें, वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। फिजूल के कामों में धन व्यर्थ होने के योग बन रहे हैं। भूमि या वाहन से जुड़ा लोन लेने से पहले किसी की सलाह जरूर लें।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो वह बेहतरीन तरीके से सफल हो सकती है और अच्छे नतीजे भी सामने आएंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें। किसी बड़े अधिकारी या राजनेता से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। लव – घर-परिवार की गतिविधियों में भी अपना योगदान देना जरूरी है। इससे आपसी संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल न बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
