Jaisalmer HPV Vaccination | Cancer Prevention For Girls; CMHO Appeal

Actionpunjab
2 Min Read


जैसलमेर जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के कैंसर) को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्पेशल सेशन आयोजित किए गए, जिसमें कुल 107 किशो

.

पूनमनगर में बालिकाओं ने दिखाया उत्साह

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल की मौजूदगी में सीएचसी पूनमनगर में खास टीकाकरण शिविर लगा। यहाँ 30 बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ टीका लगवाया। डॉ. पालीवाल ने बालिकाओं और उनके परिजनों को समझाया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में होने वाले कैंसर के खतरे को रोकता है।

सीएचसी पूनमनगर में खास टीकाकरण शिविर लगा। यहाँ 30 बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ टीका लगवाया।

सीएचसी पूनमनगर में खास टीकाकरण शिविर लगा। यहाँ 30 बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ टीका लगवाया।

14 से 15 साल की बालिकाओं को मुफ्त वैक्सीन

सीएचसी प्रभारी डॉ. मिहिका राठौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 15 वर्ष की आयु वाली बालिकाओं के लिए यह वैक्सीन बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। जिले के भणियाणा, फतेहगढ़, पोकरण, सम और जैसलमेर शहर में भी सोमवार को सत्र आयोजित कर बालिकाओं को कवर किया गया।

जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

टीकाकरण के लिए बालिका का आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। टीका लगाने से पहले ‘यू-विन’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाता है और ओटीपी (OTP) से वेरिफिकेशन के बाद ही वैक्सीन लगाई जाती है।

डॉक्टरों की अपील: जागरूक बनें अभिभावक

डॉ. पालीवाल ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें। इस मौके पर डॉ. खीवराज, डॉ. प्रेम कंवर, उमेश आचार्य सहित नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने बालिकाओं को स्वस्थ जीवन के लिए समय पर टीका लगवाने की सलाह दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *