Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (30 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

30 अप्रैल, बृहस्पतिवार को मेष राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिहाज से अच्छा दिन है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाना होगा। वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा और नौकरी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है। कर्क राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और नौकरी में विशेष अधिकार मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलेगा। कन्या राशि के लोगों को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम और सरकारी संस्था से फायदा मिल सकता है। नौकरी में विशेष अधिकार मिलने की भी संभावना है। धनु राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। कुंभ राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिल सकता है। मीन राशि वालों को कोर्ट केस का फैसला अपने पक्ष में मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज जो भी फैसला लेंगे, उसमें सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं, तो आज इसके लिए समय अनुकूल है। घर के किसी सदस्य के करियर से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। कुछ समय अपनी रुचि वाले कामों में बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों पर अपनी मर्जी थोपने का प्रयास न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी काम को लेकर चिंता रह सकती है और इसका मुख्य कारण आपकी ही लापरवाही हो सकता है। हालांकि कर्मचारियों के साथ विश्वास और अच्छा व्यवहार रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। ऑफिस के माहौल में राजनीति जैसी स्थिति रह सकती है। लव- आपकी परेशानियों को हल करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में दिलचस्पी लेना संबंधों को खराब कर सकता है। स्वास्थ्य– किसी भी तरह का जोखिम न लें और वाहन भी सावधानी से चलाएं। चोट लगने या दुर्घटना होने जैसी स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- भावनाओं की बजाय व्यावहारिक होकर अपने कामों को अंजाम दें। इससे आप सही फैसला लेने में सफल रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने से आपको लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे। नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बिताने से आपके अपने काम अटक सकते हैं। यह समय अपने कामों पर फोकस रखने का है। बिना कारण गुस्सा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ समय एकांत और ध्यान में जरूर बिताएं।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यवसाय में मुनाफे वाली स्थिति बन रही है। कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, हालांकि इनके परिणाम मिलने में कुछ देरी रह सकती है। ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। लव- व्यवसाय के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या को लापरवाही में न लें और उचित इलाज करवाएं। अपना इम्यून सिस्टम भी ठीक रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- अपने कर्म पर विश्वास रखना और जल्दबाजी की बजाय शांति व धैर्य से काम करना आपके कार्यों को ज्यादा आसान बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ वस्त्र और आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय बीतेगा। नेगेटिव- संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि आपके मार्गदर्शन से कोई उचित रास्ता भी निकल आएगा। रुपये-पैसे के मामले को लेकर किसी संबंधी के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित किसी नए काम की शुरुआत की है, तो उसके उचित परिणाम मिलेंगे। अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। कोई उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। कोई आफिशियल यात्रा का कार्यक्रम बनेगा, जो फायदेमंद साबित होगा। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय मनोरंजन और बातचीत में बिताएं। इससे मन प्रसन्न रहेगा और संबंधों में भी मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं बनी रहेंगी। व्यायाम पर पूरा ध्यान दें। मेडिटेशन करना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- अपने निजी कामों को लेकर मन में उत्साह रहेगा। फाइनेंस से जुड़े काम समय पर पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- कहीं भी हस्ताक्षर या पेपर से जुड़ा कोई काम करते समय बहुत सावधान रहें। आपकी जरा-सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। किसी रिश्तेदार की मदद भी करनी पड़ सकती है और उसकी वजह से अपने निजी कामों से समझौता करना पड़ेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी रुके हुए काम के पूरा होने की संभावना है। इससे आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। कोई भी खास फैसला अकेले लेने की बजाय टीमवर्क बनाकर काम करना उचित होगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई अथॉरिटी मिल सकती है। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- लाभदायक समय है। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी और रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे। किसी संबंधी के साथ मुलाकात मन को खुशी देगी। कोई खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है। विदेश जाने के लिए चल रहे प्रयासों में कुछ फायदा होगा। नेगेटिव- मन में कोई उलझन है, तो किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लेकर उसे सुलझाने की कोशिश करें। समय के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया दें। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। व्यर्थ खर्चों की स्थिति रहेगी, इसलिए कोई भी प्लानिंग करते समय बजट का ध्यान जरूर रखें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लेकिन मार्केटिंग से जुड़े कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग की जरूरत है। कोई रुकी हुई पेमेंट आने से काफी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। लव- असमंजस की स्थिति में जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी कोई समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को साकार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी मेहनत से ही अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करनी होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नेगेटिव- इस समय अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयासों की जरूरत है। इसलिए आराम और सुस्ती की इच्छा को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने ऊपर काम की उतनी ही जिम्मेदारी लें, जितनी आसानी से निभा सकें। यात्रा कैंसिल करने का फैसला बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई रुकी हुई गतिविधि फिर से शुरू होगी। किसी सरकारी संस्था से भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय ज्यादा फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर ही रखें। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव से अपना बचाव करें, वरना इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- आपकी डेली रूटीन के काम सहजता से पूरे होते जाएंगे और करीबी लोगों का सहयोग भी रहेगा। निवेश से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो आज उसे अमल में ले आएं। अगर घर में आंतरिक परिवर्तन से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। नेगेटिव- तनाव वाली परिस्थितियों से खुद को दूर रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी लापरवाही की वजह से पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे, जो उनके लिए गलत रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। कर्मचारियों पर विश्वास रखना और दोस्ताना व्यवहार करना उनकी कार्यक्षमता को और बढ़ाएगा। साथ ही अन्य योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी की मदद लेना उचित रहेगा। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर और मेल-मिलाप से जुड़े कार्यक्रम बनेंगे। स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण से अपना बचाव जरूर रखें। अत्यधिक कार्यभार और थकान की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कई गतिविधियां आपकी प्रतीक्षा में रहेंगी और आप उन्हें बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित भी कर लेंगे। सिर्फ भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव- किसी के साथ भी वाद-विवाद या मनमुटाव से बचें। आपके अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए फैसले अच्छे रहेंगे। थोड़ी-बहुत परेशानियां आने के बावजूद गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई नई राह मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ चल रहे वाद-विवाद का हल मिलेगा। लव- घर में सुख-शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी और नई ऊर्जा देगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी-जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है। प्राकृतिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन में आपका कोई खास काम पूरा होगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आय का कोई रुका हुआ साधन आज शुरू हो सकता है। युवाओं को भविष्य से जुड़े किसी प्रयास में उचित सफलता मिलेगी। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, वरना लोग बिना कारण आपके खिलाफ हो जाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। इस समय कहीं भी निवेश करना उचित नहीं होगा।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन उसका शुभ फल जल्दी ही धन के रूप में मिलने वाला है। आज अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में बीतेगा। किसी भी तरह के गैरकानूनी काम में ध्यान न दें, वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। लव- पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। लेकिन आपकी सूझबूझ से सब ठीक हो जाएगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ न करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन बदलते मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज का दिन कुछ राहत वाला रहेगा। मनोनुकूल परिणाम मिलने से थकान के बावजूद चुस्ती बनी रहेगी। फाइनेंस या निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। घर में कोई मांगलिक काम से जुड़ी योजना बन सकती है। कोई रुका हुआ काम बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- अपने गुस्से और लापरवाही जैसी कमियों में सुधार लाएं। कभी-कभी किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकते हैं। दूसरों की वजह से आपको आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। विद्यार्थियों को ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी कोई नई योजना या काम आज शुरू न करें, क्योंकि अभी सफलता मिलने की संभावना कम है। बेहतर होगा कि जैसा वर्तमान में चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। आज मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई कागज न मिलने से दिक्कत आ सकती है। लव- जीवनसाथी का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित बनाए रखेगा, जिससे परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस जैसी समस्या होने से पेट में दर्द रह सकता है। देसी चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- अपने डेली रूटीन के कामों की समीक्षा करें। इससे आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको मानसिक सुकून ही मिलेगा। नेगेटिव- यह भी ध्यान रखें कि किसी काम को कठिन मानकर छोड़ना ठीक नहीं है। दूसरों की सलाह और हस्तक्षेप से आप कंफ्यूज हो सकते हैं, इसलिए अपने फैसलों को ही प्राथमिकता दें। कभी-कभी ऐसा भ्रम भी होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट वापस मिल जाने से आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। इस समय इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े व्यवसाय में निवेश करने से बचना चाहिए। युवाओं को कुछ नई गतिविधियां सीखने पर ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार के लोगों से स्वीकृति मिलेगी। स्वास्थ्य- मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। थकान को हावी न होने दें। उचित आराम भी जरूर लें और जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- आज के दिन कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से समाधान भी ढूंढ लेंगे। आप नई ऊर्जा के साथ अपने कामों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कोई कोर्ट केस से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। नेगेटिव- कुछ निजी समस्याएं बनी रहेंगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की कागजी कार्यवाही में कुछ व्यवधान आने की आशंका है। यह समय बहुत शांति से बिताने का है। आवेश में आने से बचें।

व्यवसाय- आपने किसी नए काम से जुड़ी योजना बनाई है, तो उसे शुरू करने के लिए अच्छा समय चल रहा है। लेकिन कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए अभी और मेहनत व प्रयास करना जरूरी है। नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपका लक्ष्य हासिल हो जाएगा। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक लगाव गहरा होगा। स्वास्थ्य- चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *