- Hindi News
- International
- Iran US Israel War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Hormuz Strait | Middle East Oil Crisis
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान युद्ध की मंजूरी के लिए संसद में प्रस्ताव रखने का इरादा अभी टाल दिया है। युद्ध की 60 दिन का समय पूरा होने के बाद ट्रम्प को आगे इसे जारी रखने के लिए 1 मई को प्रस्ताव रखना था।
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को संसद में कहा कि राष्ट्रपति को 60 दिन से ज्यादा युद्ध जारी रखने के लिए संसद की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि ईरान के साथ जो सीजफायर (युद्धविराम) हुआ है, उससे यह 60 दिन की समय सीमा रुक गई है।
अमेरिका-ईरान जंग 7 अप्रैल को रुक गया था। इसका मतलब है कि यह जंग करीब 40 दिन चला। हेगसेथ ने यह भी कहा कि इस समय सबसे बड़ा खतरा ईरान नहीं, बल्कि युद्ध विरोधी हैं। इनमें कुछ डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ लगातार दूसरे दिन गुरुवार को संसद में पेश हुए।
वियतनाम जंग के बाद 60 दिन का कानून आया
अमेरिका में वियतनाम युद्ध के बाद एक कानून बनाया गया था, जिसे ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ कहा जाता है। इस कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति संसद की मंजूरी के बिना सिर्फ 60 दिन ही सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस कानून के तहत राष्ट्रपति को या तो सेना वापस बुलानी होती है, या युद्ध जारी रखने के लिए संसद से मंजूरी लेनी होती है, या फिर 30 दिन का एक्स्ट्रा समय मांगना होता है।
ट्रम्प ने 1 मार्च को संसद में ईरान पर हमले की जानकारी दी थी। ऐसे में 60 दिन की समयसीमा 1 मई को पूरी हो जाएगी।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…
1. ट्रम्प की धमकी: ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर कहा, तूफान आगे बढ़ रहा है। इसे कोई रोक नहीं पाएगा।
2. ईरान का जवाब: सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा, हम हमलावरों को समंदर में डुबो देंगे। फारस की खाड़ी में उनके लिए कोई जगह नहीं है।
3. भारत को राहत: भारत में ईरान के राजदूत ने कहा है कि ईरान होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय कर रहा है। भारत के जहाजों पर किसी तरह की रोक नहीं है।
4. मुजतबा की सेहत पर सस्पेंस: मुजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अब भी साफ जानकारी सामने नहीं आई है। वह अभी तक कभी सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं।
5. अमेरिकी एयरक्राफ्ट लौटा: दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड अब 300 दिनों से ज्यादा की रिकॉर्ड तैनाती के बाद अमेरिका लौट रहा है।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प जर्मन चांसलर पर भड़के, कहा- दखलअंदाजी बंद करें

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प। (फाइल फोटो)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वे ईरान के मामलों में दखल देना बंद करें और अपना ध्यान रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने पर लगाएं।
ट्रम्प ने यह बयान सोशल मीडिया पर दिया और इस हफ्ते में दूसरी बार मर्ज की आलोचना की। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने संकेत दिया था कि जर्मनी में तैनात हजारों अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाया जा सकता है।
ट्रम्प ने अपने पोस्ट में लिखा कि जर्मनी के चांसलर को रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जहां वे पूरी तरह नाकाम रहे हैं और अपने देश की समस्याओं खासकर इमिग्रेशन और ऊर्जा को सुधारना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मर्ज को ईरान के न्यूक्लियर खतरे को खत्म करने की कोशिशों में दखल देने में कम समय लगाना चाहिए, जिससे जर्मनी समेत पूरी दुनिया ज्यादा सुरक्षित बन सके।
ट्रम्प की नाराजगी की वजह मर्ज का हालिया बयान बताया जा रहा है। मर्ज ने सोमवार को कहा था कि ईरान, अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में वॉशिंगटन को शर्मिंदा कर रहा है।
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट: ईरान के साथ जंग खत्म मानी जा रही
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान के साथ जो लड़ाई फरवरी में शुरू हुई थी, वह अब ‘खत्म’ मानी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों ने मंगलवार, 7 अप्रैल को 2 हफ्ते के लिए युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति बनाई थी, जिसे बाद में आगे बढ़ा दिया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि 7 अप्रैल के बाद से अमेरिका और ईरान की सेनाओं के बीच कोई गोलीबारी या हमला नहीं हुआ है।
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लेबनान में फिर इजराइली हमले, 32 लोगों की मौत
लेबनान में एक बार फिर से इजराइल ने हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हारौफ शहर को निशाना बनाकर की गई एयर स्ट्राइक में एक महिला की मौत हो गई।
इस स्ट्राइक में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल भी हुए। इसके साथ ही गुरुवार को पूरे लेबनान में इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या 32 हो गई।
