Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (5 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

5 मई, मंगलवार को मेष राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता दूर हो सकती है। वृष राशि वालों के धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे और नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है। कर्क राशि वालों को रियल एस्टेट में बड़ी डील या ऑर्डर मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि वालों को महत्वपूर्ण बिजनेस सूचना और नौकरी मिलने की संभावना है। मकर राशि वालों की इनकम में सुधार होगा। कुंभ राशि वालों की तरक्की के योग हैं। मीन राशि वालों की आर्थिक योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इनके अलावा तुला और वृश्चिक राशि वालों को नौकरी-बिजनेस में सावधानी रखनी होगी।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- किसी से कोई सलाह मिले, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। आपको फायदा हो सकता है। कोई विपरीत परिस्थिति आने पर तनाव लेने के बजाय सकारात्मक बने रहें। इससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता दूर होगी। नेगेटिव- संयमित व्यवहार और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपके अपने प्रयास भी जरूरी हैं। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। अगर कोई काम बहुत जरूरी न हो, तो उसे आगे के लिए टालना बेहतर होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति कुछ उदासीन रहेंगे।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन कामकाज में गोपनीयता का ध्यान जरूर रखें। प्रतिस्पर्धा के दौर में बिजनेस के प्रति पूरी तरह चौकन्ना रहना जरूरी है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। कोई ऑफिशियल टूर का प्रोग्राम भी बन सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियों जैसे खांसी-जुकाम से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा उपयोग करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- किसी विशेष योजना को लागू करने के लिए सक्रियता और सतर्कता रखने से सफलता मिलेगी। किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। मानसिक शांति के लिए किसी एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर बिताएं। नेगेटिव- संतान के भविष्य से जुड़े किसी अहम मुद्दे पर कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। अपने कामों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने के लिए आपको खुद को भी व्यवस्थित करना होगा। किसी भी परिवर्तन या बदलाव से घबराएं नहीं।

व्यवसाय- कारोबार में धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। अगर व्यापार बढ़ाने के लिए लोन या ऋण का प्रयास चल रहा है, तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। परिवार के साथ पार्टी या समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आय की स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, लेकिन उसके लिए अतिरिक्त प्रयास भी करने पड़ेंगे। धर्म-कर्म से जुड़े कामों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। आपका निस्वार्थ योगदान समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। नेगेटिव- फाइनेंस से जुड़े काम करते समय बहुत ध्यान रखें। बिना किसी कारण के मन में उदासी जैसे भाव रह सकते हैं। अपना मनोबल बनाए रखें और खुद को व्यस्त रखें। प्रोफेशनल स्टडी कर रहे विद्यार्थियों को बहुत मेहनत की जरूरत है।

व्यवसाय- कुछ पर्सनल बातों की वजह से कार्यक्षेत्र पर जाना संभव नहीं होगा, लेकिन स्टाफ की मदद से गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों में सावधानी रखें, मान-हानि जैसी स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी में इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिल सकता है। लव- जीवनसाथी के साथ अपनी हर योजना शेयर करें। उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- तनाव और थकान को हावी न होने दें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। सही समय पर सही फैसला लेना आपकी कई परेशानियों का समाधान निकाल देगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर सजग रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा और उनकी आवभगत में मनोरंजक समय बीतेगा। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। अनचाही गतिविधियों में समय व्यर्थ होने से मन उदास रहेगा। अपने अंदर उत्साह की कमी न आने दें। युवा वर्ग अपनी शिक्षा और करियर पर ज्यादा ध्यान दें। व्यर्थ के खर्चों पर भी काबू रखें।

व्यवसाय- कारोबार में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें, वरना इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस में कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्कों को और मजबूत करें। ऑफिस में बेहतरीन व्यवस्था रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। आपकी भावुकता और मधुरता प्रेम संबंधों में और नजदीकियां बढ़ाएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में थोड़ी सावधानी रखना आपको स्वस्थ रखेगा। फिर भी लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- आज मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन समय का सही मैनेजमेंट रखना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी। सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने वाला है। नेगेटिव- कोई भी फैसला तुरंत लें और उस पर काम करें। ज्यादा सोच-विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। अपनी योजनाओं को किसी के साथ शेयर न करके गुप्त रखें, इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे।

व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए बहुत शुभ है। पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। कम प्रयासों से ही आपके काम बनते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी उचित मेहनत के आधार पर तरक्की के योग बन रहे हैं। लव- पुराने दोस्तों से ज्यादा मेल-मिलाप रखना आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है, इसलिए सावधान रहें और घर-परिवार का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़ी एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। प्रदूषण और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले वातावरण से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। अगर फाइनेंस को लेकर कुछ योजनाएं हैं, तो आज उन्हें शुरू करने का अच्छा समय है। रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो जाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार से जुड़ी कुछ गतिविधियां भी रहेंगी। नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें, वरना आप भी किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस समय आय के साथ खर्चों की स्थिति भी बन रही है। कोई भी काम करने से पहले बजट बनाकर रखें। अगर यात्रा का प्लान है, तो आज उसे स्थगित रखना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- मीडिया या संपर्क सूत्रों से कोई महत्वपूर्ण बिजनेस सूचना मिलेगी, जो लाभदायक भी रहेगी। युवाओं को किसी प्रतियोगिता के अच्छे परिणाम मिलेंगे और नौकरी प्राप्ति भी संभव है। ऑफिस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लव- आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा तला-भुना और भारी खाना खाने से परहेज करें। एसिडिटी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से आप अपनी गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। किसी भी चुनौती के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय बहुत सुखद और तरक्की वाला है। नेगेटिव- युवा लोग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें। थोड़ी सी चूक भी नुकसान का कारण बन सकती है। दूसरों की बातों पर अमल करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। भावुकता और लापरवाही जैसी कमजोरियों पर नियंत्रण रखें। कोई भी काम शुरू करने से पहले उस पर दोबारा विचार कर लें।

व्यवसाय- बिजनेस क्षेत्र में किसी भी समस्या के समाधान के लिए घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। इस समय कर्मचारियों और सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। नौकरी में दूर की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। लव- परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में खुशनुमा समय बीतेगा। घर का वातावरण प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- डायबिटीज से जुड़े लोग विशेष तौर पर अपना ध्यान रखें और नियमित जांच करवाते रहें। संयमित दिनचर्या रखना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- आप मानसिक रूप से कुछ कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु के सानिध्य में रहना आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे। विनम्र स्वभाव की वजह से समाज और संबंधियों में उचित स्थान बना रहेगा। नेगेटिव- बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें। किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर वाद-विवाद की आशंका है। व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां कुछ अस्त-व्यस्त रहेंगी। कर्मचारियों की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में आपसी मतभेद और गलतफहमियां पैदा होंगी। लेकिन यह भी निश्चित है कि आप अपने बलबूते पर स्थितियों को सामान्य कर लेंगे। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। सोशल मीडिया और प्रेम संबंधों से इस समय दूरी रखना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इंफेक्शन, खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां होंगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- सामाजिक या सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में समय बीतेगा। समान विचारधारा वाले लोगों से संपर्क बनेंगे और जीवन स्तर सुधारने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- अति आत्मविश्वास और अहंकार की वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन करें और अपने व्यवहार में समय के अनुसार बदलाव लाएं। बढ़ते खर्च आपका आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकते हैं। अनावश्यक जरूरतों पर रोक लगाएं।

व्यवसाय- बिजनेस की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। हालांकि मार्केटिंग से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी, लेकिन गंभीरता और समझदारी से काम करना आपको परेशानियों से बाहर निकाल देगा। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को किसी परेशानी से राहत मिलेगी। लव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार रह सकती है। उचित तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मनमुटाव रह सकते हैं। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। इस समय आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आगमन होगा और उनके साथ हंसी-मजाक व मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। आय और खर्चों में संतुलन बनाकर रखने से आप आर्थिक मुश्किल से बच सकते हैं। नेगेटिव- किसी भी चुनौती का सामना घबराने के बजाय धैर्य और शांति से करें, वरना व्यक्तिगत या व्यवसायिक तनाव की वजह से घर के वातावरण पर भी असर पड़ेगा। अनावश्यक यात्राओं को टालना बेहतर है, क्योंकि इसमें पैसा और समय व्यर्थ होगा।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही का नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति जरूर रखें। सरकारी नौकरी में अवांछित लोगों से व्यवहार करते समय सावधान रहें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर तुरंत जांच करवाएं और इलाज के प्रति लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- आज संपर्कों के माध्यम से कुछ विशेष जानकारियां मिलेंगी। जो काम पिछले काफी समय से रुके या अटके हुए थे, वे भी आज कम प्रयास से सफल हो सकते हैं। पढ़ाई कर रहे युवाओं को अपने भविष्य से जुड़ी समस्या का हल मिल जाएगा। नेगेटिव- लापरवाही न करके हर गतिविधि में सचेत रहना जरूरी है। आय के साथ खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। इस समय अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, तो उचित रहेगा।

व्यवसाय- लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए पूरे मन से कारोबार पर ध्यान दें और समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें। इस समय आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। सरकारी नौकरी में कोई विशेष कार्यभार मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है, लेकिन आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा। जीवनसाथी को कोई उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा। स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। योग और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा और आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई समस्या आज हल हो जाएगी। आर्थिक योजनाएं भी आसानी से पूरी होंगी। नेगेटिव- अतिरिक्त काम के बोझ और तनाव से बचें। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें, वरना वाद-विवाद जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। घर में अचानक मेहमानों के आने से कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है।

व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस कर रहे लोगों को अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सावधान रहना होगा। हालांकि मुनाफादायक स्थिति बनी हुई है। कारोबार की शुरुआत कर रहे युवाओं को किसी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में अपने कामों पर पूरी तरह फोकस रखें। लव- पति-पत्नी को घर की व्यवस्था सुखद बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। वायु विकार और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *