Rajasthan Congress VP Removed After Social Media Comments

Actionpunjab
2 Min Read


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। संगठन की ओर से अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खल्लाक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसे लेकर विभाग के चेयरमैन एम.ड

.

सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी।

सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी।

सोशल मीडिया पर अब्दुल खल्लाक की ओर से कई टिप्पणी की गई थी। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात भी की थी। वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर अब्दुल खल्लाक की ओर से कई टिप्पणी की गई थी। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात भी की थी। वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की है।

चेयरमैन एम.डी. चोपदार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरपर्सन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की स्वीकृति से कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खल्लाक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि अब्दुल खल्लाक की गतिविधियां कांग्रेस पार्टी एवं अल्पसंख्यक विभाग के हितों के अनुरूप नहीं पाई गईं, जिसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासन बनाए रखने तथा सभी सदस्यों को संगठनात्मक सिद्धांतों एवं मूल्यों के अनुरूप कार्य करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। विभाग के चेयरमैन एम.डी. चोपदार ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग संगठन की मर्यादा, अनुशासन और कांग्रेस विचारधारा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि इस आदेश की प्रतिलिपि राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखज़िन्दर सिंह रंधावा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को प्रेषित की गई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अब्दुल खल्लाक की ओर से सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं को लेकर कई टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *