- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (9 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शनिवार, 9 मई को मेष राशि वालों को अटका पैसा मिलने की संभावना है। वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े रुके काम आगे बढ़ेंगे।
सिंह राशि वालों को नौकरी में खास उपलब्धि मिल सकती है। तुला राशि वालों को विदेश में नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। मीन राशि वालों को नौकरी में महत्वपूर्ण अधिकार मिलने से खुशी रहेगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और संपर्क दायरा बढ़ेगा। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है, इसलिए इन कामों के लिए प्रयास करते रहें। विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा। नेगेटिव- युवाओं को अपने काम पर फोकस रखना होगा, क्योंकि सफलता इसी पर निर्भर करेगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर आत्मबल बनाए रखें। बिना कारण गुस्सा और आवेश में आने से बनते कामों में दिक्कतें आ सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबार में कोई भी विषम परिस्थिति बनने पर चिंता करने के बजाय उसका समाधान खोजें। सहयोगियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग व्यवसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाएगा। मार्केट में अटकी हुई पेमेंट का काफी हिस्सा आज मिलने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। त्वचा से जुड़ी समस्या बढ़ने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक– 3
वृष – पॉजिटिव- किसी भी गतिविधि में प्रैक्टिकल नजरिया रखना आपको मन मुताबिक परिणाम देगा। आप अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। घर में किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा भी संभव है। नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको तनाव दे सकता है। अपने आवेश और गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। भाइयों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें। बेकार की उलझनों से बचने के लिए खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय से जुड़ी कोई भी नई कार्यवाही शुरू न करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने से कुछ दिक्कतें रहेंगी। बेहतर होगा कि अपने कामों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। युवा वर्ग को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की पूरी संभावना है। लव- घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के माहौल को सुखद बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द और एसिडिटी जैसी समस्या रह सकती है। ज्यादा भारी और तैलीय भोजन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपकी राह देख रही हैं और आप उन्हें अच्छी तरह निभा भी लेंगे। रूटीन से हटकर कुछ खास गतिविधियों में दिलचस्पी बनी रहेगी। मकान या जमीन से जुड़े रुके हुए काम आगे बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कामों में भी रुचि रहेगी। नेगेटिव- किसी भी काम को कल पर न छोड़ें और भाग्य के भरोसे रहने के बजाय अपने प्रयास जारी रखें। किसी परिजन के साथ तालमेल में कमी आने से आपसी संबंधों में दूरी आ सकती है। उचित रूपरेखा बनाकर ही अपने कामों को अंजाम दें। गैरकानूनी कामों से दूर रहें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारी और स्टाफ की वजह से कुछ चिंता रह सकती है। लेकिन लंबे समय से जिस काम को लेकर योजना बना रहे थे, उसे आकार देने में सफल रहेंगे। इस समय किसी भी जोखिम भरे काम में रुचि न लें, क्योंकि नुकसान की स्थिति बनी हुई है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इससे पारिवारिक माहौल भी अनुशासित रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। पेट में भी इंफेक्शन रह सकता है। बासी भोजन न करें और दूषित वातावरण में जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही अस्वस्थता में आज कुछ सुधार महसूस होगा और आप भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, लेकिन ये फैसले सकारात्मक रहेंगे। जरूरत पड़ने पर नजदीकी लोगों से उचित मदद भी मिल सकती है। नेगेटिव- अपने उत्साह में कमी न आने दें और खुशनुमा लोगों के साथ मेलजोल बनाए रखें। अकेलापन और आलस नकारात्मक विचार पैदा कर सकते हैं। कोई भी नया निवेश करने से पहले उसके लाभ-हानि से जुड़ी पूरी जानकारी जरूर लें, क्योंकि इस समय नुकसान जैसी स्थिति भी बन सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बदलाव से जुड़ी योजना बनेगी। ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से चल रहे व्यवसाय में खास फायदा होने वाला है। छोटी-मोटी गलतियां होंगी, लेकिन उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकार के साथ अतिरिक्त कार्यभार भी मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- आज कामकाज का दबाव बना रहेगा, लेकिन शाम तक इसके बेहतर परिणाम मिलने से थकान दूर हो जाएगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। असरदार लोगों से मेल-मुलाकात होगी। उनकी सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद की तरह रहेगा। परिवार की व्यवस्था को लेकर भी कोई बड़ा फैसला हो सकता है। नेगेटिव- भाइयों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा तनावपूर्ण रह सकती है। रुपए-पैसे से जुड़े लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। कमीशन, परामर्श आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफे की उम्मीद है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने से नियुक्ति भी मिल सकती है। नौकरी में किसी खास उपलब्धि की अच्छी संभावना है। लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई बनी रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मौजूदा मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें। घर में भी साज-सज्जा से जुड़े किसी बदलाव की योजना बन सकती है। महिलाएं पूरी तन्मयता के साथ सभी गतिविधियों को आसानी से व्यवस्थित करने में सफल रहेंगी। नेगेटिव- कुछ आलस और सुस्ती की स्थिति बनी रहेगी। नजदीकी संबंधों को लेकर आपके अंदर शक और वहम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, जिसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। जल्दबाजी और आवेश में आकर तुरंत फैसला न लें। यह समय बहुत समझदारी से बिताने का है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित रखने के लिए अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। इस समय जरूरत से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर लेना आपको थका देगा। आज मार्केटिंग से जुड़े कामों को टालें। अपने स्टाफ और कर्मचारियों पर नजर रखना भी जरूरी है। लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी तालमेल की कुछ कमी रह सकती है, जिसकी वजह सिर्फ गलतफहमी होगी। प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने की भूमिका बन सकती है। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। योग जरूर करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- आज आपकी कोई समस्या किसी दोस्त के माध्यम से दूर होने वाली है। इससे राहत मिलेगी। कठिन से कठिन काम भी आप अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ निश्चय से पूरा कर पाएंगे। अपनी पर्सनैलिटी को और निखारने के लिए व्यायाम आदि जरूर करें, इससे फायदा होगा। नेगेटिव- किसी भी तरह की नकारात्मकता से खुद को बचाना होगा। फिलहाल किसी भी यात्रा को टालने का प्रयास करें। रुपए-पैसे से जुड़ा लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि अपने लोग ही धोखा दे सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अन्य व्यवसायिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पुराने संपर्कों को दोबारा मजबूत करने का प्रयास करें, इस समय उनसे लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। लव- वैवाहिक जीवन मधुर बनाए रखने में अपना योगदान जरूर दें। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से गला खराब रह सकता है और बुखार भी हो सकता है। समय पर अपना इलाज लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आप सभी काम आत्मविश्वास और मनोबल से पूरे कर लेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी। आपस में समय बिताकर सभी को खुशी महसूस होगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित तालमेल बनाकर रखने में आपका प्रयास सफल रहेगा। नेगेटिव- किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग न करें। परिवार और दोस्तों के प्रति उदार रवैया रखें। खर्चों की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थी मौज-मस्ती में ज्यादा समय बर्बाद न करें और अपने कामों पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई भी खास फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। लव- घर और व्यवसाय के बीच उचित तालमेल बना रहेगा, जिससे शांति रहेगी। लव अफेयर्स के मामले में भाग्य आपका साथ देगा। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और बदन दर्द की समस्या रह सकती है। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक नियमों को अपनाना जरूरी है। भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज वे थोड़े प्रयास से ही पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों के माध्यम से भी आपको सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ चल रहे किसी विवाद को आपसी तालमेल से सुलझाने का प्रयास करें। नेगेटिव- दूसरों से सलाह लेने के बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास करें, वरना लक्ष्य से भटक सकते हैं। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार जरूर करें, नहीं तो कुछ गलतियां हो सकती हैं। युवाओं को नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी।
व्यवसाय- कारोबार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता का प्रतिशत आपकी मेहनत ही तय करेगी। बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप न होने दें। कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। ऑफिस के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। लव- अपने जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ा रिश्ता आए, तो जांच-पड़ताल के बाद ही विचार करें। स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रह सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
मकर – पॉजिटिव- कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन ईश्वर की कृपा से कोई न कोई रास्ता मिल ही जाएगा। सक्रिय रहने से कोई भी फैसला लेने में आसानी होगी। अगर प्रॉपर्टी या मूल्यवान वस्तु की खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजना है, तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं। नेगेटिव- बेवजह दूसरों के साथ उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। सफलता जल्दी पाने की इच्छा में किसी भी गैरकानूनी काम को हाथ में न लें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें।
व्यवसाय– व्यवसाय में कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन आप धैर्य और समझदारी से उनका निवारण करने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है। अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले उनकी पूरी रूपरेखा बना लें। लव- दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। थोड़ी-सी समझदारी से अपने संबंधों को खराब होने से बचा सकते हैं। स्वास्थ्य- नशे और तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें। इसका दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। बीपी, शुगर और हार्ट पेशेंट खास तौर पर अलर्ट रहें। भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ – पॉजिटिव- आज दिनभर मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे और आप पूरी ऊर्जा से अपनी गतिविधियां व्यवस्थित रखेंगे। खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रियता बनाए रखें। नेगेटिव- वित्तीय मामलों में हिसाब-किताब करते समय कुछ गलतियां हो सकती हैं। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए बहुत सावधानी बरतें। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा प्रतिबंध न लगाएं, इससे उनके आत्मबल में कमी आ सकती है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय से जुड़ा कोई भी जोखिम न लें और यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें। ज्यादा निवेश करने से भी परहेज करें। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दें। लव– वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम भाव बना रहेगा। मित्रों से भी मेल-मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखें। स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति लापरवाही से पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या और कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- हर काम को सलीके और व्यवस्थित तरीके से करने पर जल्दी ही लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इससे अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय बीतेगा। दूसरों से मदद लेने के बजाय अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। नेगेटिव- कहीं भी वाद-विवाद की स्थिति बनने पर अपने गुस्से और शब्दों पर काबू रखें, वरना स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। युवाओं को अपना लक्ष्य पाने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे, इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें।
व्यवसाय- आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक गतिविधियां बनाएगा। लेकिन अपने गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखना जरूरी है, क्योंकि इसका असर आपकी कार्यक्षमता और व्यवसाय पर भी पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिलने से खुशी रहेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में तालमेल बनाए रखने से घर की व्यवस्था भी उचित रहेगी। घर में कुछ धार्मिक क्रियाकलाप होंगे। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- मानसिक रूप से थकान और सुस्ती हावी रह सकती है। सकारात्मक बने रहने के लिए अध्यात्म और ध्यान का सहारा लें। शांत चित्त बने रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
