- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (12 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार, 12 मई को वृष राशि वालों को विदेशी कंपनी में जॉब से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं और सरकारी काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। कर्क राशि वालों को ऑफिशियल यात्रा का मौका मिल सकता है।
सिंह राशि वालों को सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। कन्या राशि वालों की रियल एस्टेट डील सफल हो सकती है और स्थान परिवर्तन फायदेमंद रहेगा। मकर राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कुंभ राशि वालों को करियर में नई उम्मीद मिलेगी। मीन राशि वालों के पार्टनरशिप बिजनेस में मुनाफा और सरकारी नौकरी में उन्नति के योग हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज किसी खास मुद्दे पर परिवार के लोगों के साथ बातचीत हो सकती है। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, आज वे आपकी सूझबूझ से सहज और आसान तरीके से हल हो जाएंगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा और मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। नेगेटिव- बच्चों से जुड़ी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। डांट-फटकार से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। कोई भी व्यक्तिगत फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह-मशवरा करें। अपनी बातों को बहुत ज्यादा लोगों के सामने जाहिर करने से बचें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में कुछ बदलाव करने का विचार है, तो अभी थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनजान न रहें, क्योंकि आपके कामों का श्रेय कोई दूसरा व्यक्ति ले सकता है। ऑफिस में टीम वर्क के साथ काम करने से ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव- घर में किसी मुद्दे को लेकर तनाव बन सकता है। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन से जुड़ा कार्यक्रम बनाएं। इससे घर के लोगों के बीच सहजता और अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बहुत ज्यादा व्यस्तता की वजह से थकान महसूस हो सकती है। वर्तमान मौसम से भी अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का साथ और आशीर्वाद आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा। उनसे उचित मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप बेहतर नीतियों पर विचार करेंगे। खुद को पहले से बेहतर स्थिति में महसूस करेंगे। मान-सम्मान बना रहेगा और आपके व्यवहार की सराहना भी होगी। नेगेटिव- कानूनी नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन न करें। आपकी सफलता देखकर जलन की भावना से कोई आपका नुकसान कर सकता है, इसलिए अपने सीक्रेट किसी से शेयर न करें। किसी भी नकारात्मक स्थिति में गुस्से और ईगो पर काबू रखें। संयम से लिए गए फैसले आपके लिए बेहतर रहेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर करने की जरूरत है, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। काम में सजगता और अनुशासन रखना जरूरी रहेगा। लव- परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर विचारों का आदान-प्रदान करने से आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और एक-दूसरे के प्रति भरोसा मजबूत होगा। स्वास्थ्य- कब्ज या बवासीर जैसी समस्या चल रही है, तो उचित इलाज लें। अनदेखी करने से परेशानी बढ़ सकती है। खास तौर पर खानपान सुधारें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- किसी के साथ संबंधों में गलतफहमियां चल रही हैं, तो आज उनका समाधान होगा। किसी मित्र की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यस्तता के बावजूद मन मुताबिक और रचनात्मक कामों में रुचि बनी रहेगी। घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा से जुड़े बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल में नई ऊर्जा आएगी। नेगेटिव- जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े किसी भी काम में बहुत सावधानी बरतें। छोटी-सी गलती नुकसान का कारण बन सकती है। महिलाएं अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता रखें। रिश्ते अच्छे बनाए रखने के लिए थोड़ा झुकना पड़े, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।
व्यवसाय- ज्यादातर व्यावसायिक काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। आय की स्थिति में बेहतरीन मुनाफा होने के योग हैं। हालांकि किसी नए काम और लोन से जुड़े मामलों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। राजकीय मामले निपटाने के लिए समय उचित है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कोई समस्या हो सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ मधुर समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और गला खराब होने जैसी मौसमी परेशानियां रह सकती हैं। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सुनहरी लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आज कुछ नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन उन्हें हासिल करना आपकी कार्यक्षमता पर भी निर्भर करेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से पूरा करें, इससे किसी का हस्तक्षेप नहीं होगा। कुछ समय अनुभवी लोगों के साथ बिताने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामों में स्पष्टता रहेगी। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार लेना आपके व्यक्तिगत कामों में रुकावटें ला सकता है। नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। अपनी मनोदशा पर काबू रखें। खर्च करते समय बजट पर भी नजर रखना जरूरी है, वरना आर्थिक असंतुलन बन सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। आपके प्रयासों से काम बनते जाएंगे। जल्दबाजी न करें और धैर्यपूर्वक काम पूरे करें। ध्यान रखें कि स्टाफ की नकारात्मक गतिविधि से नुकसान होने की आशंका है। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है, जो आगे चलकर फायदेमंद रह सकती है। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल उचित बनाए रखें और एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक गलत गतिविधियों में हस्तक्षेप करना और आपके आदर्शवादी विचार दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे। इससे आपको सम्मानजनक स्थिति मिलेगी। कोई रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिल सकता है, लेकिन इससे भी आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। आपकी सामाजिक छवि मजबूत रहेगी। नेगेटिव- वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। कभी-कभी कोई फैसला लेने में दिक्कत आएगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से समाधान भी मिल जाएगा। युवाओं को किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी असफलता मिलने पर मायूसी रह सकती है। धैर्य रखें और दोबारा कोशिश करें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप से जुड़ी गतिविधियों में उचित तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। व्यवसाय में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे आपकी लगातार उन्नति होगी। प्रतिद्वंद्वी कमजोर रहेंगे। गवर्नमेंट से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। अपने संपर्कों का सही उपयोग करें। लव- पति-पत्नी का आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। घर में खुशहाल माहौल रहेगा। हालांकि दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं, इसलिए भावनाओं में बहकर फैसला न लें। स्वास्थ्य- ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ में जाने से बचें। वर्तमान वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- कोई काम लंबे समय से लंबित है, तो आज उसे पूरा करने का अनुकूल समय है। किसी अनुभवी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत लाभदायक साबित हो सकती है। युवाओं को किसी उत्सव या समारोह में अपना टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। सामाजिक पहचान मजबूत हो सकती है। नेगेटिव- अत्यधिक लापरवाही करने से बचें। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी, जिससे चिंता रह सकती है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कामों में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर रहेगा। अपनी योजनाएं अनावश्यक रूप से किसी से शेयर न करें।
व्यवसाय- आपने व्यवसाय से जुड़ी कोई योजना बनाई है, तो उसे कार्यरूप देने का अब अनुकूल समय है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं और यह परिवर्तन लाभदायक रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की कोई अच्छी डील सफल हो सकती है। काम में तेजी और व्यावहारिकता बनाए रखें। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर और तालमेल भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ज्यादा भीड़भाड़ और पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति के सानिध्य में आपकी विचारधारा में सकारात्मक बदलाव आएगा। मुश्किल समय में अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। मन में स्थिरता बनी रहेगी। नेगेटिव- ज्यादा कार्यभार से राहत पाने के लिए अपने काम अन्य लोगों के साथ बांट लें। किसी भी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। व्यर्थ की चिंता से बचें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- कारोबार में अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ कम्युनिकेशन बनाकर रखें, इससे आपको फायदा हो सकता है। साथ ही इस समय व्यवसाय से जुड़े हर मामले में चौकन्ना रहने की जरूरत है। अभी बदलाव से जुड़ा कोई फैसला लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस का वातावरण पॉजिटिव बना रहेगा। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी और घर में सुखद माहौल बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी-जुकाम और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज लें तथा व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। सिर्फ सूझबूझ से फैसला लेने की जरूरत है, आपको मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून और खुशी मिलेगी। घर के रखरखाव से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी संभव है। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार और समाज में मान-सम्मान बनाए रखेगा। नेगेटिव- कोई समस्या आने पर दूसरों को दोष देने के बजाय अपनी कार्यक्षमता पर भी विचार करना जरूरी है। उच्च शिक्षा के लिए अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है। यह समय मौज-मस्ती के बजाय गंभीरता से अपने काम पूरे करने का है।
व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से आर्थिक दिक्कतों की वजह से जो काम रुके हुए थे, उन्हें दोबारा शुरू करने का उचित समय है। इस समय नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे, जो आपके लिए सहायक साबित होंगे। ऑफिस का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। काम को सही दिशा मिलेगी। लव- घर की व्यवस्था सुचारु और व्यवस्थित रहेगी। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी अपनापन बना रहेगा। स्वास्थ्य- आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे। कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या बदलाव से जुड़ी योजना चल रही है, तो उसे पूरा करने का उचित समय आ गया है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। नेगेटिव- अपनी व्यक्तिगत योजनाएं किसी के साथ शेयर करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। समझदारी और व्यावहारिकता से फैसला लें। भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर पहले ध्यान दें। ज्यादा जिम्मेदारियों की वजह से तनाव रह सकता है। अपने कामों की प्राथमिकता तय करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक यात्रा करते समय सावधान रहें, कुछ नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति द्वारा अपना काम बेहतर तरीके से पूरा करने पर प्रोत्साहन मिलेगा। काम में सुधार की दिशा बनेगी। लव- जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। युवाओं का आज किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में बदलने की संभावना रखता है। स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगी। इंफेक्शन या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- घर में व्यवस्थित माहौल आपके तनाव को कम करेगा और दिन खुशनुमा बीतेगा। किसी धार्मिक और अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय बिताने से आपकी विचारधारा में अच्छा बदलाव महसूस होगा। किसी मित्र के साथ चल रहा मनमुटाव दूर करने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- भावनाओं में आकर अपने कामों के साथ समझौता न करें, क्योंकि इससे कई बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपकी थोड़ी-सी सावधानी रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकती है। संयम बनाए रखें।
व्यवसाय- रोजमर्रा की आमदनी में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। किसी नए काम की योजना बनेगी। इसलिए अपने काम के प्रति एकाग्र रहें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को कोई मुश्किल टारगेट मिल सकता है, लेकिन भविष्य में यह फायदेमंद रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, इससे संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान से अपना बचाव करें। सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपको अपनी किसी प्रतिभा को लोगों के सामने जाहिर करने का मौका मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। घर में कोई शुभ काम भी पूरा होगा। इस समय समाजसेवी कार्यों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय नष्ट न करें। आलस को हावी न होने दें, वरना कामों में रुकावटें आएंगी। दूसरों पर ज्यादा हस्तक्षेप करने के बजाय अपने व्यक्तिगत कामों में ही व्यस्त रहें। समय का सही उपयोग करें।
व्यवसाय- इस समय ग्रह स्थिति आपकी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल है। करियर में कोई नई उम्मीद सफल रहेगी। सिर्फ वित्तीय संसाधनों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साझेदारी में भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लोगों के लिए भी समय जरूर निकालें, वरना वे आपसे नाराज हो सकते हैं। घर में भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य- मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन और ध्यान करें। शांति के लिए एकांत या धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताना भी लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली कई रुके हुए काम पूरे करने में मदद करेगी। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प भी कर सकते हैं। अगर कोई पारिवारिक मामला उलझा हुआ है, तो उसे शांति और धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। आज व्यवहारिक सोच काम आएगी। नेगेटिव- कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहना होगा। इस समय मन में कोई भी नकारात्मक भ्रम न पालें। दूसरों से मदद लेने के बजाय खुद पर भरोसा रखकर काम करें, तभी सफलता मिलेगी। नजदीकी संबंधियों और मित्रों से व्यवहार करते समय अपनी व्यक्तिगत गतिविधियां सीक्रेट ही रखें।
व्यवसाय- आज पार्टनरशिप से जुड़े कामों में बेहतरीन मुनाफे की स्थिति बन रही है, हालांकि स्टाफ की कोई गतिविधि परेशान कर सकती है। बेहतर होगा कि तनाव लेने के बजाय शांति से समाधान निकालें। सरकारी नौकरी वालों के लिए उन्नति के बेहतरीन योग बने हुए हैं। लव- परिवार के लोगों के साथ भी कुछ समय बिताएं। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। शाम को मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होने से सभी को खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन महिलाएं छोटी-सी समस्या होने पर भी डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
