Shamli Youth Found Dead | Police Investigate CCTV Footage

Actionpunjab
2 Min Read


श्रवण कुमार | शामली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। उसे धीमानपुरा फाटक के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार व्यक्तियों ने छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने युवक को मरणासन्न हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना धीमानपुरा फाटक के पास स्थित गुरुद्वारे के नजदीक सम्राट रिम धुरे की फैक्ट्री के बाहर हुई। सिटी से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार दो युवकों ने एक युवक को यहां उतारा और मौके से फरार हो गए। फैक्ट्री के चौकीदार सुमित ने युवक को छांव में बिठाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस पूछताछ में मृतक की पहचान भैंसवाल निवासी 38 वर्षीय सनी पंवार पुत्र बृजपाल के रूप में हुई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता बृजपाल पंवार ने बताया कि एक घंटे पहले उनकी सनी से फोन पर बात हुई थी और वह घर पर ही था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से युवक को छोड़कर जाने वाले दोनों व्यक्तियों की तलाश कर रही है ताकि यह पता चल सके कि युवक की यह हालत कैसे हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *