Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (17 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 17 मई को मेष राशि वालों के काम किसी अधिकारी या राजनेता की मदद से आसान हो सकते हैं। वृष राशि वालों को रोजगार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों की बड़ी रुकी पेमेंट मिलने के योग हैं।

कर्क राशि वालों को विदेश जाने से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि के लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। तुला राशि वालों को दूरदराज के संपर्कों से अच्छे आर्डर मिलेंगे।

मकर राशि वालों को किसी कंपनी से महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। कुंभ राशि वालों की आय में सुधार होगा। मीन राशि वालों के बिजनेस में सुधार आएगा और अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। किसी लक्ष्य के लिए की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। इससे आपकी दिनचर्या भी व्यवस्थित रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव कम होगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करना लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। नेगेटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, इसलिए गलत लोगों की संगत से दूर रहें। इस समय अनावश्यक आवाजाही से परहेज रखें। अपनी बात और व्यवहार में सावधानी रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में जरूरी काम निपटाने के लिए ठोस योजनाएं बनाने की जरूरत है। किसी बड़े अधिकारी या राजनेता से मुलाकात आपके काम आसान कर सकती है। व्यवसायिक पार्टियों के साथ डील करते समय व्यवहार में लचीलापन रखें। समझदारी से की गई बातचीत फायदेमंद साबित होगी। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने का खतरा है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक मेहनत ज्यादा होने से सिर में भारीपन और थकान रह सकती है। समय-समय पर उचित आराम लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- आज पिछले समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की उम्मीद है। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी मिलेगा। मन में संतोष और सक्रियता बनी रहेगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा बेवजह आलोचना होने से मन आहत हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। युवाओं को अपने समय का उचित प्रबंधन करने की जरूरत है। अगर प्रॉपर्टी में निवेश का विचार है, तो पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर हासिल करें।

व्यवसाय- कुछ व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर जाना संभव नहीं होगा, लेकिन स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग कार्यस्थल की व्यवस्था बनाए रखेगा। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े काम आज स्थगित रखना बेहतर होगा। रोजगार की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लव- जीवनसाथी का आत्मविश्वास और सहयोग आपका मनोबल बनाए रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- जुकाम और खांसी जैसी शिकायत रह सकती है। दूषित वातावरण से अपना बचाव करें और इलाज लेने में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज आपका सोचा हुआ कोई काम समय पर पूरा होने से राहत मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में योगदान बनाए रखने से संपर्क दायरा बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व संतुलित और सकारात्मक रहेगा। आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति में राहत आएगी। नेगेटिव- जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। सोच-विचार कर ही काम करें या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। वाहन या महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्चा रह सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कार्यस्थल पर दूसरों पर ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है, इसलिए अपने फैसले को प्राथमिकता दें। वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। नौकरी से जुड़े कामों में हालात सामान्य रहेंगे और कार्यभार से राहत नहीं मिलेगी। लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में अगर लव पार्टनर के साथ तनातनी चल रही थी, तो आज किसी मित्र की मदद से बात सुलझ सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विचारों को सकारात्मक रखें। ज्यादा तनाव लेने से मानसिक थकान रह सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- किसी मित्र पर भरोसा रखना आपके कामों को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। मुश्किल काम भी आपको सामान्य लगेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। युवाओं को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास और सहयोग दोनों आपके पक्ष में रहेंगे। नेगेटिव- विरोधाभासी परिस्थितियों से दूर रहें, वरना कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। व्यक्तिगत या सामाजिक मामलों में चल रही उलझनों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। युवा मर्यादा में रहें। अपनी ही किसी बात पर शर्मिंदगी महसूस हो सकती है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी, लेकिन आप समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कार्यभार हल्का होगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें। लव- पति-पत्नी का कुछ समय साथ बिताना भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां लाएगा। लव पार्टनर को उपहार देने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- किसी खास काम में रुकावट आने की वजह से मानसिक तनाव और चिंता को हावी न होने दें। कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में बिताएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। अपनी क्षमता और योग्यता का पूरा उपयोग करें, निश्चित ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अटका काम आज बन सकता है। संतान की ओर से अच्छा समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। नेगेटिव- भाइयों के साथ तालमेल कुछ कमजोर हो सकता है। छोटी बातों को नजरअंदाज करें और आपसी बातचीत से समस्या सुलझाएं। आय के साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अनुचित कामों और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवसायिक संबंध बनाने से पहले सोच-विचार जरूर करें। किसी की बातों में आकर आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी में सहकर्मी आपके खिलाफ उच्च अधिकारियों के कान भर सकते हैं। लव- घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। योग और व्यायाम आपको स्वस्थ रखेंगे। मौसम के अनुसार दिनचर्या बनाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा, लेकिन इसके बावजूद अप्रत्याशित सुखद परिणाम मिल सकते हैं। घर की देखरेख या बदलाव से जुड़ी प्लानिंग है, तो आज उसे कार्यरूप देने का समय अनुकूल है। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। नेगेटिव- इस समय बढ़े हुए खर्चों में कटौती करना जरूरी है। कोई भी निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। छोटे-बड़े फैसले लेते समय किसी का मार्गदर्शन और सहयोग जरूर लें। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में बिताना उचित रहेगा।

व्यवसाय- व्यक्तिगत कारणों से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, फिर भी मेहनत और समय निकालकर रुके हुए काम पूरे कर सकेंगे। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने ऑफिशियल काम तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लव- किसी वजह से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- आपको ज्यादा मानसिक आराम लेने की जरूरत है। तनाव और चिंता स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला है। प्रयासरत कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। व्यक्तिगत कामों से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलेगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- कहीं भी विवादित स्थिति बने, तो आवेश में न आएं और स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आय से ज्यादा खर्च होने की वजह से चिंता रह सकती है। युवाओं को अपने क्षेत्र में सफलता पाने के लिए और ज्यादा ज्ञान हासिल करने की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम खुद पूरा करने का प्रयास करें। दूसरों पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। दूरदराज के संपर्कों से अच्छे आर्डर मिलने की संभावना है, लेकिन अपनी गतिविधियां किसी के साथ शेयर न करें। सरकारी नौकरी में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। लव- पति-पत्नी अपने कुशल व्यवहार से घर का वातावरण अच्छा बनाए रखेंगे। हास्य-विनोद में सुखद समय बीतेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। चेकअप करवाएं और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिनभर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको प्रसन्न रखेगा। अपनी सूझबूझ से लिए गए फैसलों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से जुड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। नेगेटिव- दूरदराज के संबंधियों से संपर्क में रहना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। आर्थिक गतिविधियां धीमी पड़ने से चिंता हो सकती है, लेकिन यह स्थिति अस्थायी है। ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। नकारात्मक विचार और क्रोध से दूरी रखेंगे, तो कई परेशानियों से बच जाएंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही कोई समस्या परेशान करेगी, लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह से उचित समाधान मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोग अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से थोड़ा संभलकर रहें। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, जिससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- सेहत के प्रति सचेत रहना जरूरी है। ज्यादा व्यस्तता की वजह से थकान और सिरदर्द जैसी शिकायत रह सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- धनु राशि वाले संतुलित और व्यवस्थित होते हैं। आज आपके यही गुण तरक्की का कारण बनेंगे। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। नेगेटिव- आज बाहरी संपर्कों से दूर रहें। उनसे समय और पैसा नष्ट होने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। परिस्थितियों को क्रोध की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएं, तो बेहतर रहेगा। अतिरिक्त कार्यभार आपको थका सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखें।

व्यवसाय- कारोबार के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। मैन्युफेक्चरिंग से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान जैसी स्थिति बन सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरीपेशा लोग काम में लापरवाही न करें, इस समय कोई इंक्वायरी हो सकती है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। लव पार्टनर को उपहार देने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन दिनचर्या व्यवस्थित रखें और उचित आहार लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव शांतिपूर्ण तरीके से हल हो सकता है। धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। यात्रा की योजना भी बन सकती है। आय के साधन भी मजबूत होंगे। नेगेटिव- अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने की जरूरत है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें। बच्चों की किसी गतिविधि को लेकर मन विचलित हो सकता है। संयमित व्यवहार रखें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों को लेकर समय उपलब्धियों वाला है। योजनाबद्ध तरीके से काम को अंजाम दें। किसी कंपनी से आपको महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। ऑफिस में अपने पेपर और फाइलें व्यवस्थित और पूरी रखें, वरना लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या फिर परेशान कर सकती है। लापरवाही करना ठीक नहीं है। उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद सुलझने से संबंधों में फिर मधुरता आएगी। किसी परेशानी का हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी में भी समय बीतेगा। मन में संतोष रहेगा। नेगेटिव- प्रतिद्वंद्वी जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। हालांकि उनके इरादे सफल नहीं होंगे, फिर भी गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनका मार्गदर्शन करते रहें। धैर्य बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में नवीनीकरण या बदलाव से जुड़े फैसले कामयाब रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार आएगा। व्यवसाय और नौकरी से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला खुद लें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। सीनियर्स के साथ संबंध मजबूत रखें। लव- परिवार के लोगों के साथ कई गतिविधियों में खुशनुमा समय बीतेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार हावी होने से मन विचलित हो सकता है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- मीन राशि वालों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। धैर्य और फोकस के साथ कामों को अंजाम दें। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आ सकते हैं और संबंधों में सुधार होगा। नेगेटिव- किसी से ज्यादा मदद की उम्मीद न रखें। अपने काम खुद पूरा करें। आज उधारी या लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में विवेक और समझदारी से काम लें। जल्दी आवेश में आना संबंधों को बिगाड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। अधिकतर काम उचित तरीके से बनते जाएंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में ज्यादा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण प्रेम संबंधों में बदल सकता है। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और हल्का खानपान लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *