Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (18 To 24 May 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
19 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (18 To 24 May 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

18 से 24 मई के सप्ताह में मेष राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने के योग हैं। वृष राशि वालों की जमीन-जायदाद से जुड़ी बड़ी डील हो सकती है। मिथुन राशि वालों को कलात्मक क्षेत्र से जुड़े कामों में मुनाफा मिलेगा।

कर्क राशि वालों को कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा और विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को उम्मीद मिलेगी। कन्या राशि वालों के रुके कामों में गति आएगी और कमीशन से जुड़े कामों में मुनाफा होगा।

धनु राशि वालों को प्रोजेक्ट या ऑर्डर मिलने की संभावना है। मकर राशि वालों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। मीन राशि वालों को किसी प्रभावशाली पार्टी से बड़ी डील मिल सकती है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- आपकी उपलब्धियों से ईर्ष्या करके कुछ लोग इस सप्ताह आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन आपको उनकी परवाह किए बिना अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना होगा। निश्चित ही सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत और सामाजिक कामों में भी व्यस्तता रहेगी। किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम मिलने से मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- फाइनेंस को लेकर यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है। किसी भी तरह की बाहरी गतिविधि या अनावश्यक आवाजाही से बचें, क्योंकि इससे फायदा कम और परेशानी ज्यादा हो सकती है। बेतहाशा खर्च बढ़ने से आपकी शांति और नींद पर भी असर पड़ सकता है। बजट और व्यवहार दोनों संतुलित रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लाभ के उचित अवसर भी मिलेंगे। इसलिए मेहनत जारी रखें, जीत आपकी सुनिश्चित है। कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है, इसके लिए प्रयास करते रहें। कामकाज में निरंतरता और धैर्य रखने से स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज लापरवाही बिल्कुल न करें। अपनी नियमित जांच करवाएं और बेहतर इलाज लेते रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई खास फैसला लेने में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से आत्मिक संतोष मिलेगा। परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी राय को महत्व मिलेगा और मन में स्थिरता रहेगी। नेगेटिव- कोई व्यक्तिगत समस्या चल रही है, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा। यह समय धैर्य और संयम रखने का भी है। फिलहाल मेहनत के अनुसार मन मुताबिक परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा रह सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें।

व्यवसाय- शेयर, तेजी-मंदी जैसे व्यवसाय में रुचि रखने वालों के लिए ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। जमीन-जायदाद से जुड़े व्यवसाय में बड़ी डील होने की संभावना है, इसलिए इन कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं, वरना परेशानी हो सकती है। लव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें और अपने घर-परिवार पर ध्यान दें। युवाओं का विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी। योग, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- सलेटी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह ऐसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें, जिन पर काम करने के साथ-साथ आपका ज्ञान भी बढ़े। पारिवारिक और आर्थिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। आत्ममनन और आत्मचिंतन में भी कुछ समय जरूर बिताएं। इससे आपको अपनी उलझनों का समाधान मिलेगा और सोच में स्पष्टता आएगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि झूठ का सहारा लेकर खुद को सही साबित न करें, वरना मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। सप्ताहांत में ग्रह स्थिति कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि सप्ताह की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण काम पूरे कर लें। घर में अचानक मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबार में बेहतर कार्यप्रणाली के उचित परिणाम सामने आएंगे। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में मुनाफे की स्थिति बन रही है। साझेदारी से जुड़े कामों में आपसी संबंध ठीक बनाए रखने के लिए धैर्य और संयम की जरूरत रहेगी। ऑफिस से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। लव- घर के सभी सदस्यों के बीच तालमेल बने रहने से सुखद माहौल रहेगा। युवाओं को डेटिंग पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन ज्यादा दिमागी काम की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या बढ़ सकती है। पर्याप्त आराम लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- अपने सपनों को साकार करने का अनुकूल समय है। प्रयासों के मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। मन को सुकून मिलेगा और खर्चों की अधिकता भी ज्यादा परेशान नहीं करेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। नेगेटिव- खुद को अपने व्यक्तिगत कामों में ही व्यस्त रखें और दूसरों के मामलों में न उलझें। बातचीत करते समय अनुचित शब्दों के प्रयोग पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी से मतभेद बढ़ने पर मामला गंभीर हो सकता है और पुलिस थाने तक जाने की नौबत आ सकती है। इसलिए संयम सबसे जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अच्छी स्थिति बनी रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें, क्योंकि एक गलत निर्णय लाभ को नुकसान में बदल सकता है। सरकारी नौकरी में किसी दूसरे डिपार्टमेंट में जाना पड़ सकता है। लव- परिवार के लोगों के बीच उचित संबंध बने रहने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- गैस और बादी वाली चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट दर्द जैसी समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- किसी खास काम में सफलता पाने के लिए इस सप्ताह कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन सफलता मिलने की संभावना मजबूत है। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के अच्छे योग हैं। कुछ समय घर के बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों के साथ भी बिताएं। उनके अनुभवों से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। नेगेटिव- अपने विचारों पर चिंतन करें। उन्हें सही दिशा में लगाने से सुकून और शांति मिलेगी। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी रहने की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। इस समय किसी भी तरह की अनावश्यक आवाजाही समय और धन का नुकसान करा सकती है। अपनी ऊर्जा बचाकर रखें।

व्यवसाय- कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। अपने काम की क्वालिटी से किसी भी तरह का समझौता न करें। यह भी ध्यान रखें कि आपके ट्रेड सीक्रेट लीक न हों। गैरकानूनी गतिविधियों में रुचि न लें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली की वजह से सराहना मिलेगी। लव- जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजन जैसा कोई प्रोग्राम बनाएं। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- उचित आहार और आराम दोनों जरूरी हैं। थकान और बदन दर्द जैसी स्थिति रह सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास सफल रहेगा और संबंधों में फिर मधुरता आएगी। अगर कोई व्यक्तिगत समस्या चल रही है, तो उससे राहत मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- कुछ लोग आपके कामों की नकल कर सकते हैं, इसलिए अपनी कार्यप्रणाली और योजनाओं की चर्चा किसी के सामने न करें। यह समय महत्वपूर्ण कामों में आलस या ज्यादा सोच-विचार के बजाय तुरंत एक्शन लेने का है। इससे आपकी कार्यक्षमता और निखरेगी।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। सिर्फ सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। रुके हुए कामों में गति आएगी। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में मुनाफे की स्थिति रहेगी। ऑफिस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर की सुख-शांति और अनुशासन बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से प्रभावित लोग लापरवाही बिल्कुल न करें। नियमित जांच करवाते रहें और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- हरियाली हरा, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- परिवार से जुड़ा कोई खास मुद्दा इस सप्ताह आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर के रखरखाव या बदलाव से जुड़ी कोई योजना बनी हुई है, तो उसे कार्यरूप देने के बारे में विचार-विमर्श होगा और कोई नतीजा भी निकल सकता है। परिवार में सहयोग का भाव बढ़ेगा। नेगेटिव- युवाओं और विद्यार्थियों को अपने कामों पर फोकस रखना जरूरी है, वरना लापरवाही की वजह से लक्ष्य से भटक सकते हैं। आलस और लापरवाही जैसे स्वभाव पर काबू रखें। अपनी महत्वपूर्ण चीजें और दस्तावेज खुद संभालें। दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ी कुछ न कुछ समस्याएं रहेंगी। अगर कोई नई गतिविधि शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में ज्यादा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम हल्का होने से सुकून और राहत मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी गहरे होंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और परिश्रम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना सफल होने की उम्मीद है। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आपके संतुलित व्यवहार से शुभ और अशुभ, दोनों परिस्थितियों में उचित तालमेल बना रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। नेगेटिव- इस समय उधार से जुड़ा लेन-देन बिल्कुल न करें, वरना बजट गड़बड़ा सकता है। कोई नकारात्मक स्थिति बने, तो परेशान होने के बजाय समाधान खोजने की कोशिश करें। अचानक किसी संबंधी के आने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। संयम रखें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। अपनी कार्यप्रणाली में भी कुछ बदलाव लाना जरूरी है। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। उनके सहयोग से व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। ध्यान रखें, विवाहेतर संबंध आपकी मानहानि का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और मेहनत की वजह से थकान और सिरदर्द की समस्या रहेगी। काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो इस सप्ताह उसका समाधान मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखेंगे। घर में कोई मांगलिक काम होने से जुड़ी योजना भी बन सकती है। घर का माहौल खुशियों भरा रहेगा और मन में उत्साह रहेगा। नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियों की वजह से थोड़ी परेशानी रह सकती है। संबंधियों और मित्रों के साथ किसी विवाद में उलझने से मतभेद हो सकते हैं। समझदारी से काम लेने पर गलतफहमियां जल्दी दूर हो जाएंगी। बोलचाल और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में आप अपनी सूझबूझ और योग्यता से कोई प्रोजेक्ट या ऑर्डर पाने में सक्षम रहेंगे। काम के प्रति पूरी एकाग्रता आपको नई उपलब्धियां दिलाएगी। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग ज्यादा कार्यभार से परेशान रहेंगे। धैर्य और योजना से काम करें। लव- परिवार के लोगों का आपसी तालमेल उचित बनाए रखने से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- गिरने या किसी वस्तु से चोट लगने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाना बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन साथ ही समाधान भी मिलते जाएंगे। अपनी रूटीन दिनचर्या के साथ देश-विदेश से जुड़ी जानकारियां भी हासिल होंगी। अपनी क्षमता के अनुसार किसी विशेष काम को अंजाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। मन में उपलब्धि का भाव रहेगा। नेगेटिव- व्यस्तता के दौरान अपनी सेहत और संबंधों का ध्यान रखना जरूरी है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपके प्रयास जरूरी रहेंगे। इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें, क्योंकि इनके उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कारोबारी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। किसी नए काम को लेकर चल रही गतिविधियों में स्थिरता आएगी। अधिकारियों से मन मुताबिक मदद मिलेगी। लव- दांपत्य संबंधों में आपसी तालमेल बनाए रखें। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए संयमित खानपान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी योग्यता और काबिलियत से आप लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना-जुलना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा और खास अनुभव भी मिलेंगे। इस समय भाग्य आपको हर परिस्थिति का सामना करने की क्षमता दे रहा है। आत्मविश्वास बनाए रखें। नेगेटिव- रिश्तों को सहेजकर रखें। नजदीकी संबंधियों के साथ गलतफहमी की वजह से कुछ दूरियां आने जैसी स्थिति बन सकती है। सुकून पाने के लिए परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना और आपसी बातचीत करना उचित रहेगा। भावनाओं को दबाने के बजाय स्पष्ट संवाद रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े संपर्कों को मजबूत करें और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। इस समय भविष्य से जुड़ी किसी योजना में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। कुछ दिनों तक मंदी जैसा माहौल रह सकता है। धैर्य और सही रणनीति जरूरी रहेगी। लव- जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। उनके साथ तालमेल बनाए रखना उन्हें संबल देगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य- ज्यादा थकान का असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। काम के साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। सभी वर्तमान कामों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता मिलना तय है। भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर भी विचार होगा। युवाओं को अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। किसी धर्मस्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- दूसरों की व्यक्तिगत बातों में दखल न दें, वरना आपका भी नुकसान हो सकता है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति को बहुत सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। गुस्से से समस्या और बढ़ सकती है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को और ज्यादा मेहनत करनी होगी।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में अभी किसी भी तरह का परिवर्तन या बड़ा फैसला न लें। मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। किसी प्रभावशाली पार्टी से व्यवसाय में बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफे की स्थिति रहेगी। काम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं। लव- परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी। किसी विपरीत लिंग के मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- चेस्ट से जुड़ी कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही न करें। तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- भगवा, भाग्यशाली अंक- 1

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *