Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
20 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (21 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

21 मई, गुरुवार को मेष राशि वालों को मीडिया और इंटरनेट से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। वृष राशि वालों को सरकारी नौकरी में विशेष अथॉरिटी मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को नया अनुबंध और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा मिलेगा।

कर्क राशि वालों की व्यवसायिक महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है और इनकम सुधरेगी। सिंह राशि वालों को नौकरी में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। तुला राशि वालों को बिजनेस में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कुंभ राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। मीन राशि वालों को मार्केटिंग से जुड़ी अच्छी डील मिल सकती है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। अगर आपसी संबंधों में किसी बात को लेकर कटुता आ गई थी, तो आज गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श हो सकता है। मन में सुकून और आत्मविश्वास रहेगा। नेगेटिव- अचानक ऐसा खर्च सामने आ सकता है, जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य रखना ही उचित है। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें, वरना धोखा मिल सकता है। युवा वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों से दूरी बनाए रखें। खर्च और संबंध, दोनों में संतुलन जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- मीडिया और इंटरनेट से जुड़े कामों में विशेष सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय कर रहे लोगों को अचानक कोई लाभदायक और महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। काम में सावधानी और पारदर्शिता रखें। लव- घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। संबंधियों की आवाजाही भी होगी और परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन की वजह से हल्का बुखार महसूस हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। प्राणायाम भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आज आपको महसूस होगा कि किस्मत मेहरबान है। परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आज आपकी मध्यस्थता से हल हो सकती हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह का अनुसरण करना आपके लिए हितकारी रहेगा। किसी विशेष पॉलिसी में निवेश करने के बारे में भी सोच सकते हैं। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। नेगेटिव- बच्चों का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ भी न डालें। बेहतर होगा कि सबसे पहले महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें। नजदीकी संबंधियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें। धैर्य और संतुलन जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को कार्यरूप देने का बेहतरीन समय है। कर्मचारियों और सहयोगियों की मदद से काम सुचारु रूप से बनते रहेंगे। इस समय व्यापार से जुड़े कामों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने की भी जरूरत है। सरकारी नौकरी में कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती है। जिम्मेदारी निभाने में गंभीरता रखें। लव- जीवनसाथी का सहयोग परिवार के वातावरण को शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखेगा। आप भी अपनी जिम्मेदारियां निभाने में खरे उतरेंगे। किसी मांगलिक काम से जुड़ी योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें। तनाव और कार्यभार की अधिकता से समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- आज निसंदेह कोई बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा। कई तरह की गतिविधियों में रुझान रहेगा और इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव या नवीनीकरण को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए दिन कोई खुशखबरी लाने वाला है। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। नेगेटिव- किसी भी प्रतिकूल स्थिति में अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन में कुछ अशांति रह सकती है। लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर किसी मित्र के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने के बजाय नजरअंदाज करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अच्छी व्यवस्था रहेगी। कोई नया अनुबंध मिलने की संभावना है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सोच-विचार कर तुरंत अमल करें। सरकारी नौकरी में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। काम में अनुशासन जरूरी रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बनने से घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में भी स्थिति कुछ अच्छी नहीं चल रही है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी नियमित जांच जरूर करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- नई योजनाएं और उपक्रम शुरू करने का अनुकूल समय है। मामूली समस्याओं और विवादों को अनदेखा करके आगे बढ़ना आपको सफलता देगा। कोई ऐसी सकारात्मक बात हो सकती है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मन में उत्साह और भरोसा रहेगा। नेगेटिव- कोई विवादित स्थिति बनने पर शांत रहना ही बेहतर है, वरना आपका ध्यान अपने कामों से हट सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन करते समय पूरी जानकारी लेना जरूरी है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। सरकारी मामले फिलहाल अटके रह सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

व्यवसाय- आज आपकी कोई व्यवसायिक महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील करते समय कागजात अच्छी तरह जांच लें। व्यापारी वर्ग से अच्छा तालमेल बना रहेगा। नौकरी में मन मुताबिक कार्यभार पाने के लिए अभी सब्र रखना होगा। लव- परिवार के लोगों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। समय रहते बात सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- संतुलित खानपान और दिनचर्या रखने से पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी। खुद को हल्का और बेहतर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- आज आपके अधिकतर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। परिजनों का मार्गदर्शन आपको किसी मुश्किल से बाहर निकलने में भी मदद करेगा। नेगेटिव- कुछ लोग आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। ऐसे लोगों की परवाह न करें और उनसे दूरी बनाए रखें। आवेश और क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी और अति उत्साह में बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। धैर्य और संयम से काम लें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक परिस्थितियां यथावत रहेंगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेना उचित नहीं है। यह समय रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने और संपर्क सूत्रों को मजबूत बनाने का है। नौकरीपेशा लोगों को नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। अपने काम की गुणवत्ता बनाए रखें। लव- घर के वातावरण को सुखमय बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति सजग और ईमानदार रहेंगे। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव रखें। खानपान के प्रति विशेष रूप से सजग रहना होगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही होगी और कोई विशेष फैसला लेने में उनका योगदान रहेगा। बच्चों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। इस समय की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार में सक्रियता और बातचीत का माहौल रहेगा। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो अभी दिक्कत यथावत रह सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें, क्योंकि इसका असर आपकी मनोवृत्ति पर पड़ सकता है। कभी-कभी मन में अनहोनी जैसा वहम या भय रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें।

व्यवसाय- कारोबार में बड़ी जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा करने का रास्ता खुलेगा। नौकरीपेशा लोगों का उच्च अधिकारियों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। शांत रहकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। लव- वैवाहिक जीवन में कुछ उलझनें रहेंगी। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- वायु और पेट से जुड़ी दिक्कतें रहेंगी। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- किसी संस्था में कुछ समय बिताना और सहयोग करना आपको मानसिक सुकून देगा। रोजमर्रा के तनाव से भी राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से उचित मार्गदर्शन मिल सकता है। भूमि से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज सुलझाने का उचित समय है। मन में संतुलन रहेगा। नेगेटिव- काम पूरे ध्यान से करें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही के परिणाम कष्टदायक हो सकते हैं। निवेश से जुड़े कामों को स्थगित रखना उचित रहेगा। कोई अशुभ सूचना मिलने से मन में उदासी रह सकती है। बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसला लेते समय घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में आज कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। मीडिया और एडवर्टाइजमेंट से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। हालांकि मेहनत के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिलेंगे। आंख मूंदकर किसी पर जल्दी विश्वास न करें। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करते रहें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज किसी गुरु समान व्यक्ति का सानिध्य मिलने से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। भविष्य से जुड़ी योजनाओं को कार्यरूप देने का उत्तम समय है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी। नेगेटिव- अपने अधिकतर काम दिन के पूर्वार्ध में ही निपटाने का प्रयास करें, क्योंकि दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ बाधाएं पैदा कर सकती है। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें और यथावत कार्यप्रणाली पर ध्यान दें। किसी के साथ व्यर्थ में उलझना आपको अपयश दे सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में अपनी पार्टियों के साथ डील करते समय नरम व्यवहार रखने की जरूरत है। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने का प्रयास करें। अगर पार्टनरशिप करने की योजना है, तो तुरंत निर्णय लें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इस समय आपको शारीरिक और मानसिक आराम की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- दिन के पूर्वार्ध में कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन जल्दी ही उनका समाधान मिल जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में कुछ समय बिताना आपको मानसिक सुकून देगा। किसी शुभचिंतक की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। मन में राहत रहेगी। नेगेटिव- क्षमता से ज्यादा कार्यभार होने की वजह से तनाव रह सकता है। अपने व्यक्तिगत कामों में भी कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई गुप्त बात उजागर होने की आशंका है, जिसकी वजह से कोई अवसर दूसरों के हाथ में जा सकता है। सावधानी और गोपनीयता जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में पूरी मेहनत करें, क्योंकि अभी की गई मेहनत भविष्य को बेहतर बनाएगी। साझेदारी के व्यवसाय में काम के विभाजन को लेकर टकराव हो सकता है। ऑफिशियल प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए आज ओवरटाइम काम करना पड़ सकता है। धैर्य रखें और काम को व्यवस्थित रखें। लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात रोमांचित करेगी। कुछ पुरानी यादगार बातों पर भी चर्चा होगी। स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द और वायु विकार से जुड़ी परेशानियां रहेंगी। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- दैनिक गतिविधियों में व्यवस्था बनाए रखने से आप कई तरह की समस्याओं से बच जाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। परिवार से जुड़ा लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला बेहतर साबित होगा। किसी संबंधी के आगमन से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मन में संतोष रहेगा। नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई फैसला लेना उचित नहीं है। दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें। अगर घर में कोई वाद-विवाद की स्थिति बनती है, तो आक्रोश में आने के बजाय शांत रहकर समाधान निकालें। विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर समस्या रहेगी, टीचर से मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी भी काम में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना उचित रहेगा। सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोग बना रहेगा। सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन को बनाए रखें। इन संपर्कों से भविष्य में फायदा मिलेगा। लव- घर में मेहमानों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। शाम को परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग आदि भी हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। महिलाओं को हार्मोनल संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- रिश्तेदारों या पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी। आपके द्वारा रखे गए पक्ष की सराहना मिलेगी। किसी नई जानकारी को सीखने में भी समय बीतेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास और सामाजिक सक्रियता बनी रहेगी। नेगेटिव- युवा और विद्यार्थी अपने स्वभाव में ज्यादा परिपक्वता लाएं तथा गंभीरता से परिस्थितियों पर विचार करें। लापरवाही और मौज-मस्ती की वजह से कई बनते काम रुक सकते हैं। किसी विशेष वस्तु को खरीदने से जुड़ी योजना अभी स्थगित करनी पड़ सकती है। संयम रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े राजकीय काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अपने व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि वे आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। कहीं से रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी मिल सकता है। काम में सतर्कता रखें। लव- व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार और बच्चों के लिए जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी ज्यादा कार्यभार की वजह से थकान और तनाव रह सकता है। नकारात्मक विचारों को दूर रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- आज कुछ चुनौतीपूर्ण समय रहेगा, लेकिन उनका दृढ़ता से सामना करने पर आप समाधान भी ढूंढ लेंगे। दूसरों के प्रभाव में बिल्कुल न आएं और अपने विचारों को प्राथमिकता दें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में सुखद समय बीतेगा। नेगेटिव- मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार उठ रहे हैं, तो उन पर काबू पाने का प्रयास करें। लक्ष्य हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों या मेडिटेशन में बिताने से काफी हद तक सुकून मिल सकता है। मन को स्थिर रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से चैन की सांस लेंगे और काम फिर अपनी गति से शुरू हो जाएगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। नौकरी में स्पेशल ड्यूटी लग सकती है, जो आपको थका भी देगी। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी की स्थिति बनेगी, लेकिन जल्दी ही समाधान निकल आएगा। युवा मित्रों की दोस्ती और गहरी होगी। स्वास्थ्य- काम की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। तनाव न लें और सहज तरीके से काम पूरे करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *