Unnao Lekhpal Main Exam | 2688 Candidates at 10 Centers

Actionpunjab
2 Min Read


उन्नाव6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा गुरुवार को शुरू होगी। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 2688 अभ्यर्थी शामिल होना है। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।

परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान बालों में लगे क्लेचर, हाथों में पहने कड़े, घड़ियां और अन्य धातु की वस्तुएं बाहर रखवाई गईं। अभ्यर्थियों को नगदी भी केंद्र के बाहर जमा कराकर ही प्रवेश दिया गया।

प्रशासन ने मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी गैजेट्स को पूरी तरह प्रतिबंधित किया था। केंद्रों के अंदर किसी भी प्रकार के संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई थी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 10 इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर और 100 से अधिक महिला एवं पुरुष आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग से महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इसके अतिरिक्त, प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित फोटोकॉपी और साइबर कैफे की दुकानों के संचालन पर भी रोक लगा दी थी। अधिकारियों द्वारा लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा था, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि सुरक्षा जांच काफी सख्त थी, लेकिन इससे परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया है और परीक्षा को नकलविहीन एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *