- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (22 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शुक्रवार, 22 मई को मेष राशि वालों को मीडिया या फोन से बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। वृष राशि वालों को मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे और प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बन सकती है। मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन सरकारी मामलों में सावधानी रखनी होगी।
कर्क राशि वालों को व्यवसाय विस्तार में सफलता मिलेगी। सिंह राशि वालों के आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कन्या राशि वालों का रुका सरकारी या अन्य काम हल हो सकता है। तुला राशि वालों का प्रस्ताव निर्णायक साबित होगा। वृश्चिक राशि वालों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। धनु राशि वालों को उच्च अधिकारी की मदद से टारगेट पूरा करने में सहायता मिलेगी। मीन राशि वालों की इनकम अच्छी रहेगी और कला-ग्लैमर से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- दिन ठीक-ठाक रहेगा। रुके हुए कामों में गति आ सकती है। परिवार के लोगों की खुशहाली के लिए कुछ खर्च करना बेहतर रहेगा। निवेश से जुड़ी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। उनके अनुभव और सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। अपने प्रयासों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं। नेगेटिव- ध्यान रखें कि बढ़ते खर्चों पर समय रहते काबू करना जरूरी है, वरना बजट बिगड़ सकता है। खुद को साबित करने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास भी करने होंगे। अपनी गतिविधियों की गोपनीयता बनाए रखें, अन्यथा कोई आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है। धैर्य और सावधानी बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत-मशक्कत की जरूरत है। गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। मीडिया या फोन द्वारा आपको व्यवसाय से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। सरकारी नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते समय नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से बचें। संयमित व्यवहार लाभदायक रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखने में कुछ दिक्कत रहेगी। शांति और धैर्य से समाधान निकालें। प्रेम संबंधों के मामले में निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य- गलत खानपान और पॉल्यूशन की वजह से कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय रहेगा। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- परिवार के लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं रहेंगी और आप उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। दिन का कुछ समय आत्ममंथन और एकांत वातावरण में भी बिताएं। इससे आपको कई उलझनों से निजात पाने का समाधान मिलेगा। युवाओं को बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा और मनोबल मजबूत रहेगा। नेगेटिव- किसी अप्रिय व्यक्ति के घर आने से माहौल नकारात्मक हो सकता है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेलजोल न रखें। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। उचित मेहनत के बावजूद युवाओं के काम में देरी होने से मन थोड़ा व्यथित रहेगा। धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- कारोबार में अनुभवी लोगों का प्रोत्साहन मिलेगा, लेकिन अपने प्रयासों में कमी न आने दें। आपको मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बन सकती है। फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नियमित जांच करवाएं और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- आपको अपनी किसी समस्या को सुलझाने में नजदीकी लोगों का सहयोग मिलेगा। मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन का दायित्व आप पर रहेगा, जिसे आप अच्छी तरह निभाएंगे। बच्चों की समस्याओं को भी समझने और सुलझाने का प्रयास करें। दिन सक्रिय रहेगा। नेगेटिव- लेन-देन से जुड़े किसी मामले में आपके साथ धोखा हो सकता है, इसलिए सचेत रहें। विद्यार्थी और युवा वर्ग व्यर्थ घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताकर अपना समय बर्बाद न करें। अपने लक्ष्य पर ध्यान देना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ गड़बड़ी हो रही है, तो धैर्य से उसे समझने की कोशिश करें। इस समय भाग्य आपका सहयोग कर रहा है, लेकिन उसका सदुपयोग आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा। नौकरीपेशा लोग किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। लव- घर में किसी वजह से तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। किसी को प्रेम का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस समय किसी तरह के इंफेक्शन या सूजन जैसी परेशानी आ सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- समय बहुत अनुकूल है, लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा। सामाजिक कामों की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कामों पर ज्यादा ध्यान दें। आज लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच बनाए रखें। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी या मित्र के साथ वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा तनाव रह सकता है। ध्यान रखें, दूसरों की बातों में आकर आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जो नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आप अपने अनुभव और योग्यता से विस्तार करने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों में हावी न होने दें। नौकरीपेशा लोगों से किसी तरह के फाइल वर्क में गलती होने की आशंका है। इसलिए कागज ध्यान से जांचें। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। मेहमानों के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है, जिसकी मुख्य वजह असंतुलित खानपान होगा। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- आज का दिन परोपकार जैसे कामों में बीतेगा और ऐसा करके आपको सुकून मिलेगा। प्रयासरत आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। मित्रों या सहयोगियों की सलाह से आप अपनी किसी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी सक्रियता से कुछ रुके काम आगे बढ़ेंगे। नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। कोई योजना नाकाम भी हो सकती है, लेकिन निराश होने के बजाय परिस्थितियों का सामना करें। जल्दी ही समस्याएं हल हो जाएंगी। कुछ व्यक्तिगत मामलों को समय रहते सुलझाना जरूरी है। युवा सैर-सपाटे और मौज-मस्ती में ज्यादा समय नष्ट न करें।
व्यवसाय- कारोबारी विस्तार से जुड़ी योजनाएं बनेंगी, जिन्हें आप क्रियान्वित भी करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की उचित सलाह मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बना रहेगा और किसी प्रोजेक्ट को सुचारु रूप से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मेहनत का सकारात्मक असर दिखेगा। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। इसका असर घर की सुख-शांति और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन जल्दी ही सुधार आएगा। तनाव न लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा काम रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने के लिए समय उत्तम है। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल-मिलाप से खुशी होगी। शाम को डिनर आदि पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव- ज्यादा कार्यभार की वजह से सभी गतिविधियों को व्यवस्थित करना मुश्किल होगा। घर की समस्याओं को सुधारने में परिवार के लोगों का सहयोग जरूर लें। विद्यार्थी नकारात्मक प्रवृत्ति की संगति से दूरी बनाए रखें, क्योंकि इससे पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं। समय का सही उपयोग करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बदलाव या नए काम से जुड़ी कोई योजना है, तो फिलहाल उसे स्थगित रखना बेहतर होगा। हालांकि कोई रुका हुआ सरकारी या अन्य काम आज हल हो सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के मार्गदर्शन पर ध्यान दें। इससे आप कोई भी निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए मौसम के अनुसार आहार-विहार और दिनचर्या रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- आज किसी प्रियजन से कोई जानकारीपूर्ण समाचार मिलेगा। यह समय अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए बहुत अनुकूल है। विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। सोसाइटी से जुड़े किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। लोगों के बीच आपकी बात को महत्व मिलेगा। नेगेटिव- बच्चों की किसी गलती पर उन्हें धैर्य और शांति से समझाएं। गुस्सा और डांट-फटकार उनके मनोबल में कमी ला सकते हैं। किसी के साथ फिजूल बहस में पड़ने से आपका ही नुकसान होगा और समय भी व्यर्थ जाएगा। घर के वरिष्ठ सदस्य का मान-सम्मान बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। व्यवसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा। नौकरी में क्लाइंट के साथ व्यवहार मधुर और संयमित रखें। वाद-विवाद में न पड़ें। लव- आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सक्षम रहेंगे। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई सदस्य आपकी किसी बात से नाराज है, तो आज उन्हें मनाने का उचित अवसर है। अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत के निश्चित ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से भी राहत मिलेगी और आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। अभिमान और अति आत्मविश्वास नुकसानदायक हो सकते हैं। बच्चों की समस्याएं सुनें और शांतिपूर्ण तरीके से समझाएं। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। अपनी बात रखते समय विनम्रता बनाए रखें।
व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता के बावजूद आप कारोबारी गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय में और अधिक विस्तार के लिए ज्यादा पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। महिलाएं विशेष रूप से नौकरी में अपने टारगेट को हासिल करने में सक्षम रहेंगी। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ शॉपिंग तथा मौज-मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से और गहराई आएगी। स्वास्थ्य- किसी न किसी वजह से मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यर्थ की बातों से दूर रहें और समय-समय पर आराम लेते रहें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- आज अपनी प्रतिभा और नॉलेज को दूसरों के सामने जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस समय का उचित सदुपयोग करें। युवा वर्ग अपनी कार्यक्षमता में बिल्कुल कमी न आने दें, क्योंकि अभी की गई मेहनत के निकट भविष्य में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में धैर्य और संयम न छोड़ें। ससुराल पक्ष के किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। स्थान परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी तनाव रह सकता है। अपनी बातों को नियंत्रित रखें और विवादों से दूर रहें।
व्यवसाय- कारोबार में लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन नए काम की शुरुआत करने में सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान देना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से आप अपना टारगेट पा सकते हैं। काम में फोकस बनाए रखें। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आपका पूरा सहयोग उन्हें खुशी देगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। धन की अपेक्षा अपने मान-सम्मान और आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी हासिल करने में भी रुचि जागेगी। मन में गंभीरता और स्थिरता रहेगी। नेगेटिव- अपनी कामयाबी का दिखावा न करें और अपनी खास योजनाएं भी सीक्रेट रखें। लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। अनिद्रा और बेचैनी जैसी स्थिति भी महसूस हो सकती है। शांत माहौल में समय बिताएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं हैं। नया काम शुरू करने के लिए उचित समय का इंतजार करें। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों की सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेगी। ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा। जल्दबाजी न करें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा पल बीतेंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य- वायु और गैस की वजह से जोड़ों में दर्द तथा बेचैनी जैसी समस्या बनी रहेगी। खानपान के प्रति बहुत सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- घर की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की शॉपिंग में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर चल रही कोई समस्या आज हल हो सकती है। परिवार में राहत और संतोष का माहौल रहेगा। नेगेटिव- आज दिनभर कार्यभार ज्यादा रहेगा, लेकिन अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। काम के साथ आराम लेना भी जरूरी है। बीती हुई नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। वर्तमान में रहना सीखें। मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, क्योंकि कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है। किसी असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की राय आपके लिए भाग्योदयकारी साबित होगी। निर्णय सोच-समझकर लें। लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- घुटनों और पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- आज कुछ समय अपनी हॉबी और रुचिपूर्ण कामों के लिए जरूर निकालें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से राहत मिलेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे। आय के साधन उचित बने रहेंगे, इसलिए आर्थिक रूप से कोई दिक्कत नहीं होगी। संतान की तरफ से भी निश्चिंतता रहेगी। नेगेटिव- युवाओं को मेहनत के मनोनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ समय के लिए उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। दोबारा प्रयास करें और कुछ समय योग तथा मेडिटेशन में बिताएं। इससे काफी राहत मिलेगी। घर से जुड़ा कोई भी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं।
व्यवसाय- कलात्मक और ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में भी आपसी तालमेल मजबूत होगा। इस समय कामकाज में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। नौकरी में किसी लापरवाही की वजह से उच्च अधिकारी की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। लव पार्टनर के साथ अकारण किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उल्लंघन करने से आप ही मुसीबत में पड़ेंगे। सावधान रहें और नियमित चेकअप करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
