- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (24 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

24 मई, रविवार को वृष राशि वालों के लिए पैसों से जुड़ी योजना पर सोच-विचार फायदेमंद रहेगा और विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर की उम्मीद मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को नए काम या ऑर्डर से जुड़ी बातचीत में राहत मिलेगी।
कर्क राशि वालों को फंसा पैसा मिलने के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आने वाले दिनों के लिए बेहतर प्लानिंग बनेगी। कन्या राशि वालों को कला क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। तुला राशि वालों की नई डील या अनुबंध से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। मकर राशि वालों को पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े कामों में फायदा दिखेगा। मीन राशि वालों को नौकरी में आने वाले दिनों में जिम्मेदारी या अधिकार बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और खास मामलों पर चर्चा भी रहेगी। घरेलू माहौल खुशनुमा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी आपको ही लेनी पड़ेगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। किसी संबंधी से अच्छा उपहार मिल सकता है। दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन सही प्रयासों से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- युवा लोग गलत संगति और गलत आदतों से दूरी बनाकर रखें। आलस और सुस्ती की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपको गलती होने से बचाएगा। सफलता मिलेगी, लेकिन उसके लिए पूरी मेहनत भी करनी पड़ेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में अतिरिक्त कामकाज पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन इसके मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। ऑफिस में बहुत अधिक मीटिंग आदि रह सकती हैं। काम का दबाव रहेगा, लेकिन व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। लव- दांपत्य संबंध सुखद और सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। घर में किसी मांगलिक काम से जुड़ी योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- संतुलित दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखने से खुद को ऊर्जा और स्फूर्ति से भरा महसूस करेंगे। अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- किसी खास प्रोजेक्ट में पैसा लगाना लाभदायक साबित होगा। आप अपनी मेहनत और पराक्रम से अपना कोई सपना साकार कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत और बेहतर बनेगी। विदेश जाने के लिए उत्सुक लोगों के लिए अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं। आत्मविश्वास और परिश्रम आपके पक्ष में काम करेंगे। नेगेटिव- किसी कारण महत्वपूर्ण काम में रुकावट आए, तो तनाव न लें। गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी नजदीकी संबंधी या मित्र के साथ छोटी-सी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। दूसरों को सलाह देने के बजाय अपने स्वभाव में बदलाव लाना ज्यादा जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- मीडिया और मार्केटिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करें। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको नकारात्मक स्थितियों से निकालने में मदद करेगी। व्यवसाय से जुड़ी कार्यप्रणाली बेहतर होगी। काम में सुधार आएगा और योजनाओं को सही दिशा देने का मौका मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सभी को प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गला खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। नसों में खिंचाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- दिन सफलता देने वाला है। अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करें। किसी मित्र या परिजन की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अपनी आर्थिक योजनाओं पर जरूर ध्यान दें, निकट भविष्य में इनके अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यस्तता रहेगी, लेकिन कामों में प्रगति देखकर संतोष मिलेगा। नेगेटिव- स्वजनों के साथ कोई वाद-विवाद हो सकता है, जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन दिखेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपकी समस्या का समाधान निकाल सकता है। ज्यादा व्यस्तता की वजह से घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। अगर कोई कोर्ट से जुड़ा मामला है, तो उसे आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। कुछ ऑर्डर मिलने से राहत मिलेगी। इस समय सभी काम अपनी देखरेख में ही निपटाने की कोशिश करें, क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऑफिशियल काम बिना बड़ी दिक्कत के होते जाएंगे। धैर्य और निगरानी दोनों जरूरी रहेंगे। लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों और दोस्तों के साथ समय व्यर्थ न करें। स्वास्थ्य- कभी-कभी अनिर्णय और तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। कुछ समय अनुभवी लोगों के सानिध्य में जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- कहीं फंसा हुआ पैसा आज मिल जाने से वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रहे गिले-शिकवे भी दूर होंगे। विद्यार्थी पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखेंगे और बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। मन में राहत और आत्मविश्वास रहेगा। नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। तनाव और चिंता लेने से आपका स्वास्थ्य तथा घर की व्यवस्था, दोनों प्रभावित हो सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने पर हिम्मत हारने के बजाय दोबारा प्रयास करना जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग रहेगा। उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। वर्किंग महिलाओं का किसी अपरिचित व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। युवाओं का अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर पूरा ध्यान रहेगा। कामकाज में सतर्कता लाभदायक रहेगी। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा बातें याद करवाएगी। स्वास्थ्य- गले में दर्द या इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप अलग-अलग कामों में उत्साह से सक्रिय रहेंगे। घर के रखरखाव और सजावट से जुड़ी चीजों की खरीदारी में खुशनुमा समय बीतेगा। कोई भी व्यक्तिगत फैसला लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना आपको समस्याओं से बचाएगा। दिन सक्रिय रहेगा। नेगेटिव- अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने के बजाय कामों को और बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। बातचीत करते समय कोई ऐसी बात मुंह से निकल सकती है, जिसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की वजह से कहीं शर्मिंदगी भी उठानी पड़ सकती है। संयम रखें।
व्यवसाय- इस समय कोई भी व्यवसायिक फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। कहीं भी पैसा निवेश करना उचित नहीं है। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। काम में सावधानी और धैर्य रखें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर नोकझोंक रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उठ सकती है, जिसकी वजह से चिंता रहेगी। इलाज के प्रति लापरवाह न रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसके हल होने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि रहेगी। युवाओं को भविष्य से जुड़ी योजनाओं को कार्यरूप देने में किसी अनुभवी व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। मन में स्थिरता और उत्साह रहेगा। नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की उधारी या भावुकता की स्थिति से बचें। रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ संबंधों में खटास आ सकती है। अनजान लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं। कुछ समय अंतर्मुखी होकर जरूर बिताएं। इससे सोच में स्पष्टता आएगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग से जुड़े काम आपकी योग्यता और मेहनत से आसानी से निपट जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अभी आय की स्थिति मध्यम ही रहेगी, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। लव- पारिवारिक गतिविधियों में भी उचित सहयोग दें। इससे घर की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- व्यवसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अनुभवी लोगों के सानिध्य में जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की उचित रूपरेखा बना लेने से आप उन्हें सहजता से निपटा लेंगे और व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए भी समय मिल जाएगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। पिता का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। नेगेटिव- दूसरों पर ज्यादा विश्वास करने की वजह से आपका नुकसान हो सकता है और कोई आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी तनाव का कारण बन सकती है। विद्यार्थी और युवा वर्ग मौज-मस्ती के चक्कर में अपने करियर से किसी भी तरह का समझौता न करें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। कुछ नए अनुबंध मिलने की भी संभावना है। मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को मैनेजमेंट में और बेहतर करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी वालों को कोई अथॉरिटी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। काम में गंभीरता और अनुशासन रखें। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और अनुशासित रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार लेने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। उचित आराम लें और मेडिटेशन के लिए भी समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप तय समय में अपना काम पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और पारिवारिक दायित्वों को भी अच्छी तरह निभाएंगे। निवेश से जुड़े काम में उम्मीद से ज्यादा लाभ होने से खुशी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। संतान का व्यवहार और गतिविधियां आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालना उचित रहेगा। आज किसी से भी कोई वादा न करें, क्योंकि उसे निभाना मुश्किल हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अगर पार्टनरशिप करने का प्लान है, तो उसे तुरंत कार्यरूप दें। प्राइवेट नौकरी में दबाव बना रहेगा। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कोई मनोरंजन से जुड़ा प्रोग्राम भी बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध और मधुर होंगे। स्वास्थ्य- वायु विकार और पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान करेंगी। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- आज दिनभर घर के रखरखाव और विशेष कामों को लेकर व्यस्तता रहेगी। रुके हुए कामों में गति आएगी। भावुकता के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके अनुकूल करेगा। मित्रों या रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बन सकता है और आपसी मेल-मिलाप सुखद रहेगा। नेगेटिव- कभी-कभी आपका स्पष्ट बोलना संबंधों में दरार डाल देता है। इसलिए बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। अन्य गतिविधियों में ज्यादा समय बिताने की वजह से आपके अपने कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। समय का सही उपयोग करें और प्राथमिकता तय रखें।
व्यवसाय- कारोबार में चल रही अड़चनें दूर होंगी और आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी छोटी बात पर कहासुनी हो सकती है। संयमित बातचीत से स्थिति संभालें। लव- आप परिवार और व्यवसाय में उचित तालमेल बनाए रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तली हुई चीजें खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- कोई व्यक्तिगत समस्या हल होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी भी लक्ष्य को अपनी मेहनत से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद बढ़ सकता है, इसलिए समय रहते उसका समाधान करना जरूरी है। व्यर्थ खर्चों में कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज ज्यादा संभालकर रखें। लापरवाही नुकसान दे सकती है।
व्यवसाय- नए व्यवसाय को शुरू करने से जुड़ी योजनाएं गति में आएंगी। पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय आज फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अपने खास संपर्कों को और मजबूत करें। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संपर्कों के कारण नया लाभ मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर नोकझोंक की स्थिति बनेगी। अचानक किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- आज भाग्य आपका भरपूर सहयोग कर रहा है। अपनी मेहनत और योग्यता से रुके हुए काम पूरे कर लेंगे। अपने व्यवहार में भावनाओं को उचित स्थान दें, निश्चित ही सकारात्मक अनुभूति होगी। युवा वर्ग भी जीवन के मूल्यों को गंभीरता से समझेंगे और उन पर अमल करेंगे। मन में नई समझ बनेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम बिगड़ सकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में किसी पर भरोसा न करें। विवाद से जुड़े मामलों में अभी समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए धैर्य और संयम रखना ही बेहतर होगा। जल्दबाजी से बचें।
व्यवसाय- आपके व्यवसायिक काम अपने आप बनते जाएंगे। सहयोगी और कर्मचारी भी आपके कामों में पूरा सहयोग देंगे। कामकाज के लिए उधार लेने की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। समझदारी से निर्णय लें। लव- पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। गिरने या चोट लगने की भी आशंका है, इसलिए किसी भी तरह का रिस्क न लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- कई तरह के कामों में व्यस्तता रहेगी और हर परिस्थिति में आप तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी संबंधी या मित्र की समस्या सुलझाने में मदद करना आपको खुशी देगा। परिवार के लोगों के साथ किसी आपसी मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। दिन उपयोगी और सक्रिय रहेगा। नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही में कोई भी फैसला न लें। किसी असमंजस की स्थिति में परिजनों से विचार-विमर्श करना उचित रहेगा। वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के कामों में हस्तक्षेप करने से बचें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में सुधार आएगा और चल रही दिक्कतें दूर होंगी। काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते जाएंगे। मार्केटिंग और पेमेंट आदि कलेक्ट करने में ज्यादा समय लगाएं। सरकारी नौकरी वालों को उच्च अधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी भी मिल सकती है। काम में लाभ की स्थिति बनेगी। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे। उपहारों का आदान-प्रदान संबंधों में और नजदीकियां लाएगा। स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। मनोनुकूल परिणाम मिलने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, इसलिए चिंता न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
