IMD Weather Alert Photos Update; UP Banda Temperature | Delhi Rajasthan MP Maharashtra Heatwave

Actionpunjab
9 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Alert Photos Update; UP Banda Temperature | Delhi Rajasthan MP Maharashtra Heatwave Kashmir Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश का अधिकांश हिस्सा तेज गर्मी और लू की चपेट में है। तेलंगाना में अब तक गर्मी और हीटवेव की वजह से 16 मौतें हो चुकी हैं। राज्य के राजस्व मंत्री श्रीनिवास रेड्डी ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 40°C से 47°C के बीच रहा।

इन 11 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान यूपी के बांदा में 47°C और एमपी के नौगांव में 46.8°C रहा। अगले 2 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के

प्राइवेट एजेंसी AQI के मुताबिक शुक्रवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में सभी शहर भारत के रहे। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा के कई शहर दोपहर से पहले ही 42 से 44°C तक पहुंच गए। अकेले उत्तर प्रदेश के 22 शहर गर्म शहरों की लिस्ट में थे।

सुबह 10:50 बजे ओडिशा का बलांगीर 45°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। दोपहर होते-होते विदर्भ के ब्रह्मपुरी में देश का सबसे ज्यादा 47.2°C तापमान रहा। दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 47°C से ज्यादा था। ये सभी शहर भारत के थे।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए…

देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि हाई टेम्परेचर का गैजेट्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और इन्हें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? पढ़ें पूरी खबर…

बिहार में बिजली गिरने से 4 की मौत, जम्मू-कश्मीर में बारिश

बिहार के अररिया, जहानाबाद, नालंदा और सुपौल में शुक्रवार को बारिश हुई। यहां बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के जोजिला और उत्तराखंड के चमोली-पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान के ऊपर और एक बिहार के आसपास बना हुआ है। साथ ही अरब सागर में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है।

इसके चलते आज कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र और गोवा में बारिश हो सकती है।

इस गर्मी सीजन तेलंगाना में हीटवेव से 16 लोगों की मौत

तेलंगाना के 7 जिलों में हीटवेव के कारण इस गर्मी के मौसम में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता देने का ऐलान किया है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

राजस्थान के जयपुर में 22 मई को अधिकतम तापमान 41°C से ज्यादा रहा। गर्मी से राहत के लिए एक व्यक्ति ने सिर पर पानी डाला।

राजस्थान के जयपुर में 22 मई को अधिकतम तापमान 41°C से ज्यादा रहा। गर्मी से राहत के लिए एक व्यक्ति ने सिर पर पानी डाला।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शुक्रवार सुबह तेज आंधी चली और बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शुक्रवार सुबह तेज आंधी चली और बारिश हुई।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

24 मई:

  • बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमसभरा मौसम बना रह सकता है।
  • केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

25 मई:

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा; आसमान साफ और धूप तेज रहेगी। वहीं, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों और असम, मेघालय में बारिश और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: राज्य के 42 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, नौगांव में पारा 46.8°C, खजुराहो में 46.4°C

मध्य प्रदेश के 42 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग हीटवेव की चपेट में हैं। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट है, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: राज्य के 4 जिलों में हीटवेव का रेड और 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बांदा का तापमान 46.4°C

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भी बांदा जिला राज्य में का सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.4°C था। मौसम विभाग के मुताबिक आज 4 जिलों बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज में हीटवेव का रेड अलर्ट है। 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: अधिकतम तापमान 3°C और बढ़ने की संभावना, आज 7 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 45°C नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई से गर्मी और बढ़ेगी। इसके अलावा हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट रहेगा। आज जैसलमेर-जोधपुर समेत 7 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 14 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, सीमांचल-कोसी में बारिश हो सकती है; सासाराम में 45.0°C

बिहार के 14 जिलों में आज हीटवेव का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में तापमान 34°C से 37°C के बीच रह सकता है। यहां बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को सासाराम में सबसे ज्यादा 45.0°C तापमान रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 2 में बर्फबारी की चेतावनी; 11 शहरों का पारा 40°C से ज्यादा रहा

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में बारिश हुई। पिथौरागढ़ और चमोली के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। मैदानी जिलों नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार समेत 12 शहरों में शुक्रवार को तापमान 40°C से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: राज्य के 6 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कुछ इलाकों में हीटवेव भी; चंडीगढ़ में स्कूल बंद

पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ समेत राज्य के 17 जिलों में हीटवेव की आशंका है। हिमाचल और सीमावर्ती जिलों में हुई बारिश से राज्य के तापमान में 3.4°C गिरावट आई। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: राज्य में गर्मी का रेड अलर्ट, रोहतक में तापमान 45°C से ज्यादा; 28 मई को बारिश की संभावना

हरियाणा में गर्मी का दौर जारी है। शुक्रवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 1.1°C की गिरावट हुई। हालांकि मौजूदा तापमान सामान्य से 2.2°C ज्यादा बना हुआ है। शुक्रवार को रोहतक राज्य में सबसे गर्म शहर, यहां तापमान 45.3°C रहा। जो सामान्य से 4.9°C ज्यादा था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *