Education Minister Resignation Demand Amid NEET Protest

Actionpunjab
2 Min Read


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और NTA के खि

.

NSUI पदाधिकारियों और छात्रों ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने में विफल रही है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर “पेपर लीक बंद करो” और “शिक्षा व्यवस्था बचाओ” और ध्रमेंद्र प्रधान इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए।

NSUI नेताओं ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और सपनों पर पानी फेर देती हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि युवाओं की मेहनत, विश्वास और भविष्य की रक्षा करना सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और परीक्षा प्रणाली में सुधार नहीं किया गया, तो छात्र संगठन आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *