Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (26 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 26 मई को मेष राशि वालों को संपर्कों या फोन के जरिये बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी डीलिंग और गाड़ी से जुड़े कामों में सुधार दिखेगा। मिथुन राशि वालों का मार्केट में रुका पैसा मिल सकता है और नए काम की रूपरेखा बनेगी।

तुला राशि वालों को कानूनी और कारोबारी मामलों में सावधानी रखनी होगी। धनु राशि वालों को नौकरी के लिए किए गए आवेदन में सफलता मिल सकती है। मकर राशि वालों को सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं।

मेष – पॉजिटिव- जल्दबाजी के बजाय धैर्य और संयम से अपने काम पूरे करें। इससे आपको उचित सफलता मिलेगी। कोई भी डील करने से पहले दिल और दिमाग में संतुलन रखकर ही फैसला लें। खास लोगों से आपका मेल-मिलाप रहेगा। महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत और विचार-विमर्श भी होगा। नेगेटिव- परिवार से जुड़ी किसी भी समस्या को समय रहते सुलझा लें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन से परहेज करें। ऐसा करना जरूरी हो, तो बहुत सावधानी रखें। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य को पाने के लिए और ज्यादा मेहनत करें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से कर्मचारियों के बीच मतभेद हो सकते हैं। इसका असर व्यवसाय की कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। मार्केट से जुड़ी गतिविधियों पर फोकस बनाए रखना जरूरी है। संपर्कों के माध्यम से या फोन के जरिये कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में प्रेम और मधुरता बनाए रखें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी गलतफहमी से दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और योग पर ध्यान दें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था से जुड़े लिए गए फैसले बेहतर रहेंगे। प्रॉपर्टी या किसी अन्य मुद्दे को लेकर चल रही गलतफहमियां आज किसी की मध्यस्थता से दूर होंगी। इससे आप तनाव मुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। शाम को कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे कोई फैसला लेना आपको दुविधा में डाल सकता है। कुछ अप्रत्याशित खर्चे भी सामने आएंगे, जिनमें कटौती करना मुश्किल होगा। किसी चचेरे भाई से वाद-विवाद या मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। संबंधों को खराब होने से बचाएं।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। प्रॉपर्टी डीलिंग और वाहन से जुड़े व्यवसाय में सुधार आएगा। मौके का तुरंत फायदा उठाएं, लापरवाही बिल्कुल न करें। नौकरी में टारगेट पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव- घर का माहौल सुखद और सामंजस्यपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम और प्रदूषण का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान प्राथमिकता पर रखें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- आज किसी कठिन परिस्थिति से राहत मिलेगी। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें और अपने सपनों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मार्केट में रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। नेगेटिव- वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने स्वभाव और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। रुपए-पैसे के लेनदेन से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो उसे बहुत सावधानी से करें या फिलहाल स्थगित रखें। सुकून पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर बिताएं। इस राशि वालों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

व्यवसाय– व्यवसाय से जुड़ा कोई नया काम शुरू करने की रूपरेखा बनेगी। मनचाहा लाभ और प्रगति भी देखने को मिलेगी। इस समय कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। नौकरी में अपने प्रोजेक्ट से जुड़े फैसले दूसरों से उम्मीद रखने के बजाय खुद लेने की कोशिश करें। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- इस समय महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें। किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- आज अचानक किसी समस्या का समाधान मिल जाने से आप आश्चर्यचकित रहेंगे। राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। किसी संबंधी के साथ रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होगा। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति को गुस्से और आवेश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर व्यस्तता रह सकती है। इस कारण कुछ जरूरी काम स्थगित करने पड़ सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें, धोखा होने की आशंका है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अगर किसी के साथ साझेदारी करने की बात चल रही है, तो उसे गंभीरता से लें। यह साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने में किसी की मदद मिल सकती है। लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से आलस और ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। साफ-सफाई का ध्यान रखें। खान-पान में भी संतुलन बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- किसी भी गतिविधि में व्यावहारिक नजरिया रखने से आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। ज्यादा भावुकता और उदारता आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी सदस्य आनंदित महसूस करेंगे। नेगेटिव- इस समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। बिना वजह दूसरों की परेशानियों में न उलझें और न ही हस्तक्षेप करें। सरकारी विभाग में किसी बात को लेकर अधिकारियों से बहस हो सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। यह समय अपनी रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने और संपर्क सूत्रों को मजबूत बनाने का भी है। खाने-पीने से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। लव- घर में उत्सव की तैयारी को लेकर चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बनी रह सकती है। व्यायाम और योग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- अपनी कार्यक्षमता के दम पर आप कोई महत्वपूर्ण काम बेहतरीन तरीके से पूरा कर लेंगे। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई प्लानिंग चल रही थी, तो आज यह कामना पूरी हो सकती है। किसी रिश्तेदार के घर आने और बातचीत से खुशनुमा माहौल रहेगा। विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान भी होगा। नेगेटिव- कोई भी फैसला व्यावहारिक होकर लें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखें। ज्यादा क्रोध और जल्दबाजी आपके बनते कामों में रुकावट डाल सकते हैं। इस समय अधिक खर्च की स्थिति रहेगी। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ा खर्च हो सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बनाई गई नीतियों और योजनाओं पर गंभीरता से अमल करें। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बैठाने में कुछ चुनौतियां रहेंगी। ऑफिस में अतिरिक्त काम की वजह से ओवर टाइम देना पड़ सकता है। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक या डिनर पर जाने का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य- किसी भी तरह की एलर्जी होने पर आयुर्वेदिक और देसी इलाज फायदेमंद रहेगा। वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- आज आप पूरे जोश में रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ विशेष मुद्दों पर बातचीत होगी। प्रॉपर्टी के लेनदेन से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपकी कोई खास प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। भाइयों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होने से मन को राहत मिलेगी। नेगेटिव- व्यक्तिगत गतिविधियों को प्राथमिकता पर रखें, वरना कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। इससे तनाव बढ़ सकता है। अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। ससुराल पक्ष के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में जरा सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। सहयोगियों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। कानूनी मामलों को समय रहते सुलझा लें, वरना समस्या बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने काम पर ही फोकस रखें। लव- परिवारजनों के साथ मिलकर घर की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श होगा। युवाओं के प्रेम संबंधों में और ज्यादा गहराई आएगी। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। संतुलित और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। युवा वर्ग को आज कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत करें। अगर स्थान परिवर्तन से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर ध्यान देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- किसी की सहायता करने का वादा करने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखें। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने या चोरी होने जैसी आशंका है। अपनी चीजों की संभाल खुद करें। लापरवाही से फिजूलखर्च भी बढ़ सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। लेकिन यह समय घबराने के बजाय धैर्य और शांति से काम लेने का है। कोई दिक्कत आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी। आपको व्यवसाय से जुड़ी उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी। लव- किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध, दोनों में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य- गुस्सा और तनाव जैसी नकारात्मक स्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें। कुछ समय आत्मचिंतन में भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाने से उत्साह महसूस करेंगे। लोगों का सहयोग भी मिलेगा। आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करें। इससे भविष्य में अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव- किसी भी तरह के प्रलोभन से दूर रहें। सोच-विचार करके ही कोई फैसला लें। इस समय नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी, जिससे चिंता रह सकती है। निवेश करने से पहले पूरी जांच जरूर करें। किसी से उलझने से बचें, इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

व्यवसाय- कारोबार में किसी नए काम को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने का समय है। काम में बढ़ोतरी भी होगी। लेनदेन से जुड़ी गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी के लिए किए गए आवेदन में सफलता मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ चल रही अनबन दूर होगी। स्वास्थ्य- अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- आज दिनभर कार्यभार ज्यादा रहेगा, लेकिन आप उसे बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे। इस समय कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते से जुड़ी बातचीत भी शुरू हो सकती है। नेगेटिव- किसी भी स्थिति में अहंकार और आवेश को अपने ऊपर हावी न होने दें। धैर्य और संयम से परिस्थितियों को आसानी से अनुकूल बनाया जा सकता है। आय की अपेक्षा खर्च ज्यादा रहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की योजना है, तो समय उत्तम है। फाइनेंस से जुड़े काम करने वाले लोगों को टारगेट पूरा करने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंधों की वजह से आपको कोई सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। लव- घर में रिश्तेदारों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दिनचर्या को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। वर्तमान मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ दिन की शुरुआत करें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और पिछले समय से चल रही कोई समस्या भी हल होगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। घर के लिए सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की योजनाएं बनेंगी। नेगेटिव- परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। उनका आशीर्वाद और सलाह आपके लिए संजीवनी की तरह काम करेंगे और भाग्योदय में सहायक रहेंगे। बच्चों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें समझने और समझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां आज कुछ मध्यम रहेंगी। धैर्य रखें और गैरकानूनी कार्यों से दूरी बनाकर रखें। कुछ स्वार्थी दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और ज्यादा मधुरता बढ़ाएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हावी हो सकती है। सकारात्मक बने रहें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- आज जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नए विचार और प्रस्ताव सामने आएंगे। इससे आपमें उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी में उसकी आर्थिक मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा। खर्चों की अधिकता का भी ज्यादा दुख नहीं होगा। नेगेटिव- माता-पिता के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना आपको किसी मुसीबत से बचाएगा। अगर लोन लेने का विचार है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा लेने की कोशिश न करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताना जरूरी है। इससे आपसी तालमेल बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में सुधार आएगा। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद भी दूर होगा। मार्केटिंग और ऑनलाइन कामों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सतर्क रहें। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- स्वस्थ और प्रसन्न बने रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। इससे तनाव और उदासी जैसी स्थिति से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *