- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (1 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

1 जून, सोमवार को मेष राशि वालों को सरकारी संस्थाओं से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी के लेनदेन में फायदेमंद डील मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों के भवन निर्माण से जुड़े रुके काम शुरू हो सकते हैं। सिंह राशि वालों को रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
कन्या राशि वालों का रुका इनकम सोर्स शुरू हो सकता है और सरकारी कामों में प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिलेगी। तुला राशि वालों को कारोबार में अच्छा अवसर मिल सकता है। मकर राशि वालों की बिक्री बढ़ेगी। कुंभ राशि वालों को आईटी सेक्टर में मन मुताबिक प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी की बेहतर डील मिल सकती है।

मेष – पॉजिटिव- सुखद दिन व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा होगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसका हल निकल सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता के अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। परिवार में सहयोग और उत्साह का माहौल रहेगा। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा वर्ग मनचाहा काम न बनने से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। दोबारा प्रयास करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उनकी देखभाल करने की जरूरत है। किसी काम के लिए लोन या उधारी लेने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखें। जल्दबाजी में आर्थिक निर्णय न लें।
व्यवसाय- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। वर्तमान समय धैर्य रखने का भी है। अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम पाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। काम की गति संतुलित रखें और हर दस्तावेज ध्यान से चेक करें। लव- घर की व्यवस्था अनुशासित और खुशनुमा रहेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों और मीडिया में अपना समय व्यर्थ न करें। स्वास्थ्य- मतली और चक्कर आने जैसी दिक्कत रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो तो तुरंत इलाज लें। जल्दी सुधार आएगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- आप जिस काम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसके सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन में फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आत्मविश्वास बनाए रखें। नेगेटिव- वर्तमान परिस्थितियों में भावुकता की बजाय व्यावहारिक रहना जरूरी है। रिस्क वाले कामों में पैसा न लगाएं, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान लोगों से संपर्क न बढ़ाएं और अपनी निजी जानकारी किसी को न दें। सावधानी आपको परेशानी से बचाएगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय बहुत अनुकूल है। भरपूर आत्मविश्वास के साथ अपने कामों के प्रति समर्पित रहें। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। आपसी संबंधों में गलतफहमियां न बनने दें। पारदर्शिता और संवाद बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान रखें। मौसम में बदलाव की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमी और थकान महसूस होगी। अपना ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- समय की वैल्यू समझें और व्यवस्थित रहें। इससे आपके काम आसानी से पूरे होते जाएंगे और पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। अगर कोई भवन निर्माण से जुड़ा काम रुका हुआ है, तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मन में स्पष्टता रहेगी। नेगेटिव- आलस और सुस्ती को हावी न होने दें। समय पर काम पूरा न होने से मूड खराब रह सकता है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कुछ समय अध्यात्म और ध्यान में जरूर लगाएं। इससे मन शांत रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और अधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय काम की गुणवत्ता को और बेहतर करने की जरूरत है। पब्लिक प्लेस पर उच्च अधिकारियों के साथ बहस में न पड़ें। संयमित व्यवहार आपकी छवि को मजबूत बनाएगा। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी नियमित जांच करवाएं। लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आनंददायक दिन व्यतीत होगा। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खास लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। भविष्य से जुड़ी योजना को लेकर महत्वपूर्ण और सकारात्मक प्लानिंग होगी। परिवार में बातचीत से कई बातें साफ होंगी। नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। इसका नकारात्मक असर आपकी दिनचर्या पर भी पड़ेगा, इसलिए संयम बनाए रखें। अनजान लोगों के संपर्क में आने से आप किसी दुविधा में फंस सकते हैं। निजी बातें सीमित रखें।
व्यवसाय- अभी कार्यक्षेत्र में किसी भी नई योजना पर काम करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। मनचाहा परिणाम पाने के लिए इंतजार करना जरूरी है। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में पारदर्शिता रखें और अकाउंट से जुड़े काम पूरे रखें। लव- परिवारजनों के साथ आपसी बातचीत में सुखद समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा भारी और चिकनाई वाली चीजों का सेवन न करें। बीपी के मरीज समय पर दवा लें और बीच-बीच में आराम करते रहें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन से जुड़ा कोई विचार चल रहा है, तो आज वह काम के रूप में आगे बढ़ सकता है। इस विषय पर ध्यान केंद्रित रखें। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी परेशानी में नजदीकी मित्र की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। गलतफहमी की वजह से किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। इस समय बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। बातचीत में संयम रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में और विकास देगा। किसी भी तरह के गैरकानूनी काम में दिलचस्पी लेना आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। नियमों का पालन करना जरूरी होगा। लव- पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के लिए कुछ समय निकालना संबंधों में मधुरता लाएगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार जैसी शिकायत रह सकती है। इलाज के साथ आयुर्वेदिक चीजों का सेवन भी करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। आय का कोई रुका हुआ स्रोत शुरू हो सकता है। घर-परिवार के संबंध में आपके द्वारा लिए गए फैसले की सभी सराहना करेंगे। महत्वपूर्ण और उच्च पद पर बैठे लोगों के साथ संपर्क बनाए रखें। ये संपर्क आगे चलकर उपयोगी साबित होंगे। नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय खराब न करें। इस समय पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चे आपको चिंता में डाल सकते हैं। दूसरों की बुराई या नकारात्मक बातों से दूर रहें। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काम की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कामों को पूरा करने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिलेगी। मन मुताबिक कार्यभार भी मिल सकता है। मेहनत और संपर्क दोनों से फायदा होगा। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से जुड़ी परेशानी बनी रह सकती है। थोड़ी सावधानी रखने से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- आज किसी विशेष परिस्थिति में आपको अपनी योग्यता और कार्यक्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा और आप सफल भी होंगे। घर और समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। इस समय यात्रा से जुड़े योग भी बन रहे हैं। आत्मविश्वास और समझदारी से काम लें। नेगेटिव- समस्याओं से घबराएं नहीं। किसी भी योजना को अमल में लाने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा। किसी की गलत बात पर गुस्सा जाहिर करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम लें।
व्यवसाय- कारोबार में कोई अच्छा अवसर मिलने वाला है। ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय उसे समय पर हासिल करें। अपनी कार्यप्रणाली और योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिसर और बॉस के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर का वातावरण व्यवस्थित बना रहेगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की वजह से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें और हल्का, सुपाच्य भोजन करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपनी किसी योजना को अमल में लाने का अच्छा समय है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सानिध्य में आप कोई खास फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग भी कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और सफल भी रहेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नेगेटिव- व्यक्तिगत या पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। इस समय आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है। आपके साथ धोखा हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से भी चर्चा न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आजकल जो विस्तार संबंधी योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें आगे के लिए न टालें और गंभीरता से विचार करें। युवाओं को करियर को लेकर अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा और काम में गति आएगी। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से आप परेशानी में पड़ सकते हैं। लव- परिवारजनों के बीच आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें। शाम को किसी खास मित्र से मुलाकात खुशनुमा माहौल बनाएगी। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की वजह से पाचन शक्ति बिगड़ सकती है। ज्यादा तला-भुना और भारी भोजन करने से बचें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में अनुकूल रहेंगी। युवाओं को मन मुताबिक काम बनने से सुकून मिलेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। नेगेटिव- व्यावहारिक बनें और भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ी कागजी कार्यवाही करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- कारोबार में दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। कुछ रुकावटें आएंगी। किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग गैरकानूनी कामों में रुचि न लें, क्योंकि इंक्वायरी होने की आशंका है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और अधिकतर काम तय समय पर पूरे भी हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित काम बन सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भी आपकी आस्था रहेगी। नेगेटिव- ईगो और गुस्से में आकर किसी से उलझने से आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण फिजूलखर्ची न करें। रिश्तों में मनमुटाव भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए नियम बनाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही रुकावटें दूर होंगी और बिक्री में बढ़ोतरी होगी। किसी सरकारी व्यक्ति से मदद लेने पर आपका काम बन सकता है। युवाओं को करियर से जुड़ा कोई अवसर मिलने से राहत मिलेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में अपना टारगेट पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लव- परिवार और व्यवसाय के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी में भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- तनाव और थकान की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। इसका असर आपकी कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बेहतर बनी हुई है। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे और नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर विचार-विमर्श होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की भरपूर संभावना है। आत्मविश्वास और मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- कभी-कभी कोई खास फैसला लेने में असमंजस रह सकता है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज और पेपर्स संभालकर रखें। इन्हें किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न पड़ने दें। जरा-सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धियां मिलेंगी। अपनी योजनाएं किसी के सामने शेयर न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने का प्रयास कर सकता है। किसी सरकारी काम में गलती होने से इंक्वायरी की आशंका है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास और सम्मान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। आराम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- सुखद दिन व्यतीत होगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। घर में अनुशासन बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ी कोई समस्या हल होने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- किसी भी वाद-विवाद या समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अचानक कोई ऐसा खर्चा आ सकता है, जिससे बजट गड़बड़ा जाएगा। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना आपको तनाव में डाल सकता है। सोच-समझकर ही किसी की जिम्मेदारी स्वीकार करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है। प्रॉपर्टी से जुड़ी बेहतरीन डील हो सकती है। ऑफिस में अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। लव- परिवारजनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में सुखद समय बीतेगा। विपरीत लिंग के मित्रों से मेल-मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
