Mahoba Court Orders FIR Against Training Center Director

Actionpunjab
2 Min Read


इरफान खान पठान | महोबा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महोबा जिले में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित महर्षि पतंजलि योग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मोहित यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला कबरई थाना क्षेत्र का है, जहां विवेकनगर निवासी रामजीवन अनुरागी ठगी का शिकार हुए। पीड़ित ने वर्ष 2023-24 के दौरान इसी संस्थान से योग प्रशिक्षण लेकर प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा प्राप्त किया था।

आरोप है कि इसके बाद संस्थान के डायरेक्टर मोहित यादव ने रामजीवन को नौकरी का झांसा दिया। उसने कबरई आकर वादा किया कि 1.20 लाख रुपये देने पर उसे योग शिक्षक के पद पर स्थायी नौकरी दी जाएगी, जिसमें 30 हजार रुपये मासिक वेतन और रहने-खाने की सुविधा शामिल होगी।

नौकरी की उम्मीद में रामजीवन ने अप्रैल और मई 2025 के बीच किस्तों में पूरी रकम आरोपी को दे दी। लेकिन लंबे समय तक नौकरी न मिलने पर जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने इनकार कर दिया। आरोप है कि फरवरी 2026 में कबरई आने पर मोहित यादव ने न सिर्फ पैसे लौटाने से मना किया, बल्कि गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और मारपीट कर मौके से फरार हो गया।

पीड़ित द्वारा स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होने पर अदालत का सहारा लिया गया। कबरई थाना प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर आरोपी मोहित यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *