पंचकूला में पुलिस कांस्टेबल पीएमटी के दौरान जायजा लेने पहुंचे चेयरमैन हिम्मत सिंह।
हरियाणा में चल रही कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित किए जा रहे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) को एक शिफ्ट में लिया जाएगा। जिसको लेकर अभ्यार्थियों से सुझाव मांगे गए थे। सुझाव आने के बाद स्पष्ट हुआ है कि अभ्यार्थियों की पहली पसंद सुबह की शिफ्ट है
.

पंचकूला में पीएमटी के दौरान कैंडिडेट से संवाद करते हुए चेयरमैन हिम्मत सिंह।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि पीएसटी जल्दी ही शुरू होने जा रहा है। जो एक शिफ्ट में कराया जाना है। इसके लिए अभ्यार्थियों को 2 विकल्प दिए गए थे। जिसमें पहला विकल्प सुबह 5 बजे से 9 बजे तक की शिफ्ट का व दूसरा विकल्प था शाम को 5 बजे से रात 10 बजे तक का। इसके लिए गूगल फार्म के माध्यम से अभ्यार्थियों के सुझाव मांगे गए थे।

एचएसएससी चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर सांझा की जानकारी।
72.6% अभ्यर्थियों ने चुना मॉर्निंग शिफ्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा करते हुए लिखा कि PST को लेकर गूगल फॉर्म के माध्यम से लिए गए। सुझाव में कुल 32087 अभ्यर्थियों ने अपनी राय दी। जिनमें से 72.6% अभ्यर्थियों ने मॉर्निंग शिफ्ट का सुझाव दिया है, जबकि 27.4% ने शाम की शिफ्ट का सुझाव दिया है। सुझाव के लिए सभी अभ्यार्थियों का आभार जताया। वहीं कहा कि जल्द ही आगे की सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सांझा की जाएगी।

पंचकूला में पीएमटी के दौरान कैंडिडेट से संवाद करते हुए चेयरमैन हिम्मत सिंह।
एचएसएससी चेयरमैन ने लिया था तैयारियों का जायजा इससे पहले HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह मंगलवार को कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित किए जा रहे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंचकूला पहुंचे थे। उन्होंने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बनाए गए ट्रैक और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने PST के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके साथ आए परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने उम्मीदवारों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया और पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है।