- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (11 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गुरुवार, 11 जून को वृष राशि वालों की रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मिथुन राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, लेकिन कारोबार में धोखे से सावधान रहना होगा। कर्क राशि वालों को सोसाइटी में मान-सम्मान मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण काम में निवेश के लिए समय अनुकूल है।
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मार्केटिंग-मीडिया से जुड़ी जानकारी व्यवसाय में तरक्की दिला सकती है। कन्या राशि वालों के प्रॉपर्टी और फाइनेंस से जुड़े रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। तुला राशि वालों को प्रॉपर्टी, बीमा या कमीशन से जुड़ी महत्वपूर्ण डील मिल सकती है। कुंभ राशि वालों की कामकाज से जुड़ी योजनाएं आर्थिक रूप से लाभदायक रहेंगी। मीन राशि वालों को पब्लिक रिलेशन से नए व्यवसायिक स्रोत मिलेंगे और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में विशेष लाभ हो सकता है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। परिवार के लोगों के साथ घर के रखरखाव से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। युवा अपने भविष्य से जुड़े किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। नेगेटिव- अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी न आने दें। बाहरी गतिविधियों में ध्यान देने की वजह से आपके व्यक्तिगत काम रुक सकते हैं। अपनी योजनाओं को लागू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने ऑर्डर या काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। हार्डवेयर के कारोबारियों को आर्थिक लाभ होने वाला है। किसी नए काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी स्टडी कर लें। इससे यह काम आपके लिए काफी आसान और लाभदायक साबित होगा। लव- दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- घर में संबंधियों के आने से मेहमाननवाजी में समय बीतेगा। किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। रुकी हुई पेमेंट आसानी से मिल जाएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। नेगेटिव- किसी भी योजना पर काम करने से पहले उससे जुड़ी उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। बच्चों की परेशानियों के समाधान के लिए कुछ समय उनके साथ भी बिताना जरूरी है।
व्यवसाय- राजनीतिक और व्यवसायिक लोगों से आपके संबंध लाभदायक साबित होंगे। आप कोई खास निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। कोई रुका हुआ राजकीय काम भी आज हल हो सकता है। नौकरी में कोई इंक्वायरी होने की स्थिति बन रही है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। वर्तमान वातावरण की वजह से इंफेक्शन जैसी समस्या भी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन – पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो आज आपसी सामंजस्य से हल निकालने की कोशिश करें। निश्चित ही कामयाबी मिलेगी। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की उचित संभावना है। आपके सहज और अच्छे स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही में कोई भी काम करना नुकसान दे सकता है। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। बेकार की मौज-मस्ती से ध्यान हटाकर अपने करियर पर फोकस करें।
व्यवसाय- कारोबार में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए सचेत रहें। हालांकि मीडिया और जनसंपर्कों से आपको फायदा भी होगा। ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति जैसा वातावरण रहेगा। इसलिए सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवा विपरीत लिंगी व्यक्तियों से ज्यादा मेलजोल न रखें। आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। स्वास्थ्य- बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लापरवाही न बरतें। हल्का और सुपाच्य भोजन करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आपको सोसाइटी में मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो गंभीरता से इस पर विचार करें। इस समय परिस्थितियां अनुकूल हैं। नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। फिजूलखर्ची पर भी कटौती करें। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने करियर से जुड़ी गतिविधियों पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- आर्थिक मामलों में और ज्यादा मनन और चिंतन करने की जरूरत है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और काम की क्वालिटी को भी ज्यादा बेहतर बनाएं। ऑफिस में स्टाफ के बीच उचित तालमेल रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध सुखद और खुशनुमा रहेंगे। कोशिश करने पर प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है। किसी तरह का इंफेक्शन परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर पूरी तरह आपके पक्ष में है। काम के बोझ से सुकून पाने के लिए परिवार के साथ मौज-मस्ती करना आपको ऊर्जावान रखेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सिर्फ आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास करें। नेगेटिव- अपने किसी खास काम को लेकर की गई मेहनत के उचित परिणाम न मिलने से कुछ तनाव रह सकता है। दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करने का मौका बिल्कुल न छोड़ें।
व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी लेना आपके व्यवसाय की तरक्की में सहायक रहेगा। आपको बेहतरीन उपलब्धि हासिल होगी। अपनी योजनाएं किसी के सामने जाहिर न करें। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से कोई समस्या आ सकती है। लव- पति-पत्नी और प्रेम संबंध खुशनुमा रहेंगे। मित्रों के साथ मेल-मिलाप भी प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य- सकारात्मक रहें और कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी बिताएं। इससे तनाव और थकान से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- अपने मनपसंद कामों को प्राथमिकता देते हुए दिन बिताएं। मेलजोल बढ़ेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े रुके हुए काम आज गति में आएंगे। फाइनेंस से जुड़ा कोई काम भी आज पूरा हो सकता है। नेगेटिव- फिजूल की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने घर और व्यवसाय पर ध्यान दें। किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन करते समय लिखित कार्यवाही जरूर करें। विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े अनुकूल परिणाम न मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में अत्यधिक कार्यभार रहेगा और व्यवस्था भी बेहतर करनी होगी। जल्दबाजी के बजाय गंभीरता और सावधानी से अपने कामों को अंजाम दें। सरकारी काम में कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे और घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या और विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
तुला – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श करने और उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। किसी नई योजना को लागू करने में भरपूर मेहनत करें। सफलता भी मिलेगी। नेगेटिव- किसी भी गलत बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो सावधानी रखने की जरूरत है। क्रोध और आवेश में परिस्थितियां और ज्यादा बिगड़ सकती हैं। अकारण ही किसी के साथ गलतफहमी भी रहेगी।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में समय के अनुसार बदलाव करने की जरूरत है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। प्रॉपर्टी, बीमा, कमीशन आदि से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। ऑफिस में ज्यादा काम की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। किसी सदस्य को भावनात्मक सपोर्ट देने की भी जरूरत रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ प्लानिंग होगी। अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको सकारात्मक अनुभव सीखने को मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। युवाओं को किसी काम के लिए की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- लापरवाही में आकर किसी नियम का उल्लंघन न करें। किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव करना आपके मान-सम्मान पर असर डालेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना होगा। अगर लेनदेन का काम कर रहे हैं, तो उस पर बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े कामों को आज न करें। लव- परिवार में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं की दोस्ती में कुछ कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। उचित आराम और कुछ समय एकांत में बिताना शांति देगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर आपको उचित मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल हो जाएगी। घर में भी उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन या रिसर्च से जुड़े कामों में उचित परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- लेनदेन या उधारी से जुड़े कामों में हिसाब-किताब करते समय लापरवाही की वजह से कुछ गड़बड़ हो सकती है। अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों पर ज्यादा विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही से बचें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी मार्केटिंग और प्रोडक्ट्स से जुड़ी गतिविधियों में सुधार लाने की जरूरत है। फैक्ट्री, कारखाना, मैन्युफैक्चरिंग आदि से जुड़े कामों में ज्यादा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। पार्टनरशिप जैसे मामलों में किसी भी तरह का निवेश करना उचित नहीं है। लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है। अपनी खानपान की आदतों को सुधारें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- कोई मनोवांछित काम पूरा होने से सुकून मिलेगा और खोया हुआ आत्मविश्वास भी फिर जागेगा। युवा अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति रखना आपको नुकसान दे सकता है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई खास योजना स्थगित भी करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- इस समय अपने काम करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ लाभदायक बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहने की वजह से अपना आत्मविश्वास गिरने न दें। लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा उभर सकती है। अपना उचित इलाज जरूर लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक स्तर पर भी आपको किसी अनुभवी की मदद से नई पहचान मिलने वाली है। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने हथियार डाल देंगे। नेगेटिव- सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं को इधर-उधर की बातों में समय खराब नहीं करना है। रिस्क वाले काम, जैसे लॉटरी, जुआ-सट्टा आदि में नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। फिजूल खर्चे रहेंगे। किसी भी सरकारी मामले को लापरवाही में न लें।
व्यवसाय- कामकाज को लेकर कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी, जो आर्थिक रूप से बहुत लाभदायक साबित होंगी। व्यापारिक संबंध और ज्यादा मजबूत बनेंगे। कला के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। नौकरी में आपके सहकर्मी ही आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंध खुशनुमा बने रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर कमजोरी और सुस्ती रहेगी। इसलिए काम के बीच आराम लेना भी बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। सिर्फ ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी आपका पूरा ध्यान लगा हुआ है। सगे-संबंधियों का आपकी इन योजनाओं में भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। नेगेटिव- किसी मित्र या पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। धैर्य और संयम से समस्या का समाधान निकालें। कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करें। वरना समस्या बढ़ सकती है।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय से जुड़े नए स्रोत बनाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में विशेष लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में कोई जिम्मेदारी वाला काम रहेगा और उसे पूरा करने में बहुत ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। लव- वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। लेकिन दोस्तों के साथ बहुत ज्यादा समय बिताना पारिवारिक सुख-शांति को भंग कर सकता है। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता की वजह से नींद न आने जैसी शिकायत रह सकती है। मेडिटेशन और ध्यान के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
